Toxic Movie Release Date: यश की फिल्म टॉक्सिक काफी दिनों से चर्चा में हैं। इस फिल्म में यश के अलावा कई सारी एक्ट्रेस नजर आएंगी। जिसमें नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, कियारा आडवानी और अन्य एक्ट्रेस का नाम शामिल है। जिनका एक के बाद एक करके पोस्टर रिलीज किया गया। तो वहीं Toxic Movie का टीजर भी रिलीज किया गया है। जिसको दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया है। (Toxic Movie Release Date) तो वहीं कहा जा रहा था कि टॉक्सिक मूवी जोकि धुरंधर पार्ट 2 के साथ रिलीज होने वाली थी। तो वहीं अब कहा जा रहा है कि टॉक्सिक मूवी की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है।
Toxic Movie Release Date: क्या यश की फिल्म टॉक्सिक की बदल गई रिलीज डेट
यश की फिल्म टॉक्सिक जोकि एक गैंगेस्टर ड्रामा पर आधारित है। फिल्म के टीजर ने दर्शकों के होश उड़ा दिए थे। फिल्म के टीजर में यश का एक अलग रूप देखने को मिला है। 2 मिनट 31 सेकंड के इस वीडियो की शुरुआत एक कब्रिस्तान के दृश्य से होती है, जहाँ एक पादरी अंतिम संस्कार के दौरान अनुष्ठान करते हुए दिखाई देते हैं। टीज़र में एक गंभीर माहौल और तीव्र संगीत सुनाई देता है, जब एक गिरोह अंतिम संस्कार में घात लगाकर लोगों को परेशान करता है। (Toxic Movie Release Date) एक गुंडा अपने बेटे को दफनाने के लिए उस जगह पर कब्जा कर लेता है। वह अपने गिरोह के सदस्यों से पूछता है, “क्या तुम्हें लगता है कि वह आएगा?” जिस पर उसे जवाब मिलता है, “मुझे नहीं लगता। कोई इतना पागल नहीं होता।”
ये भी पढ़ें –Kareena Kapoor Video Viral: करीना कपूर ने छोटे बेटे जेह को गुस्से में दिखाई आंख, यूजर्स बोले- टिपिकल मॉम..
कुछ ही देर में एक कार कब्रिस्तान की ओर तेज़ी से आती हुई दिखाई देती है, लेकिन कब्रिस्तान के बंद प्रवेश द्वार के ठीक सामने एक पेड़ से टकरा जाती है। एक नशे में धुत व्यक्ति अप्रत्याशित तरीके से बम लगा रहा होता है, जिससे गिरोह के सदस्य भ्रमित हो जाते हैं। (Toxic Movie Release Date) इसी दृश्य के बाद यश के किरदार की एंट्री होती है, जो एक अजीबोगरीब अंदाज में बम को विस्फोट कर देता है। पूरा कब्रिस्तान, जो बमों से भरा प्रतीत होता है, धमाके से फट पड़ता है और यश, राया के रूप में प्रवेश करता है, जिसके हाथ में थॉम्पसन मशीन गन और सिगार है। काले रंग के कपड़ों में, दुश्मनों पर गोलियां चलाते और उन्हें चीरते हुए उसकी एक झलक दिखाई देती है। टीज़र के अंत में वह कहता है, “पापा घर आ गए हैं”।
- Advertisement -
ये भी पढ़ें –Balrampur News: बलरामपुर को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए श्रम विभाग का व्यापक जागरूकता अभियान
Toxic Movie की रिलीज डेट 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी। तो वहीं इसी दिन रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर पार्ट 2 भी रिलीज होगी। जिसकी वजह से कहा जा रहा है कि Toxic Movie की रिलीज डेट में बदलाव कर दिया गया है। (Toxic Movie Release Date) एक पोस्टर वायरल हो रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि Toxic Movie ईद 2026 के अवसर पर रिलीज होगी। लेकिन ये खबर कितनी सच है अभी तक कुछ कहा नहीं जा सकता है क्योंकि फिल्म के मेकर्स ने किसी प्रकार की ऑफिशियल अनॉउंसमेंट नहीं की है।
