By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: 60-70 सांसद, कई मंत्रियों के भी कट सकते हैं टिकट… चौंका सकती है बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > 60-70 सांसद, कई मंत्रियों के भी कट सकते हैं टिकट… चौंका सकती है बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
ताज़ा खबरेंराजनीति

60-70 सांसद, कई मंत्रियों के भी कट सकते हैं टिकट… चौंका सकती है बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/03/01 at 2:38 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
60-70 सांसद, कई मंत्रियों के भी कट सकते हैं टिकट... चौंका सकती है बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
60-70 सांसद, कई मंत्रियों के भी कट सकते हैं टिकट... चौंका सकती है बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
SHARE
image 21

बीजेपी सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की मैराथन बैठक के बाद खबर है कि पार्टी 60 से 70 सांसदों के टिकट काट सकती है. मोदी सरकार के कई मंत्री भी इस बार बेटिकट हो सकते हैं. इनमें यूपी और बिहार के कई मंत्रियों के नाम शामिल बताए जा रहे हैं.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब लोकसभा चुनाव के लिए सहयोगी दलों के साथ सीट शेयरिंग से लेकर उम्मीदवारों के नाम तय करने तक, एक्टिव मोड में आ गई है. गुरुवार की देर शाम से शुक्रवार की अहले सुबह तक दिल्ली में बैठकों का दौर चला. बीजेपी बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और संगठन महासचिव बीएल संतोष ने पहले राज्यों की कोर कमेटी के साथ बैठक कर संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की तो वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री आवास पर भी बैठक हुई जिसमें पीएम मोदी भी मौजूद थे. बाद में बीजेपी की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी यानि सीईसी की बैठक हुई.


बताया जाता है कि सीईसी की बैठक में एक-एक सीट को लेकर चर्चा की गई. बीजेपी ने हर एक सीट के हिसाब से रणनीति तैयार करने और हर सीट से उस नेता को टिकट देने का निर्णय लिया गया जिसके वहां से जीतने की संभावनाएं सबसे अधिक हों. अगर जीतने की स्थिति में दूसरे दल का नेता है तो उसे बीजेपी में लाने की कोशिश की जाएगी. इसके लिए बाकायदा राज्य और शीर्ष स्तर पर कमेटी भी बना दी गई है. जिन सांसदों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा है, पार्टी इस बार उन पर दांव नहीं लगाएगी

पंजाब के तरनतारन में AAP नेता गुरप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या. #india24x7livetv #NewsUpdates #Punjab #aamadmiparty pic.twitter.com/x73AvFwVdI

— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) March 1, 2024

सूत्रों की मानें तो यूपी और बिहार से कुछ केंद्रीय मंत्रियों का भी टिकट कट सकता है. बताया जाता है कि 3 मार्च को मोदी कैबिनेट की मीटिंग होनी है. इसे लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार 2.0 की अंतिम कैबिनेट मीटिंग भी माना जा रहा है. ऐसे में हो सकता है कि जिन मंत्रियों का इस बार पत्ता कटेगा, इसका ऐलान कैबिनेट मीटिंग के बाद किया जा सकता है. बीजेपी इस बार दो या दो से अधिक बार चुनाव जीत चुके नेताओं पर भी दांव लगाने के मूड में नहीं है. जिन सांसदों की उम्र अधिक हो गई है, उनकी जगह नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है.

- Advertisement -

बीजेपी कुल मिलाकर 60 से 70 सांसदों के टिकट काट सकती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके हैं कि हर सीट पर कमल चुनाव लड़ रहा है. ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची चौंका सकती है. पार्टी ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखने वाले सांसदों के अधिक टिकट नहीं काटेगी. साल 2019 के चुनाव में बीजेपी के 303 में से 85 ओबीसी सांसद चुनाव जीतकर आए थे. इससे पहले, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और संगठन महासचिव बीएल संतोष ने राज्यों की कोर कमेटी के साथ बैठक कर एक-एक सीट के लिए संभावित उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की.

राज्यों की कोर कमेटी के साथ बैठक के बाद बीजेपी के ये नेता प्रधानमंत्री निवास पहुंचे और पीएम मोदी के साथ भी मैराथन चर्चा की. दो बैठकों के बाद सीईसी की बैठक हुई जिसमें हर सीट को लेकर चर्चा हुई कि कहां से कौन सबसे बेहतर उम्मीदवार हो सकता है जिसके जीतने की संभावनाएं अधिक हैं. बता दें कि बीजेपी हर चुनाव में अपने सीटिंग सांसद-विधायकों के टिकट काटने के फॉर्मूला का इस्तेमाल करती रही है. अब लोकसभा चुनाव में भी पार्टी अपने इसी पुराने फॉर्मूले पर बढ़ती नजर आ रही है.

You Might Also Like

UP News: तहसील फतेहपुर में डीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

UP News: बाराबंकी में उर्वरक गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण, 25 मार्च तक होगा शत-प्रतिशत सत्यापन

Nepal Elections 2026: नेपाल चुनाव में बालेन शाह की ‘आंधी’…, PM बनना लगभग तय, दिग्गज नेताओं के लिए ‘खतरे की घंटी’

ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षा उद्यमी साहिल लूथरा को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!

आंध्र प्रदेश: ‘जहरीला’ दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती; CM नायडू ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान

TAGGED: #pmmodi, #politics, #politicsnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Shahjahan Sheikh Arrest : 43 मामले, 55 दिन की फरारी, ...जानिए कौन है शाहजहां शेख ,आखिर कैसे हुआ गिरफ्तार शाहजहां ? Shahjahan Sheikh Arrest : 43 मामले, 55 दिन की फरारी, जानिए कौन है शाहजहां शेख ,आखिर कैसे हुआ गिरफ्तार शाहजहां ?
Next Article बिहार में RJD को एक और झटका, विधायक भरत बिंद NDA में शामिल, INDIA ब्लॉक के 7 विधायकों ने छोड़ा साथ Political news :बिहार में RJD को एक और झटका, विधायक भरत बिंद NDA में शामिल, INDIA ब्लॉक के 7 विधायकों ने छोड़ा साथ
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 2
Priyanka Chopra Video: गोल्डन टेंपल पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, किया कुछ ऐसा, देख भड़क गए यूजर्स
मनोरंजन 8 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 1
Iran Shia Mosque Attack: इजरायल का सीधा प्रहार! ईरान के जंजन शहर में मस्जिद को बनाया निशाना, खून से सनी इबादतगाह, 3 की मौत
विदेश 9 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1
US News: गूगल-ऐपल समेत 18 अमेरिकी कंपनियों पर गिरेंगी मिसाइलें, ईरान ने कर दी घोषणा
विदेश 9 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 2
Dhurandhar 2 Collection Day 12: धुरंधर 2 बनी भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 1
India ships stuck at Hormuz: 700% महंगा हुआ समंदर का रास्ता! होर्मुज में फंसे 18 भारतीय जहाजों ने बढ़ाई मोदी सरकार की टेंशन, छिड़ी सबसे बड़ी ‘रेस्क्यू जंग’
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1
US-Iran war plan Z: 21 युद्धपोत और 3500 मरीन कमांडो ने घेरा ईरान! ट्रंप का सबसे खौफनाक ‘प्लान-Z’ लीक, दुनिया देखेगी महाविनाश का तांडव?
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?