
Naagin 7 Update: एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन 7 जिसका दर्शकों को काफी लंबे समय से इंतजार है। इस शो का इंतजार दर्शक पिछले दो सालों से कर रहे हैं। तो वहीं काफी समय से ऐसी खबरें आ रही हैं। नागिन 7 इस साल टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। इसके बारे में खुद एकता कपूर ने भी वीडियोज जारी करके अपडेट दिया था। (Naagin 7) लेकिन अभी तक नागिन सीजन 7 का ना ही प्रोमों आया है। और नाहि किसी प्रकार का अपडेट मिला कि एकता कपूर के टीवी सीरियल में नागिन का किरदार कौन प्ले करेगा। (Naagin 7) इस लिस्ट में बहुत-सी एक्ट्रेस का नाम सामने आया है। अब जाकर टीवी इस एक्ट्रेस का नाम सामने आया है। जो पहले भी इस बड़े टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुके हैं।
Also Read –Russia-India-China: दुनिया देखे भारत की ‘ताकत’, NATO की धमकी के बीच दो पावरफुल देशों के लिए बना ‘भारत महान’
Naagin 7: नागिन 7 कास्ट
एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन 7 में इस बार कौन-सी एक्ट्रेस लीड रोल में नजर आएंगी। इसपर अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट कि माने तो परिणीति’ फेम प्रतीक्षा होनमुखे उर्फ निशा ने हाल ही में बताया कि वह मौनी रॉय की तरह नागिन का किरदार निभाना पसंद करेंगी। अपनी एक्टिंग और खूबसूरती दोनों के लिए तारीफें बटोर रहीं प्रतीक्षा ने कहा कि वह एकता कपूर के सबसे लोकप्रिय सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 7’ में शामिल होकर बेहद खुश होंगी। हाल ही में जूम से बातचीत में प्रतीक्षा ने बताया कि कई लोगों ने उन्हें बताया है कि वह पर्दे पर नागिन के रूप में बहुत अच्छी लगेंगी। (Naagin 7) उन्होंने यह भी कहा कि अगर भविष्य में उन्हें मौका मिला तो वह इस शो का हिस्सा जरूर बनना चाहेंगी। अपनी पसंदीदा नागिन के बारे में बात करते हुए प्रतीक्षा ने कहा कि वह मौनी रॉय को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। उन्हें मौनी का इस किरदार में लुक और उन्होंने इसे जिस खूबसूरती से निभाया, वह बहुत पसंद आया। बता दे कि नागिन के मेकर्स द्वारा अभी तक Naagin 7 के कास्ट बारे में किसी प्रकार का अपडेट नहीं शेयर किया गया है।