By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: T20 WC: टी20 विश्व कप भारत के मुख्य कोच के तौर पर द्रविड़ का आखिरी टूर्नामेंट, खुद किया एलान, जानें क्या कहा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > T20 WC: टी20 विश्व कप भारत के मुख्य कोच के तौर पर द्रविड़ का आखिरी टूर्नामेंट, खुद किया एलान, जानें क्या कहा
ताज़ा खबरेंस्पोर्ट्स

T20 WC: टी20 विश्व कप भारत के मुख्य कोच के तौर पर द्रविड़ का आखिरी टूर्नामेंट, खुद किया एलान, जानें क्या कहा

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/06/04 at 10:55 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
SHARE

T20 WC: दिग्गज राहुल द्रविड़ ने सोमवार को पुष्टि कर दी कि टी20 विश्व कप भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा। द्रविड़ के इस निर्णय की चर्चा पहले से चल रही थी। (T20 WC) उन्होंने इस पद के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड को फिर से आवेदन नहीं किया था। बीसीसीआई ने पिछले माह इसके लिए आवेदन मांगे थे।

Contents
द्रविड़ ने कही यह बातT20 WC: कोच बनने के सवाल पर गंभीर का बयान

द्रविड़ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने मुख्य कोच के अपने कार्यकाल में हर क्षण का लुत्फ लिया है। उन्होंने कहा, ‘हर टूर्नामेंट महत्वपूर्ण होता है। कोच के तौर पर मेरे लिए भारत का हर मैच महत्वपूर्ण रहा। (T20 WC) विश्व कप भी अलग नहीं है। यह हेड कोच के रूप में मेरा अंतिम टूर्नामेंट है।’

द्रविड़ ने कही यह बात

द्रविड़ ने नवंबर 2021 में दायित्व संभाला था। उन्होंने कहा- मुझे इस काम से प्यार है। यह बेहद खास दायित्व है। (T20 WC) मैंने इस टीम के साथ काम कर काफी आनंद उठाया है, लेकिन अब जैसी व्यस्ताएं हैं और जिंदगी के इस मोड़ पर मैं नहीं समझता कि मुझे फिर से आवेदन करना चाहिए।

आयरलैंड के खिलाफ विश्व कप में भारत के पहले मैच से पूर्व मीडिया से बातचीत में द्रविड़ ने कहा- मुझे अपना काम बहुत पसंद है। हालांकि, यह मेरा आखिरी टूर्नामेंट है, लेकिन मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। पहले दिन से मेरे लिए हर मैच महत्वपूर्ण रहा है। मेरी सोच में आगे भी कोई बदलाव नहीं होगा।

- Advertisement -

T20 WC: कोच बनने के सवाल पर गंभीर का बयान

अब गौतम गंभीर के भारत के नए मुख्य कोच बनने की अटकलों को और बल मिला है। हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि उन्होंने आवेदन किया है या नहीं। हाल ही में बीसीसीआई सचिव जय शाह ने साफ किया था कि अलग प्रारूपों के लिए अलग कोच नहीं होगा। ऐसे में तीनों प्रारूप के लिए सिर्फ एक कोच की तलाश होगी, जो 3.5 साल तक भारतीय क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी संभालेगा। टीम इंडिया के मुख्य कोच बनने के अटकलों के बीच गौतम गंभीर ने बड़ा बयान दिया था। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि उन्हें भारतीय टीम का कोच बनना अच्छा लगेगा।

उन्होंने कहा, ‘अपनी राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देने से बड़ा कोई सम्मान नहीं है। आप दुनिया भर में 140 करोड़ भारतीयों और उससे भी अधिक भारतीयों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और जब आप भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो कोई भी चीज उससे बड़े कैसे हो सकती है? यह मैं नहीं हूं जो भारत को विश्व कप जीतने में मदद कर सकता है, यह 140 करोड़ भारतीय हैं जो भारत को विश्व कप जीतने में मदद करेंगे। अगर हर कोई हमारे लिए प्रार्थना करना शुरू कर दे और हम उनका प्रतिनिधित्व करना शुरू कर दें, तो भारत विश्व कप जीत जाएगा।’

You Might Also Like

Kuldeep Yadav Wedding: वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधे कुलदीप यादव, मसूरी में लिए सात फेरे

Arshdeep Singh Viral Reels: पाजी, जस्टिस मिल गया’, वर्ल्ड कप जीतते ही अर्शदीप ने संजू सैमसन के साथ काटा गदर, गंभीर को लेकर सरेआम कह दी ये बात

Nepal Elections 2026: नेपाल चुनाव में बालेन शाह की ‘आंधी’…, PM बनना लगभग तय, दिग्गज नेताओं के लिए ‘खतरे की घंटी’

ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षा उद्यमी साहिल लूथरा को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!

आंध्र प्रदेश: ‘जहरीला’ दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती; CM नायडू ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Taj Express: यात्रियों ने बताई हादसे की विभीषिका, बोगी में लपटों से घिर गए…लगा कि अब नहीं बचेगी जान
Next Article Lucknow News: कानपुर में पारा 47 के करीब, कुछ जिलों में चली पुरवाई, लू को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 03 14 at 2.11.10 PM
Kuldeep Yadav Wedding: वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधे कुलदीप यादव, मसूरी में लिए सात फेरे
स्पोर्ट्स 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 14 at 2.11.10 PM
Kim Jong Un rocket launcher test: फिर बड़ा अटैक करेंगे किम जोंग? तानाशाह की दहाड़ से कांपा दक्षिण कोरिया, तैनात किए 12 ‘किलर’ रॉकेट लॉन्चर
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 14 at 2.11.09 PM
Mojtaba Russia Moscow report: ईरान जंग में भयंकर ट्विस्ट! अचानक दुनिया के सबसे पावरफुल देश पहुंचे मोजतबा, सुनते ही ट्रंप के छूटे पसीने
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 13 at 11.03.31 PM 2
Ram Gopal Varma On Aditya Dhar: धुरंधर 2 के डायरेक्टर आदित्य धर से जलती है इंडस्ट्री, इस फिल्ममेकर का दावा
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 13 at 11.03.31 PM 1
Anushka Shetty Marriage: अनुष्का शेट्टी करने जा रही हैं शादी जानिए कौन हैं उनके होने वाले पति और कब होगी शादी
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 13 at 11.03.31 PM
Elon Musk Everything App: एक ऐप में मैसेजिंग, पेमेंट और शॉपिंग! Elon Musk बना रहे हैं दुनिया का सुपर ऐप
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?