By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: अगला ‘देशभक्त हीरो’ बनने के चक्कर में, बोरिंग होते जा रहे Sidharth Malhotra? ‘योद्धा’ पर होगा करियर का दांव
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > अगला ‘देशभक्त हीरो’ बनने के चक्कर में, बोरिंग होते जा रहे Sidharth Malhotra? ‘योद्धा’ पर होगा करियर का दांव
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

अगला ‘देशभक्त हीरो’ बनने के चक्कर में, बोरिंग होते जा रहे Sidharth Malhotra? ‘योद्धा’ पर होगा करियर का दांव

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/02/24 at 9:12 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
6 Min Read
अगला 'देशभक्त हीरो' बनने के चक्कर में, बोरिंग होते जा रहे Sidharth Malhotra? 'योद्धा' पर होगा करियर का दांव
अगला 'देशभक्त हीरो' बनने के चक्कर में, बोरिंग होते जा रहे Sidharth Malhotra? 'योद्धा' पर होगा करियर का दांव
SHARE

करियर की शुरुआत में सिद्धार्थ एक्शन और सीरियस फिल्मों के बीच ‘हंसी तो फंसी’ या ‘कपूर एंड सन्स’ जैसी फिल्में कर रहे थे, जो बड़े पर्दे पर उन्हें अलग-अलग वैरायटी में लेकर आ रही थीं. मगर इधर के कुछ सालों में लगता है सिद्धार्थ के पास ऐसी स्क्रिप्ट ही नहीं पहुंच रहीं

Contents
‘देशभक्त हीरो’ की इमेज में रिपीट होते सिद्धार्थएक्शन में भी हिट नहीं रहे सिद्धार्थ

10-12 सालों में कई बार पैरानॉर्मल चीजें महसूस की, इस एक्टर ने किया रूह कंपा देने वाला खुलासा. #India24x7livetv pic.twitter.com/eckULvTC3X

— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 24, 2024


सिद्धार्थ मल्होत्रा की नई फिल्म ‘योद्धा’ का टीजर हाल ही में सामने आया. बॉलीवुड की नई जेनरेशन में सबसे डैशिंग एक्टर्स में गिने जाने वाले सिद्धार्थ एक बार फिर से वर्दी में एंट्री मारते और ताबड़तोड़ एक्शन करते नजर आ रहे हैं. फिल्म के टीजर में एक्शन का लेवल तो दमदार है, मगर इसे देखकर एक्साइटमेंट का लेवल उस तरह नहीं बढ़ता जैसे बढ़ना चाहिए था. इसकी कई वजहें हो सकती हैं- रूटीन फ्लाइट हाईजैक ड्रामा, हीरो का वन मैन आर्मी शो या फिर से वर्दी पहने देशभक्त हीरो वाले टोन में सिद्धार्थ मल्होत्रा.

2012 में अब पहली बार करण जौहर ने ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ में सिद्धार्थ को इंट्रोड्यूस किया था, तभी से लोग ये मानते हैं कि वो सबसे गुड लुकिंग बॉलीवुड एक्टर्स में से एक हैं. लेकिन पिछले कुछ सालों से सिद्धार्थ एक तयशुदा तरीके से, बिल्कुल सीरियस, नो-नॉनसेन्स स्टाइल में, बड़े लिमिटेड एक्सप्रेशन के साथ ही नजर आ रहे हैं. उनके किरदारों का फोकस उनके लुक्स और एक्शन पर ही रह जा रहा है. और ये पैटर्न इतना रिपीट हो चुका है कि अब स्क्रीन पर बहुत रेगुलर लगने लगा है.

- Advertisement -

‘देशभक्त हीरो’ की इमेज में रिपीट होते सिद्धार्थ

'योद्धा' और 'इंडियन पुलिस फोर्स' में सिद्धार्थ मल्होत्रा

बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार की बड़े पर्दे पर इमेज एक बड़े देशभक्त हीरो बनी है. हॉलिडे, बेबी, एयरलिफ्ट, बेल बॉटम और सूर्यवंशी जैसी फिल्मों के अलावा भी उनके खाते में इस तरह के कई प्रोजेक्ट्स रहे हैं जिनसे अक्षय की ऐसी इमेज बनी है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा का करियर पिछले कुछ सालों में ऐसी ही किसी पहचान को मेंटेन करने में खर्च होता जा रहा है. सिद्धार्थ ने पहली बार फिल्म ‘अय्यारी’ (2018) में आर्मी यूनिफॉर्म पहनी थी. ये उन्हीं नीरज पांडे की फिल्म थी, जिनकी फिल्मों का अक्षय की ‘देशभक्त हीरो’ वाली इमेज बनाने में बड़ा हाथ रहा है. मगर ‘अय्यारी’ थिएटर्स में कोई कमाल नहीं कर पाई.

दूसरी बार वो ‘शेरशाह’ (2021) में वर्दी पहने नजर आए. लॉकडाउन के बीच ये फिल्म ओटीटी पर आई, इसलिए इसे टेक्निकली हिट या फ्लॉप नहीं कहा जा सकता. मगर यहां सिद्धार्थ और फिल्म दोनों को पसंद किया गया. लेकिन गौर से देखने पर पता चलता है कि इसकी वजह सिर्फ आर्मी यूनीफॉर्म नहीं थी. बल्कि शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा की रियल लाइफ कहानी ही इतनी दमदार और इमोशनल थी कि लोगों को ये किरदार खूब पसंद आ गया.

पिछले साल ही उन्होंने ‘मिशन मजनूं’ में, पाकिस्तान जाकर जासूसी कर रहे इंडियन एजेंट का किरदार निभाया और इस बार फिर से उनके कम को कुछ खास दमदार रिएक्शन नहीं मिला. इस साल की शुरुआत में ही सिद्धार्थ, रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में देश के दुश्मनों को सबक सिखाते नजर आए थे. और इसी साल अब वो कमांडो बनकर ‘योद्धा’ में अकेले ही, हाईजैक हुआ प्लेन छुड़ाने चल पड़े हैं.

ऐसा लगता है जैसे ‘शेरशाह’ से मिली तारीफ़ के बाद सिद्धार्थ को या तो रोल ही इसी तरह के ऑफर हो रहे हैं, या फिर वो चुन ही ऐसे रोल रहे हैं. 2012 के बाद आए एक्टर्स में सिद्धार्थ के अलावा शायद ही किसी एक्टर ने इतनी फिल्मों में ये देशभक्ति का लेवल बढ़ाने वाले किरदार निभाए हों. बड़े पर्दे पर ये देशभक्ति फ़ॉर्मूला इतना हिट रहा है कि जॉन अब्राहम भी इसे फिल्मों में खूब ट्राई कर चुके हैं. मगर वो भी अक्षय जैसी कामयाबी पाने में नाकामयाब रहे हैं.

एक्शन में भी हिट नहीं रहे सिद्धार्थ

image 224

‘एक विलेन’ में गुस्सैल, फाइटर लवर के रोल के बाद सिद्धार्थ को इस तरह के एक्शन वाले रोल में खूब ट्राई किया गया. अक्षय कुमार के साथ उनकी फिल्म ‘ब्रदर्स’, राज एंड डीके की ‘अ जेंटलमैन’, नीरज पांडे की ‘अय्यारी’ जैसी फिल्मों में उनका एक्शन अवतार बड़े पर्दे पर नाकाम रहा है.

करियर की शुरुआत में सिद्धार्थ एक्शन और सीरियस फिल्मों के बीच ‘हंसी तो फंसी’ या ‘कपूर एंड सन्स’ जैसी फिल्में कर रहे थे, जो बड़े पर्दे पर उन्हें अलग-अलग वैरायटी में लेकर आ रही थीं. मगर इधर के कुछ सालों में लगता है सिद्धार्थ के पास ऐसी स्क्रिप्ट ही नहीं पहुंच रहीं. वो लगातार अपने उन्हीं डेढ़ एक्सप्रेशंस के बीच खेलते नजर आए हैं. ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के बाद बहुत से लोगों की ये राय थी कि सिद्धार्थ अपने साथ आए वरुण धवन और आलिया भट्ट से ज्यादा दमदार एक्टर साबित होंगे. मगर आज इस कहानी का क्लाइमेक्स बहुत अलग है.

15 मार्च को सिद्धार्थ एक बार फिर से बड़े पर्दे पर उन्हीं एक्सप्रेशन के साथ नजर आएंगे. अब देखना है कि ये फिल्म थिएटर्स में क्या कमाल करती है. अभी तो टीजर ही आया है, जल्द ही ट्रेलर भी आएगा. सारी नजरें इस बात पर रहेंगी कि सिद्धार्थ की नई फिल्म जनता को इम्प्रेस कर पाएगी या नहीं

You Might Also Like

Anushka Sharma Telugu Debut: अनुष्का शर्मा का होगा तेलुगु डेब्यू, Allu Arjun संग करेंगी काम

Awarapan 2 Movie: इमरान हाशमी का किलर लुक वायरल, क्या बदल जाएगी आवारापन 2 की रिलीज डेट

Deepika Padukone Trolled: धुरंधर 2 के हमजा अली की रियल लाइफ पत्नी पर भड़के यूजर्स, वजह कर देगी हैरान

Akshay Kumar Inspiration Chuck Norris Death: गुरु के जाने से भावुक अक्षय कुमार, चक नॉरिस को बताया अपनी सफलता की वजह

UP News: बाराबंकी में उर्वरक गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण, 25 मार्च तक होगा शत-प्रतिशत सत्यापन

TAGGED: #entertainment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article महाभारत सीरियल के 'कृष्ण' नीतीश भारद्वाज की प्रॉपर्टी बेचना चाहती हैं Ex वाइफ, कोर्ट से मांगी मदद महाभारत सीरियल के ‘कृष्ण’ नीतीश भारद्वाज की प्रॉपर्टी बेचना चाहती हैं Ex वाइफ, कोर्ट से मांगी मदद
Next Article 'मीम्स बनने का मतलब काम दिमाग तक पहुंच गया है, कयामत तक रहेगा AI...' बोले मनोज बाजपेयी Entertainment news : मीम्स बनने का मतलब काम दिमाग तक पहुंच गया है, कयामत तक रहेगा AI…’ बोले मनोज बाजपेयी
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 03 23 at 8.01.29 AM
Turkey surprise entry Iran-Israel war: महायुद्ध में अब इस देश की सरप्राइज एंट्री! ईरान से अमेरिका तक घुमाया फोन, वाइट हाउस में बड़ी हलचल
विदेश 9 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 23 at 8.01.29 AM
New York LaGuardia Airport Crash: बड़ा विमान हादसा! न्यूयॉर्क में रनवे पर ट्रक से जा भिड़ा एयर कनाडा का विमान, रोंगटे खड़े कर देने वाला मंजर
विदेश 9 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 21 at 3.41.46 PM 1
Anushka Sharma Telugu Debut: अनुष्का शर्मा का होगा तेलुगु डेब्यू, Allu Arjun संग करेंगी काम
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 21 at 3.41.46 PM
Donald Trump: ‘अच्छा हुआ मर गया’, पूर्व FBI चीफ रॉबर्ट मुलर की मौत पर खुशी से झूम उठे ट्रंप, दिया सबसे विवादित बयान
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 20 at 10.50.12 PM 1 3
Awarapan 2 Movie: इमरान हाशमी का किलर लुक वायरल, क्या बदल जाएगी आवारापन 2 की रिलीज डेट
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 20 at 10.50.12 PM 1 2
Deepika Padukone Trolled: धुरंधर 2 के हमजा अली की रियल लाइफ पत्नी पर भड़के यूजर्स, वजह कर देगी हैरान
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?