By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • जीवन शैली
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Ship Hijacked: सोमालिया के तट से जहाज हाइजैक, क्रू में 15 भारतीय शामिल, नौसेना ने भेजा अपना युद्धक जहाज
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • जीवन शैली
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • जीवन शैली
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Ship Hijacked: सोमालिया के तट से जहाज हाइजैक, क्रू में 15 भारतीय शामिल, नौसेना ने भेजा अपना युद्धक जहाज
ताज़ा खबरेंविदेश

Ship Hijacked: सोमालिया के तट से जहाज हाइजैक, क्रू में 15 भारतीय शामिल, नौसेना ने भेजा अपना युद्धक जहाज

News Desk
Last updated: 2024/01/05 at 11:57 पूर्वाह्न
News Desk
Share
3 Min Read
cropped नौ दुनिया 1
SHARE

Ship Hijacked: सोमालिया के तट से एक जहाज को हाइजैक कर लिया गया है। इस जहाज के क्रू में 15 भारतीय नागरिक शामिल हैं। भारतीय नौसेना ने स्थिति पर नजर रखे हुए है और हाइजैक किए गए जहाज को मुक्त कराने के लिए अपने युद्धक जहाज आईएनएस चेन्नई को रवाना किया है।

Contents
Ship Hijacked: अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर बढ़े हमलेहूती विद्रोही बना रहे व्यापारिक जहाजों को निशाना

सूचना मिलते ही भारतीय नौसेना ने अपने एयरक्राफ्ट्स को हाइजैक किए गए जहाज के ऊपर उड़ान भरने के लिए भेजा। नौसेना ने जहाज से संपर्क साधा और क्रू सदस्यों के सुरक्षा का हाल जाना। (Ship Hijacked) नौसेना क्षेत्र में मौजूद अन्य सहयोगी देशों और एजेंसियों के साथ भी हालात पर करीब से नजर बनाए हुए है।
हाइजैक किए गए जहाज का नाम एमवी लीला नॉरफॉक है और इस पर लाइबेरिया का झंडा लगा है। यह जहाज अरब सागर से गुजर रहा था जब इसे हाइजैक किया गया। (Ship Hijacked) जहाज पर कुल 20 क्रू सदस्य सवार हैं, जिनमें से 15 भारतीय हैं।

image 11

सोमालिया में समुद्री लुटेरों का खतरा बना रहता है। पिछले कुछ सालों में सोमालिया के तट से कई जहाज हाइजैक किए गए हैं। भारतीय नौसेना सोमालिया के तट पर तैनात है और समुद्री लुटेरों से निपटने के लिए अभियान चला रही है।

Ship Hijacked: अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर बढ़े हमले

उल्लेखनीय है कि सोमालिया हॉर्न ऑफ अफ्रीका पर स्थित है, जिसके एक तरफ भारतीय महासागर और दूसरी तरफ अदन की खाड़ी है। अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट भी सोमालिया के नजदीक से गुजरता है। यही वजह है कि सोमालिया के नजदीक समुद्री लुटेरों का खतरा रहता है। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि इस जहाज को समुद्री लुटेरों ने कब्जाया है या फिर किसी अन्य संगठन ने। गौरतलब है कि इस्राइल हमास युद्ध शुरू होने के बाद से लाल सागर और अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट पर हमले शुरू हो गए हैं।

- Advertisement -
image 12

हूती विद्रोही बना रहे व्यापारिक जहाजों को निशाना

खासकर लाल सागर में ईरान समर्थित हूती विद्रोही लगातार व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे हैं। बीते करीब एक महीने में हूती विद्रोही करीब 25 बार व्यापारिक जहाजों पर हमले कर चुके हैं। (Ship Hijacked) दरअसल फलस्तीन के समर्थन में हूती विद्रोही इन हमलों को अंजाम दे रहे हैं। साथ ही समुद्री लुटेरों का खतरा बना ही हुआ है। बीते दिनों भी अरब सागर में एक व्यापारिक जहाज को अगवा किया गया था। इसके बाद अमेरिका, भारत समेत कई देशों की नौसेनाएं अरब सागर में अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट की सुरक्षा कर रही हैं। भारतीय नौसेना ने अरब सागर और लाल सागर में अपने पांच युद्धक जहाज भी तैनात कर दिए हैं।

You Might Also Like

Galwan Movie Poster: सलमान खान की फिल्म गलवान घाटी का फर्स्ट लुक लीक, जाने कब आएगी फिल्म

Donald Trump Alligator Alcatraz: ट्रंप का बोल्ड प्लान, बॉर्डर सिक्योरिटी और कानून व्यवस्था की नई परिभाषा

One Big Beautiful Bill: राष्ट्रपति ट्रम्प का 4.5 खरब डॉलर का बिल हुआ पास, वन बिग ब्यूटीफुल बिल से अमेरिका में नई आर्थिक दिशा!

PM Modi Ghana visit: 30 साल में पहली बार हुआ ऐसा! 21 तोपों की सलामी से PM मोदी का घाना में धमाकेदार स्वागत, खुद एयरपोर्ट पहुंचे राष्ट्रपति

IND vs ENG test series: दूसरे टेस्ट में जसप्रीत बुमराह को आराम देने का कप्तान शुभमन गिल ने बताया कारण

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article cropped नौ दुनिया 1 South Korea: उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया पर की भारी गोलाबारी, तोप से बरसाए 200 से ज्यादा गोले
Next Article Pawan Singh Birthday: 38 साल के हुए भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह, रानी चटर्जी ने स्पेशल तस्वीरें शेयर कर एक्टर को विश किया बर्थडे….
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

image 12
Galwan Movie Poster: सलमान खान की फिल्म गलवान घाटी का फर्स्ट लुक लीक, जाने कब आएगी फिल्म
ताज़ा खबरें मनोरंजन 5 मिनट ago
Donald Trump Alligator Alcatraz: ट्रंप का बोल्ड प्लान, बॉर्डर सिक्योरिटी और कानून व्यवस्था की नई परिभाषा
ताज़ा खबरें विदेश 18 मिनट ago
One Big Beautiful Bill: राष्ट्रपति ट्रम्प का 4.5 खरब डॉलर का बिल हुआ पास, वन बिग ब्यूटीफुल बिल से अमेरिका में नई आर्थिक दिशा!
ताज़ा खबरें विदेश 53 मिनट ago
Newbies Guide to Caribbean Hold ’em during the Bovada Casino
Blog 17 घंटे ago
A real income On the internet Blackjack Better Blackjack Casinos 2022 All of us
Blog 17 घंटे ago
image 10
PM Modi Ghana visit: 30 साल में पहली बार हुआ ऐसा! 21 तोपों की सलामी से PM मोदी का घाना में धमाकेदार स्वागत, खुद एयरपोर्ट पहुंचे राष्ट्रपति
ताज़ा खबरें विदेश 24 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?