By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Saudi Arabia-Pakistan Defense Deal: भारत-पाक युद्ध की स्थिति में सऊदी अरब देगा पाकिस्तान का साथ! ख्वाजा आसिफ का बड़ा दावा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Saudi Arabia-Pakistan Defense Deal: भारत-पाक युद्ध की स्थिति में सऊदी अरब देगा पाकिस्तान का साथ! ख्वाजा आसिफ का बड़ा दावा
ताज़ा खबरेंविदेश

Saudi Arabia-Pakistan Defense Deal: भारत-पाक युद्ध की स्थिति में सऊदी अरब देगा पाकिस्तान का साथ! ख्वाजा आसिफ का बड़ा दावा

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/09/20 at 2:19 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
SHARE
image 39

Saudi Arabia-Pakistan Defense Deal: पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए रणनीतिक रक्षा समझौते (defense deal) ने दक्षिण एशिया की राजनीति में खलबली मचा दी है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बीते शुक्रवार (19 सितंबर, 2025) को बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि भविष्य में कभी भी भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो सऊदी अरब पूरी तरह से पाकिस्तान का साथ खड़ा दिखेगा। उनके इस दावे के बाद अब वैश्विक स्तर पर कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

Contents
Saudi Arabia-Pakistan Defense Deal: ख्वाजा आसिफ का बड़ा बयानपरमाणु हथियारों पर भी हुआ खुलासाशाहबाज़ शरीफ के दौरे के दौरान हुई डीलभारत पर नजरें

Saudi Arabia-Pakistan Defense Deal: ख्वाजा आसिफ का बड़ा बयान

ख्वाजा आसिफ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह समझौता बिल्कुल NATO के अनुच्छेद 5 की तरह है। इसमें साफतौर से कहा गया है कि यदि किसी एक सदस्य पर हमला होता है तो उसे सभी पर हमले के रूप में ही लिया जायेगा। (Saudi Arabia-Pakistan Defense Deal) उन्होंने कहा कि भारत यदि पाकिस्तान पर हमला करता है तो सऊदी अरब भी हमारी रक्षा में खड़ा दिखाई देगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह समझौता पूरी तरह रक्षात्मक है, आक्रामक नहीं।

Also Read –Ayodhya Guest House Sex Racket: अयोध्या के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश! 12 लड़कियां हिरासत में, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

परमाणु हथियारों पर भी हुआ खुलासा

सबसे हैरान कर देने वाली बात तब सामने आई जब ख्वाजा आसिफ ने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर पाकिस्तान अपने परमाणु हथियार भी सऊदी अरब को उपलब्ध कराने में सहायता करेगा। (Saudi Arabia-Pakistan Defense Deal) हालांकि पाकिस्तान की आधिकारिक नीति के मुताबिक उसके परमाणु हथियार केवल भारत के खिलाफ ही इस्तेमाल किए जा सकते हैं, लेकिन मंत्री ने दावा किया कि ‘हमारी क्षमताएं इस समझौते के अंतर्गत बिल्कुल उपलब्ध होंगी।’ उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा अपने परमाणु प्रतिष्ठानों के निरीक्षण की अनुमति दी है और कभी नियमों का उल्लंघन नहीं किया।

- Advertisement -

Also Read –अमेरिका में बाहर से काम करने आना है तो देने होंगे 88 लाख रुपये… ट्रंप ने एक और तगड़ी चोट दे दी

सऊदी अरब के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी इस समझौते की पुष्टि की और कहा कि यह एक व्यापक रक्षा सहयोग है। इसमें सैन्य संसाधनों, हथियारों और सुरक्षा व्यवस्थाओं से जुड़े सभी पहलू शामिल हैं। (Saudi Arabia-Pakistan Defense Deal) समझौते की एक आवश्यक शर्त के मुताबिक, पाकिस्तान या सऊदी अरब में से किसी एक पर हमला दोनों देशों पर हमले के तौर पर ही देखा जाएगा।

शाहबाज़ शरीफ के दौरे के दौरान हुई डील

जानकारी के मुताबिक यह डील पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ के हालिया रियाद दौरे के दौरान फाइनल हुआ। यह समझौता अब दोनों देशों की रक्षा साझेदारी को नई दिशा दे सकता है।

पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए इस डिफेंस डील को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गंभीर चिंता जताई जा रही है। खासकर इसमें परमाणु हथियारों की उपलब्धता का जिक्र होने से भारत सहित कई देशों में चर्चा ने ज़ोर पकड़ लिया है। (Saudi Arabia-Pakistan Defense Deal) विशेषज्ञों के मुताबिक यदि भारत-पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ता है तो यह समझौता खाड़ी देशों की राजनीति और मध्य एशिया की सुरक्षा व्यवस्था पर गहरा प्रभाव डाल सकता है।

भारत पर नजरें

भारत की अब तक इस डील पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आयी है, लेकिन रणनीतिक जानकारों का मानना है कि पाकिस्तान का यह बयान कहीं न कहीं भारत पर दबाव बनाने का प्रयास हो सकता है। (Saudi Arabia-Pakistan Defense Deal) पाकिस्तान पहले भी कई बार सऊदी अरब और अन्य मुस्लिम देशों से समर्थन का दावा करता रहा है, लेकिन इस बार खुले तौर पर परमाणु हथियारों तक की बात करना बेहद गंभीर माना जा रहा है। यह बयान और डील आने वाले वक़्त में भारत, पाकिस्तान और सऊदी अरब के रिश्तों पर क्या प्रभाव डालेगा, इस पर पूरे विश्व की नजरें टिकी हुई हैं।

You Might Also Like

Manoj Tiwari Statement: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर भी बोले मनोज तिवारी, दी राहत की खबर

Russia gasoline export ban 2026: दुनिया में तेल संकट का ‘महाविस्फोट’! रूस ने इस दिन से पेट्रोल एक्सपोर्ट पर लगाया बैन, बढ़ेंगी भारत में कीमतें?

Iran US tension News: ईरान का ‘खार्ग द्वीप’ बना अभेद्य किला! बिछाई मौत की माइन्स, ट्रंप के कब्जे वाले प्लान से खौफ में तेहरान

Tsunami Warning: दुनिया पर महा-संकट! यहां आने वाली है सबसे ‘भयानक’ सुनामी? 7.6 की तीव्रता से कांपी धरती

Iran US Tensions Ceasefire: पता चल गई सीजफायर की तारीख! ईरान-अमेरिका युद्ध की डेडलाइन पर आया सबसे बड़ा अपडेट

TAGGED: #Saudi Arabia-Pakistan Defense Deal

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Donald Trump: अमेरिका में बाहर से काम करने आना है तो देने होंगे 88 लाख रुपये… ट्रंप ने एक और तगड़ी चोट दे दी
Next Article WhatsApp Image 2025 09 20 at 5.12.16 PM Europe Flight Disruption 2025: साइबर हमले के बाद यूरोप भर में उड़ानें रद्द, भारतीय यात्रियों को भी हो सकती है परेशानी
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 03 25 at 8.14.34 PM 3
Prince Narula Video: खुद को विराट कोहली मानते हैं प्रिंस नरूला, एक बयान से मचा बवाल, हुए ट्रोल
मनोरंजन 13 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 25 at 8.14.34 PM 3
UP BJP Reshuffle Plan Before Assembly Elections: यूपी में कुछ ‘बड़ा’ होने का काउंटडाउन शुरू! मिशन 2027 के लिए BJP का मास्टरस्ट्रोक, गेम प्लान तैयार..
Blog 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 25 at 8.14.34 PM 2
Manoj Tiwari Statement: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर भी बोले मनोज तिवारी, दी राहत की खबर
विदेश 15 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 25 at 8.14.34 PM 1
Russia gasoline export ban 2026: दुनिया में तेल संकट का ‘महाविस्फोट’! रूस ने इस दिन से पेट्रोल एक्सपोर्ट पर लगाया बैन, बढ़ेंगी भारत में कीमतें?
विदेश 15 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 25 at 8.14.34 PM 2
India buys LPG from Iran 2026: LPG की किल्लत पर भारत का मास्टरस्ट्रोक! 8 साल बाद ईरान से गैस लेकर भारत आया ‘Sea Bird’
राष्ट्रीय समाचार 3 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 25 at 8.14.34 PM
Pawan Singh Wife Jyoti Singh Divorce: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उनको रूलाया, नहीं कर पाएंगे तीसरी शादी
मनोरंजन 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?