Salman Khan Post: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वो वास्तव में बॉलीवुड के भाईजान हैं। और देश में चल रहे किसी भी मुद्दे को इंग्नोर नहीं करते हैं। वो अपनी राय जरूर देते हैं, जहाँ अन्य बड़े-बड़े बॉलीवुड सुपरस्टार इन सबपर अपनी प्रतिक्रिया देने से कतराते हैं। वहीं सलमान खान खुलकर अपनी राय रखते हैं। इस समय देश में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों द्वारा पेपर लीक को लेकर प्रोटेस्ट करना, 20 जुलाई 2026 को जोकुछ भी भी जंतर-मंतर से संसद चलो मार्च के दौरान हुआ। उसकी वजह से छात्रों के विरोध प्रदर्शन की चर्चा और भी ज्यादा होने लगी। सिर्फ भारत में ही नहीं देश-विदेश हर एक जगह इस प्रोटेस्ट के चर्चे हो रहे हैं। जहाँ बॉलीवुड के कई सारे सुपरस्टार ने इस प्रोटेस्ट पर अभी भी चुप्पी साधी हुई है। वहीं सलमान खान ने बैक टू बैक पोस्ट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है। कल देर रात सलमान खान ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।
Salman Khan Post: सलमान खान ने सीजेपी प्रोटेस्ट पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने पहली बार सोशल मीडिया पर दो दिन पहले छात्रों के समर्थन में एक पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने अपने बचपन की फोटो शेयर करते हुए लिखा- “यह एक शांतिपूर्ण आंदोलन था, यह देखकर बहुत दुख हुआ कि इसे हिंसा का रूप लेना पड़ा। मेरी संवेदनाएं उन छात्रों और उनके परिवारों के साथ हैं जो इससे प्रभावित हुए हैं। पेपर लीक एक बहुत गंभीर मुद्दा है, और मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि हमारे देश के बच्चे एक बेहतर शिक्षा प्रणाली के लिए एकजुट हुए हैं और उनके माता-पिता ने उनका समर्थन किया है। मैं उनके द्वारा उठाए गए कदम की वास्तव में सराहना करता हूं, जो समर्पण, ईमानदारी और कड़ी मेहनत से पढ़ाई करने और अपने भविष्य और एक बेहतर, शिक्षित भारत बनाने की लगन को दर्शाता है। यह आंदोलन, यह विरोध, सही तरीका है और छात्रों ने इसे शांतिपूर्ण ढंग से किया है। कितना साहसी और निडर! शिक्षा के प्रति प्रेरित और उत्साहित, यह पीढ़ी भारत को गौरवान्वित करेगी। यह मुद्दा छात्रों और शिक्षा प्रणाली के बीच का है, इसे राजनीतिक रूप से हाईजैक नहीं किया जाना चाहिए, इसका श्रेय केवल हमारे देश के छात्रों को जाता है, और मुझे विश्वास है कि सरकार भी उन्हें पूरा समर्थन देगी और शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाएगी। यह सबके लिए फायदेमंद स्थिति है। सकारात्मक निर्णय की आशा और प्रार्थना करता हूं। ईश्वर आप सभी को आशीर्वाद दे जो शिक्षित होना चाहते हैं। शिक्षा को अगला चलन और फैशन बनना चाहिए, और इसे साल दर साल और अधिक ट्रेंडी और फैशनेबल होना चाहिए, इतना कि बाहर से लोग भारत में पढ़ने आएं और भारत एक शैक्षिक केंद्र बन जाए।”
- Advertisement -
जिसके बाद सलमान खान ने एक और पोस्ट दूसरे दिन किया जिसमें उन्होंने लिखा- “शिक्षा और सुरक्षा दोनों ही दृष्टि से छात्र हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता हैं, इसलिए उन्हें चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है और न ही उनके माता-पिता को उनके लिए चिंतित होने की। माननीय प्रधानमंत्री जी ने ट्वीट किया है और मुझे पूरा विश्वास है कि वे इस लीक के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। इसलिए छात्रों, कृपया अपने माता-पिता और घरों के पास लौट जाइए।”
सोनम, हो गया भाई। इसे आगे मत बढ़ाओ। अगर जरूरत पड़ी तो इस भावना को किसी और दिन के लिए बचा कर रखना, हालांकि मुझे इसकी संभावना कम ही लगती है, और कुछ खा लेना। अगर तुम चाहो तो मैं तुम्हें घर से खाना भेज दूंगा।
जिसके बाद सलमान खान को ट्रोल किया गया कि सलमान खान डर गए हैं। वरूण चौधरी ने एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा- “शर्म कर लो, रात में नशे में छात्रों का समर्थन किया था क्या? 12 घंटे भी तुम्हारी रीड की हड्डी नहीं टिकी, घुटने टेक दिया। “
देर रात सलमान खान ने इन ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा- “सलमान खान डर गया… हम्मम जो डर गया वो मर गया.”
