By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Salman Khan: सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर दी धमकी, ‘मैं सिकंदर हूं’ गाने के गीतकार को भी धमकाया
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Salman Khan: सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर दी धमकी, ‘मैं सिकंदर हूं’ गाने के गीतकार को भी धमकाया
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

Salman Khan: सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने फिर दी धमकी, ‘मैं सिकंदर हूं’ गाने के गीतकार को भी धमकाया

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/11/08 at 1:09 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
image 40
SHARE

Salman Khan: फिल्म अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से धमकी दी गई है। बीती रात मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम में मैसेज कर सलमान को धमकी दी गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। धमकी देने वाली की पहचान अभी तक नहीं हुई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि धमकी भरा संदेश गुरुवार रात मुंबई यातायात पुलिस के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर भेजा गया। (Salman Khan) अधिकारी ने बताया कि संदेश भेजने वाले ने अभिनेता को धमकाया और पांच करोड़ रुपए की मांग की। उसने दावा किया कि यह रकम बिश्नोई गिरोह की ओर से मांगी जा रही है। इसके अलावा व्यक्ति ने ‘मैं सिकंदर हूं’ गाने के गीतकार को भी धमकी दी।

Contents
Salman Khan: क्यों लॉरेंस गैंग की तरफ से दी जा रहीं सलमान खान को धमकियांशाहरुख खान को भी मिली जान से मारने की धमकी

गौरतलब है कि हाल के दिनों में सलमान खान को जान से मारने की धमकियां कई बार मिली हैं। बीते दिनों भी मुंबई ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम फोन करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी गई थी। (Salman Khan0 उस धमकी में सलमान खान को हिरण शिकार के मामले में मंदिर जाकर माफी मांगने और पांच करोड़ रुपये देने की मांग की गई थी। उससे पहले अक्तूबर में भी अभिनेता को धमकी मिली थी।

image 40

Salman Khan: क्यों लॉरेंस गैंग की तरफ से दी जा रहीं सलमान खान को धमकियां

सलमान खान ने साल 1998 में राजस्थान में हम साथ-साथ हैं फिल्म की शूटिंग की थी। आरोप है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ही सलमान खान एक रात शूटिंग खत्म होने के बाद जोधपुर में शिकार के लिए निकले थे। (Salman Khan) आरोप है कि सलमान ने उस रात एक काले हिरण का शिकार किया था। इस काले हिरण को बिश्नोई समाज में बेहद पूजनीय माना जाता है। यही वजह है कि जैसे ही काले हिरण के शिकार मामले में सलमान खान का नाम सामने आया तो बिश्नोई समाज ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई। साल 2018 में जोधपुर की अदालत ने सलमान खान को पांच साल जेल की सजा सुनाई, लेकिन दो दिन बाद ही सलमान खान को जमानत पर छोड़ दिया गया। (Salman Khan) इससे नाराज गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। उसके बाद से ही लॉरेंस बिश्नोई, सलमान खान का जानी दुश्मन बना हुआ है।

एक टीवी इंटरव्यू में लॉरेंस बिश्नोई ने कहा था कि अगर सलमान खान राजस्थान के बीकानेर में स्थित बिश्नोई समाज के मुख्य मंदिर में आकर काले हिरण के शिकार के मामले में माफी मांग ले तो उनके हिसाब के बारे में कुछ सोचा जाएगा। हालांकि सलमान खान ने अभी तक माफी नहीं मांगी है और न ही इस पर कोई बयान दिया है। कुछ समय पहले सलमान खान के मुंबई स्थित घर पर फायरिंग भी हुई। वहीं बीते महीने ही सलमान खान के करीबी बाबा सिद्दीकी की भी मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आया है।

- Advertisement -
image 41

शाहरुख खान को भी मिली जान से मारने की धमकी

सलमान खान के साथ ही गुरुवार को फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को भी फैजान नाम के एक व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपी छत्तीसगढ़ के रायपुर का निवासी है और उसने शाहरुख खान को कथित तौर पर धमकी भरा कॉल किया।

You Might Also Like

आंध्र प्रदेश: ‘जहरीला’ दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती; CM नायडू ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान

डार्क वेब पर गंदा खेल, 47 देशों में बेचे अश्लील वीडियो… 34 मासूमों से दरिंदगी करने वाले पति-पत्नी को कैसे मिली फांसी की सजा?

Varanasi Movie Cast: वाराणसी मूवी में प्रकाश राज निभाएंगे कौन सा किरदार, जानें यहां

Sunny Deol Gabru Movie Poster: सनी देओल की फिल्म गबरू का धमाकेदार पोस्टर हुआ जारी, जाने कब रिलीज होगी फिल्म

Salman Khan Father Video: सलमान खान के पिता सलीम खान की बिगड़ी तबीयत आईसीयू में भर्ती, देखें वीडियो

TAGGED: #entertainment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 38 Kangana: कंगना रनौत ने हॉलीवुड सितारों को कहा ‘जोकर’, डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस को लेकर की टिप्पणी
Next Article image 42 Nitin Chauhan Death: ‘क्राइम पेट्रोल’ के मशहूर टीवी अभिनेता नितिन चौहान ने की आत्महत्या? 35 की उम्र में निधन
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

dudh
आंध्र प्रदेश: ‘जहरीला’ दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती; CM नायडू ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान
ताज़ा खबरें स्वास्थ्य 5 दिन ago
डार्क वेब पर गंदा खेल, 47 देशों में बेचे अश्लील वीडियो… 34 मासूमों से दरिंदगी करने वाले पति-पत्नी को कैसे मिली फांसी की सजा?
Blog ताज़ा खबरें स्वास्थ्य 1 सप्ताह ago
नो-हैंडशेक सिर्फ एक दिखावा… भारत-पाकिस्तान विवाद पर इस दिग्गज का बड़ा खुलासा, बताया बंद कमरे का सच
Blog 1 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 02 18 at 10.34.02 PM 1
Brad Sherman on US tariffs India: भारत को फिर निशाना बना रहे ट्रंप? अमेरिकी सांसद के दावे ने मचाई खलबली, व्यापार युद्ध की नई आहट
विदेश 1 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 02 18 at 10.34.02 PM 1
US Iran Tensions: बस कुछ घंटे और…ईरान पर US करेगा ‘चढ़ाई’, जंग की तैयारी में जुटे ट्रंप, बुलाई हाईलेवल मीटिंग
विदेश 1 सप्ताह ago
WhatsApp Image 2026 02 11 at 8.02.54 PM 3
Varanasi Movie Cast: वाराणसी मूवी में प्रकाश राज निभाएंगे कौन सा किरदार, जानें यहां
मनोरंजन 2 सप्ताह ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?