Ranveer Singh Reaction On Dhurandhar Success: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों यकीनन सातवें आसमान पर होंगे, जी हां! उनकी फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद कमाल का प्रदर्शन किया, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की, सिनेमाघरों में कमाल का प्रदर्शन करने के बाद धुरंधर अब 30 जनवरी को ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक देने को तैयार है। इसी बीच धुरंधर की सफलता का सारा क्रेडिट रणवीर सिंह अपनी बिटिया रानी दुआ को देते नजर आए।
Ranveer Singh Reaction On Dhurandhar Success: रणवीर सिंह ने धुरंधर की सफलता का क्रेडिट अपनी बेटी को दिया
रणवीर सिंह की कोई फिल्म लंबे समय बाद सिनेमाघरों में तहलका मचाई, जी हां! बता दें कि रणवीर सिंह लंबे समय से बॉक्स ऑफिस पर एक हिट के लिए तरस रहे थे, और धुरंधर की वजह से उनका करियर ग्राफ इतनी तेजी से आगे बढ़ा कि क्या ही कहा जाए। (Ranveer Singh Reaction On Dhurandhar Success) रणवीर सिंह की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की गई, वहीं अब रणवीर सिंह धुरंधर की सफलता का सारा क्रेडिट अपनी बेटी दुआ को देते नजर आए।
Also Read –Vande Bharat: देश को मिली पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की सौगात, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
रणवीर सिंह ने धुरंधर की सफलता पर बात करते हुए कहा कि बेटी के आने के बाद नसीब बदल जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी दुआ उनके लिए गुड लक लेकर आई है, इस वजह से धुरंधर 2 से पहले वे अपना पूरा समय अपनी बेटी दुआ संग बिता रहें हैं। (Ranveer Singh Reaction On Dhurandhar Success) रणवीर सिंह अपनी बेटी दुआ को लक्ष्मी मानते हैं। बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ का नाम जब रिवील किया था, उसी दौरान यह खुलासा किया था कि उनकी बेटी आशीर्वाद है, इस वजह से उन्होंने उसका नाम दुआ रखा है।
- Advertisement -
मार्च में रिलीज होगी धुरंधर 2
धुरंधर 2 मूवी की शूटिंग और हो चुकी है, कुछ हिस्सा जो बचा है, उसकी शूटिंग की जा रही है, वहीं रणवीर सिंह धुरंधर 2 से व्यस्त होने से पहले अपना पूरा समय अपनी बेटी दुआ और पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ बिता रहें हैं। (Ranveer Singh Reaction On Dhurandhar Success) धुरंधर 2 इसी साल मार्च महीने में दस्तक देगी, अब दर्शकों की नजरें धुरंधर 2 पर टिकी हुई है कि क्या दूसरे पार्ट को भी धुरंधर की ही तरह प्यार मिलेगा।
