Ramayana Movie: रामायण मूवी का टीज़र पहले ही जारी किया जा चुका है। रामायण 2 भागो में बनेगा। पहला भाग इस साल दिवाली पर रिलीज़ होगी। तो वही रामायण फिल्म का दूसरा भाग 2027 की दिवाली पर रिलीज होगी। रामायण मूवी (Ramayana Movie) में रणबीर कपूर ने राम जी का किरदार निभाया है। साईं पल्लवी ने माँ सीता का किरदार निभाया। (Ramayana Movie) यश रामायण फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं। तो वही हनुमान जी के किरदार में Sunny Deol नज़र आएंगे। तो वही खबरें आ रही हैं कि राघव जुयाल ने विक्रांत मेसी को रिप्लेस कर दिया है। चलिए जानते हैं क्या है सच
Ramayana Movie: क्या रामायण मूवी में राघव जुयाल ने विक्रांत मैसी को रिप्लेस किया है
रामायण सिनेमा प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। यह तो पहले से ही ज्ञात है कि रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल नितेश तिवारी की आगामी महाकाव्य गाथा का हिस्सा हैं। (Ramayana Movie) अब खबरें आ रही हैं कि राघव जुयाल ने मेघनाद की भूमिका निभाने के लिए विक्रांत मैसी की जगह ले ली है। वैरायटी इंडिया ने खबर दी है कि आगामी पौराणिक गाथा में एक अहम किरदार निभाने के लिए फिल्म ’12वीं फेल’ के अभिनेता विक्रांत मैसी की जगह फिल्म ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के अभिनेता राघव जुयाल को लिया गया है। प्रकाशन के अनुसार, राघव को रावण के सबसे बड़े बेटे मेघनाद की भूमिका निभाने के लिए चुना गया है।
Also Read –UP News: डीडीयू नगर में आप सांसद संजय सिंह की पदयात्रा, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल
- Advertisement -
हालांकि, उनका किरदार रामायण भाग 2 में नज़र आएगा। आपको बता दें कि रामायण दो भागों वाली फिल्म है।
तो वही विक्रांत मैसी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। Vikrant Massey ने बताया कि वो कभी रामायण फिल्म का हिस्सा नहीं थे ,उनको रामायण फिल्म (Ramayana Movie) के लिए कभी अप्रोच नहीं किया गया था। जैसा कि आप इस पोस्ट में देख रहे हैं।
