By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान में कहीं BJP-कांग्रेस समर्थकों में मारपीट, कहीं पैर के अंगूठे पर लगाई स्याही, मतदान की 10 दिलचस्प बातें
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान में कहीं BJP-कांग्रेस समर्थकों में मारपीट, कहीं पैर के अंगूठे पर लगाई स्याही, मतदान की 10 दिलचस्प बातें
ताज़ा खबरेंराजनीति

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान में कहीं BJP-कांग्रेस समर्थकों में मारपीट, कहीं पैर के अंगूठे पर लगाई स्याही, मतदान की 10 दिलचस्प बातें

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/04/20 at 11:11 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
SHARE

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 12 संसदीय क्षेत्रों में मतदान हुआ. इन सीटों पर लगभग 58 प्रतिशत मतदान हुआ. अब दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है. पहले चरण में जयपुर, जयपुर ग्रामीण, अलवर, भरतपुर, श्री गंगानगर, दौसा, बीकानेर, करौली-धौलपुर, चूरू, सीकर, नागौर, झुंझुनू लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ.

Contents
Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: 10 प्वाइंट्स में समझिए पहले चरण के चुनाव में क्या रहा खासझुंझुनू में मतदान के दिन हुआ कुछ ऐसा

अब दूसरे चरण में बाड़मेर, जालौर, उदयपुर, बांसवाड़ा, कोटा, भीलवाड़ा, अजमेर, पाली, जोधपुर, चितौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, टोंक सवाई माधोपुर और झालावाड़-बारां सीटों पर वोटिंग होगी. (Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024) पहले चरण के मतदान में क्या कुछ खास रहा, इस पर नजर डालते हैं.

image 237

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024: 10 प्वाइंट्स में समझिए पहले चरण के चुनाव में क्या रहा खास

राजस्थान के श्री गंगानगर सीट पर सबसे ज्यादा 65.64 फीसदी वोटिंग हुई. 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां 74.39 प्रतिशत मतदान हुआ था.

सबसे कम मतदान की अगर बात करें तो करौली-धौलपुर में सबसे कम 49.29 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि करौली-धौलपुर में 2019 में 55.06 प्रतिशत वोटिंग हुई थी.

- Advertisement -

राजस्थान के सबसे कम वोटिंग वाले बूथ की बात करें तो भरतपुर के रूपवास के खेरिया बिल्लोच गांव में सबसे कम वोटिंग हुई. रूपवास में मतदाताओं की संख्या 1100 है लेकिन यहां सिर्फ 56 लोगों ने वोट डाले क्योंकि यहां के ग्रामीण लंबे समय से शराब के ठेके को हटाने की मांग कर रहे थे. (Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024) उनकी मांग पूरी ने होने पर उन्होंने वोटिंग का बहिष्कार किया.

दौसा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत पलावाला जाटान गांव के लोगों ने क्षेत्र में विकास कार्यों की कमी के कारण चुनाव का बहिष्कार किया. ग्रामीणों का कहना है कि परिसीमन के बाद गांव को विकास से वंचित रहना पड़ा. (Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024) गांव के पूर्व सरपंच रामेश्वर गोरा ने कहा कि गांव में परिवहन के साधन और अन्य बुनियादी सुविधाओं और विकास का अभाव है. उन्होंने कहा, ‘हम 4 साल से लगातार हर चुनाव का बहिष्कार कर रहे हैं.

राजस्थान की लोकसभा सीटों पर स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय सशस्त्र बल और होम गार्ड जवानों की कंपनियों के साथ राजस्थान पुलिस को तैनात किया गया था.

नागौर जिले में बीजेपी उम्मीदवार ज्योति मिर्धा और कांग्रेस समर्थित आरएलपी उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल के समर्थकों में झड़प देखने को मिली. दोनों के समर्थकों के बीच मारपीट हुई. (Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024) स्थिति पर काबू पाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा.

चूरू लोकसभा सीट के गांव रामपुरा रेणु में फर्जी मतदान को लेकर 2 पक्षों में विवाद भी हुआ. इस दौरान झगड़े के दौरान बूथ एजेंट सिर में गंभीर चोट आई. हालात तनावपूर्ण बन गए. माहौल शांत होने के बाद दोबारा मतदान शुरू किया गया.

पहले चरण के मतदान के दौरान विभिन्न मुद्दों को लेकर धौलपुर, दौसा, सीकर, झुंझुनूं, बीकानेर, भरतपुर लोकसभा क्षेत्रों के करीब एक दर्जन गांवों में लोगों ने मतदान का बहिष्कार किया.

मतदान करने के बाद जहां अंगुली पर स्याही का निशाना लगाया जाता है वहीं सीकर सीट के मउ मतदान केंद्र में कुछ अलग देखने को मिला. (Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024) यहां एक मतदाता शंकर कुड के दोनों हाथ नहीं होने पर उनके पैर के अंगूठे पर स्याही का निशान लगाया गया.

पहले चरण के मतदान में कई नवविवाहित दंपती भी शादी की रस्म पूरी करने के बाद मतदान करने के लिए पहुंचे. इसके अलावा लंदन, कनाडा, स्कॉटलैंड सहित अन्य देशों में रह रहे लोग अपने गृहक्षत्रों में मतदान करने के लिए पहुंचे.

झुंझुनू में मतदान के दिन हुआ कुछ ऐसा

इसके अलावा, राजस्थान में कई वोर्टस में मतदान को लेकर गजब का उत्साह देखा गया. झुंझुनूं में भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी ने मतदान करने का संदेश देने के लिए 21 किलोमीटर की दौड़ लगाई. वहीं, झुंझुनूं में ही बीजेपी उम्मीदवार शुभकरण चौधरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वो सुरक्षाकर्मी के साथ विवाद करते नजर आए. सुरक्षाकर्मी ने जब पहचान पत्र मांगा तो वे नाराज हो गए.

You Might Also Like

Nepal Elections 2026: नेपाल चुनाव में बालेन शाह की ‘आंधी’…, PM बनना लगभग तय, दिग्गज नेताओं के लिए ‘खतरे की घंटी’

ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षा उद्यमी साहिल लूथरा को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!

आंध्र प्रदेश: ‘जहरीला’ दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती; CM नायडू ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान

डार्क वेब पर गंदा खेल, 47 देशों में बेचे अश्लील वीडियो… 34 मासूमों से दरिंदगी करने वाले पति-पत्नी को कैसे मिली फांसी की सजा?

Turkman Gate Masjid Dispute: क्या है Turkman Gate Masjid Dispute… अतिक्रमण या वक्फ की जमीन? कोर्ट के आदेश से मचा बवाल!

TAGGED: #politics, #politicsnews

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Madhya Pradesh: नकुलनाथ की सीट पर हुई बंपर वोटिंग, यहां सबसे कम हुआ मतदान, जानें मध्य प्रदेश चुनाव की 10 बड़ी बातें
Next Article Bigg Boss OTT 3: सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद कैंसिल हुआ BB OTT 3 ? मेकर्स ने डिलीट की अनाउंसमेंट पोस्ट
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 03 14 at 2.11.10 PM 4
Pawan Singh News: पवन सिंह की तबीयत हुई खराब अस्पताल से सामने आया वीडियो देखें, जाने कैसी है अब तबीयत
मनोरंजन 16 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 14 at 2.11.10 PM 3
Dhurandhar 2 Climax: धुरंधर द रिवेंज के क्लाइमेक्स पर से उठा पर्दा, जाने क्या होगा फिल्म के अंत में
मनोरंजन 19 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 14 at 2.11.10 PM 2
US Iran War: ईरान युद्ध खत्म होने की डेडलाइन तय! ट्रंप बोलेः पागलों के हाथ नहीं दे सकते परमाणु बम,खतरे में दुनिया
विदेश 19 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 14 at 2.11.10 PM 1
Benjamin Netanyahu Alive: हां..मैं जिंदा हूं…, ईजरायल PM नेहन्याहू ने US राजदूत के साथ डाला नया वीडियो, दिखाया पंच कार्ड
विदेश 19 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 14 at 2.11.10 PM
Kuldeep Yadav Wedding: वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधे कुलदीप यादव, मसूरी में लिए सात फेरे
स्पोर्ट्स 4 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 14 at 2.11.10 PM
Kim Jong Un rocket launcher test: फिर बड़ा अटैक करेंगे किम जोंग? तानाशाह की दहाड़ से कांपा दक्षिण कोरिया, तैनात किए 12 ‘किलर’ रॉकेट लॉन्चर
विदेश 4 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?