By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Rahul Gandhi Germany Visit: जर्मनी में बजा राहुल गांधी का डंका! दिखा गजब का क्रेज, बर्लिन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार इस्तकबाल
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Rahul Gandhi Germany Visit: जर्मनी में बजा राहुल गांधी का डंका! दिखा गजब का क्रेज, बर्लिन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार इस्तकबाल
विदेश

Rahul Gandhi Germany Visit: जर्मनी में बजा राहुल गांधी का डंका! दिखा गजब का क्रेज, बर्लिन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार इस्तकबाल

Puja Shrivastava
Last updated: 2025/12/17 at 5:31 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
6 Min Read
WhatsApp Image 2025 12 17 at 4.12.52 PM 1
SHARE

Rahul Gandhi Germany Visit: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार, 17 दिसंबर 2025 को जर्मनी की राजधानी बर्लिन पहुंच गए। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत भारतीय ओवरसीज कांग्रेस (IOC) के कार्यकर्ताओं ने किया। उनका यह विदेश दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब भारत में संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। इसी वजह से राहुल गांधी की गैरमौजूदगी को लेकर देश की राजनीति में चर्चा तेज हो गई है।

Contents
Rahul Gandhi Germany Visit: संसद सत्र में विदेश दौरे पर बीजेपी का हमलाजर्मनी से तस्वीर सामनेसंख्या के लिहाज से सरकार को खतरा नहीं

भारतीय ओवरसीज कांग्रेस के अनुसार, राहुल गांधी बर्लिन में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में यूरोप के अलग-अलग देशों में कांग्रेस संगठन से जुड़े नेताओं और पदाधिकारियों से उनकी मुलाकात होगी। (Rahul Gandhi Germany Visit) इसके अलावा वे वहां रह रहे प्रवासी भारतीयों से भी संवाद करेंगे। बताया जा रहा है कि इन बैठकों में एनआरआई से जुड़े मुद्दों, भारतीय राजनीति, लोकतंत्र और कांग्रेस की विचारधारा को आगे बढ़ाने जैसे विषयों पर चर्चा होगी। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी 20 दिसंबर तक जर्मनी में रहेंगे और इसके बाद भारत लौटेंगे।

Also Read –PM Modi: 57 मुस्लिम देशों की नींद उड़ी! भाषण के बीच अचानक रुके मोदी, हिल गई दुनिया

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी का यह दौरा अचानक नहीं है, बल्कि यह कई महीने पहले तय किया गया था। पार्टी का दावा है कि संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले ही उन्हें जर्मनी से आधिकारिक आमंत्रण मिल चुका था। (Rahul Gandhi Germany Visit) कांग्रेस के अनुसार, इस यात्रा का मकसद छात्रों, शिक्षाविदों और प्रवासी भारतीय समुदाय से बातचीत करना है, ताकि वैश्विक राजनीति, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक मुद्दों पर विचार साझा किए जा सकें।

- Advertisement -

Rahul Gandhi Germany Visit: संसद सत्र में विदेश दौरे पर बीजेपी का हमला

हालांकि, संसद सत्र के बीच राहुल गांधी के विदेश जाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। बीजेपी नेताओं का कहना है कि संसद के अहम सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष का देश से बाहर होना गलत संदेश देता है। (Rahul Gandhi Germany Visit) बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी ने फिर साबित कर दिया कि वे संसद से ज्यादा विदेश यात्राओं में रुचि रखते हैं। बीजेपी का आरोप है कि जब संसद में महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होनी है, तब नेता प्रतिपक्ष का मौजूद रहना जरूरी होता है।

Also Read –Richest Royal Family in World: मिडिल ईस्ट का ये ‘ताकतवर’ मुस्लिम देश सबसे ज्यादा अमीर, शाही परिवार की संपत्ति ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

जर्मनी से तस्वीर सामने

इस बीच जर्मनी से राहुल गांधी की पहली तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा के साथ नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरे के दौरान राहुल गांधी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और जर्मन पक्ष के लोगों से भी बातचीत करेंगे। (Rahul Gandhi Germany Visit) भारत में इसी समय संसद में कई अहम विधेयक पेश होने वाले हैं। इनमें मनरेगा योजना के नाम में बदलाव से जुड़ा प्रस्ताव भी शामिल है। इसे देखते हुए कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को अगले तीन दिनों तक संसद में मौजूद रहने के लिए व्हिप जारी किया है। हालांकि, राहुल गांधी इस दौरान संसद में मौजूद नहीं रहेंगे।

संख्या के लिहाज से सरकार को खतरा नहीं

कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी की अनुपस्थिति से किसी भी विधेयक के पास होने या न होने पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। लोकसभा में कांग्रेस के 99 सांसद हैं, जबकि पूरे विपक्ष के पास कुल 234 सांसद हैं। इसके मुकाबले एनडीए के पास 291 सांसद हैं, जिससे साफ है कि संख्या के लिहाज से सरकार को कोई खतरा नहीं है। (Rahul Gandhi Germany Visit) इसके बावजूद बीजेपी इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर लगातार हमला कर रही है।

व्हिप उल्लंघन को लेकर उठ रहे सवालों पर कांग्रेस सूत्रों ने साफ किया है कि पार्टी की परंपरा में कुछ अपवाद होते हैं। अगर कोई सांसद पहले से सूचना देकर अनुपस्थित रहता है, तो उस पर व्हिप लागू नहीं होता। कांग्रेस ने बताया कि राहुल गांधी ने जर्मनी रवाना होने से पहले ही संसदीय कार्यालय को अपनी यात्रा की जानकारी दे दी थी। (Rahul Gandhi Germany Visit) इसके अलावा व्हिप उनके जाने के बाद जारी किया गया, इसलिए उनके खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाएगी। कुल मिलाकर, राहुल गांधी का जर्मनी दौरा राजनीतिक बहस का विषय बन गया है। एक तरफ कांग्रेस इसे पहले से तय और जरूरी अंतरराष्ट्रीय संवाद बता रही है, तो दूसरी तरफ बीजेपी इसे संसद के प्रति लापरवाही के तौर पर पेश कर रही है। आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सियासत और तेज होने की संभावना है।

You Might Also Like

Jeffrey Epstein: रशियन लड़कियों के साथ बनाया संबंध…हुए गुप्त रोग के शिकार, एपस्टीन फाइल्स ने खोला बिल गेट्स का कच्चा चिट्ठा

Crude Oil Trade: भारत की पक्के दोस्त से टूटेगी ‘यारी’! ट्रंप ने दिया वेनेजुएला ऑयल का खुला ‘ऑफर’, दुनिया में मची खलबल

Donald Trump: रूस-यूक्रेन ‘शांति समझौते’ से पहले ट्रंप का बड़ा दावा, कहाः पुतिन-जेलेंस्की एक-दूसरे से करते हैं नफरत

Middle East Tension: युद्ध तय! चौतरफा घिरा ‘ईरान’… समंदर से आसमान तक अमेरिका का चक्रव्यूह, मिडिल ईस्ट में सांसें थमीं!

Putin Invites Zelensky to Moscow: पुतिन के ‘इस’ कदम से हिल उठा पूरा अमेरिका और यूरोप…पलट गया पूरा खेल! वेस्ट में मचा हड़कंप, भारत बना सबसे बड़ी उम्मीद…

TAGGED: #Rahul Gandhi Germany Visit

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2025 12 17 at 4.12.52 PM PM Modi: 57 मुस्लिम देशों की नींद उड़ी! भाषण के बीच अचानक रुके मोदी, हिल गई दुनिया
Next Article WhatsApp Image 2025 12 18 at 12.38.31 PM 1 Trump-Munir secret deal: ट्रंप-मुनीर की सबसे घातक ‘सीक्रेट’ डील! गाजा में जंग लड़ने जाएगी पाकिस्तानी सेना?दुनिया में मची खलबली
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM 2
The 50 Eviction: द 50 में हुआ एक और शॉकिंग एविक्शन, नाम सुन लगेगा झटका
मनोरंजन 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM 1
PM Modi on Budget 2026: दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का शंखनाद! PM मोदी बोले- अब रुकने वाला नहीं है भारत
राष्ट्रीय समाचार 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM 1
India vs New Zealand 3rd T20 Highlights: शर्मा जी का जलवा… अभिशेख की तूफानी पारी से उड़ी न्यूजीलैंड! 60 गेंद में चेज कर डाले 154 रन
स्पोर्ट्स 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM
Suryakumar Yadav 2026 performance: विराट कोहली का रिकॉर्ड ‘तोड़ने’ के करीब पहुंचा ये भारतीय खिलाड़ी, वानिंदु हसरंगा की बराबरी
स्पोर्ट्स 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM
US Iran Talks: ये क्या….ट्रंप का ईरान पर यू-टर्न, कल तक दे रहे थे ‘तबाही’ की धमकी, अब बोलेः बातचीत कर रहे, तेहरान पर नरमी की वजह क्या?
वीडियो 8 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 30 at 9.54.22 PM
Jeffrey Epstein: रशियन लड़कियों के साथ बनाया संबंध…हुए गुप्त रोग के शिकार, एपस्टीन फाइल्स ने खोला बिल गेट्स का कच्चा चिट्ठा
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?