By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Political news :कमलनाथ तो नहीं आए, लेकिन छिंदवाड़ा में बीजेपी ने लगा दी बड़ी सेंध! सीएम मोहन यादव ने 1500 कांग्रेसियों को दिलाई बीजेपी में एंट्री
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Political news :कमलनाथ तो नहीं आए, लेकिन छिंदवाड़ा में बीजेपी ने लगा दी बड़ी सेंध! सीएम मोहन यादव ने 1500 कांग्रेसियों को दिलाई बीजेपी में एंट्री
ताज़ा खबरेंराजनीति

Political news :कमलनाथ तो नहीं आए, लेकिन छिंदवाड़ा में बीजेपी ने लगा दी बड़ी सेंध! सीएम मोहन यादव ने 1500 कांग्रेसियों को दिलाई बीजेपी में एंट्री

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/02/22 at 6:58 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
7 Min Read
कमलनाथ तो नहीं आए, लेकिन छिंदवाड़ा में बीजेपी ने लगा दी बड़ी सेंध! सीएम मोहन यादव ने 1500 कांग्रेसियों को दिलाई बीजेपी में एंट्री
कमलनाथ तो नहीं आए, लेकिन छिंदवाड़ा में बीजेपी ने लगा दी बड़ी सेंध! सीएम मोहन यादव ने 1500 कांग्रेसियों को दिलाई बीजेपी में एंट्री
SHARE

कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ के अगले राजनीतिक कदम पर सस्पेंस बना हुआ है. इस बीच, उनके गढ़ छिंदवाड़ा जिले से कांग्रेस के कई स्थानीय नेता बुधवार को बीजेपी में शामिल हो गये हैं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इन नेताओं को बीजेपी में एंट्री दिलाई है और कहा, बहुत से लोग असमंजस की स्थिति में देखे जा रहे हैं. आज नहीं तो कल… वे भी बीजेपी परिवार में शामिल होंगे.
मध्य प्रदेश कांग्रेस में कमलनाथ को लेकर संशय के बादल तो छंटने लगे हैं, लेकिन पार्टी को झटका लगने के सिलसिले पर ब्रेक नहीं लग पाया है.

Contents
Political news :छिंदवाड़ा में 1500 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी कांग्रेस‘यह मोदी और बीजेपी सरकार का समय’Political news :’कांग्रेस बोली- संगठन पर नहीं पड़ेगा असर’मोदी लहर में भी बीजेपी को नहीं मिली कामयाबीPolitical news :बीजेपी ने कमजोर सीट के रूप में किया चिह्नित

यूपी बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, गड़बड़ी और मिलीभगत पर दर्ज होगी FIR और जाएंगे जेल. 👇👇👇https://t.co/oxYFntmJRO

— India 24×7 live Tv (@india24x7livetv) February 22, 2024

इस बार तो बीजेपी ने कमलनाथ का गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा में ही सेंध लगाई है और बीजेपी की तरफ से लीड रोल निभाया है मुख्यमंत्री मोहन यादव ने. यादव बुधवार को छिंदवाड़ा दौरे पर पहुंचे थे. वहां उन्होंने सबसे पहले 104 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी, उसके बाद जनआभार यात्रा भी निकाली. सीएम मोहन यादव ने छिंदवाड़ा में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को भी बीजेपी में शामिल करवाया और संगठन को धार देने की कवायद में जुटा दिया. कांग्रेस के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है.
दरअसल, कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में जिन नेताओं ने बीजेपी में एंट्री की है, वे अब तक कमलनाथ के करीबी चेहरे के तौर पर गिने जाते थे. बुधवार को बीजेपी में शामिल होने वालों में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव उज्जवल सिंह चौहान, पार्षद, सरपंच, जनपद सदस्य और कार्यकर्ताओं के नाम हैं. इन सभी नेताओं ने बीजेपी में आस्था जताई है.

छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव ने जनआभार यात्रा भी निकाली.


मुख्यमंत्री यादव ने छिंदवाड़ा में एक जनसभा को भी संबोधित किया और इन नेताओं का स्वागत किया. सीएम का कहना था कि अभी भी कई लोग ऐसे हैं, जो थोड़ा असमंजस में हैं. हालांकि, आने वाले दिनों में वो भी बीजेपी में शामिल होंगे. दुनिया में कोई भी ऐसा होने से नहीं रोक पाएगा. उन्होंने लोगों से छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र में बीजपी की जीत सुनिश्चित करने की भी अपील की. हालांकि, कांग्रेस का कहना है कि भगोड़ों के साथ छोड़ने से पार्टी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

- Advertisement -

Political news :छिंदवाड़ा में 1500 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी कांग्रेस

छिंदवाड़ा में बीजेपी के जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि यहां करीब 1500 कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस छोड़ी है और बीजेपी में शामिल हुए हैं. इनमें 700 से ज्यादा कार्यकर्ता नव निर्मित पांढुर्णा जिले के रहने वाले हैं. बीजेपी में शामिल होने वालों में पांढुर्ना नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े, नगर पालिका पार्षद, पांढुर्ना जिला जनपद सदस्य, 16 सरपंच और अन्य शामिल हैं. पांढुर्णा विधानसभा सीट है और छिंदवाड़ा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है.

image 184

‘यह मोदी और बीजेपी सरकार का समय’

यादव ने कहा, हम 163 सीटों (विधानसभा चुनाव में) के जनादेश के साथ बीजेपी को सत्ता में लाने के लिए मध्य प्रदेश की जनता को धन्यवाद देने के लिए आज छिंदवाड़ा आया हूं. मुख्यमंत्री ने 104 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया. मोहन यादव का कहना था कि दुनिया की कोई भी ताकत पीएम मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को विकास करने से नहीं रोक पाएगी. यह मोदी और बीजेपी सरकार का समय है. सिर्फ मोदी की वजह से मध्य प्रदेश के 2.5 करोड़ समेत देश में 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर आ सके हैं. यादव ने इमलीखेड़ा हवाई पट्टी से जनसभा स्थल तक जन आभार यात्रा भी निकाली.

Political news :’कांग्रेस बोली- संगठन पर नहीं पड़ेगा असर’

इस बीच, कांग्रेस प्रवक्ता आनंद बख्शी ने कहा, अगर कुछ कार्यकर्ता दूसरी पार्टियों में चले जाते हैं तो पार्टी और संगठन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा, हालांकि सवाल यह है कि ऐसे लोगों की अन्य पार्टियों में क्या स्थिति होगी? उन्हें कांग्रेस संगठन से ताकत मिली है.

मोदी लहर में भी बीजेपी को नहीं मिली कामयाबी

बताते चलें कि कमलनाथ ने छिंदवाड़ा में लगातार 9 बार लोकसभा का चुनाव जीता है. वे दो बार लगातार छिंदवाड़ा से विधायक भी चुने गए हैं. अभी यहां से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ सांसद हैं. यह एकमात्र ऐसा निर्वाचन क्षेत्र है, जिसे बीजेपी 2019 के चुनाव में कांग्रेस से छीनने में विफल रही थी. बीजेपी ने मध्य प्रदेश की कुल 29 में से 28 सीटों पर जीत हासिल की थी

image 185

Political news :बीजेपी ने कमजोर सीट के रूप में किया चिह्नित

हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया और सातों सीटों पर कब्जा किया है. बीजेपी को छिंदवाड़ा में एक अदद जीत की तलाश है. यही वजह है कि पार्टी छिंदवाड़ा को कमजोर सीट के रूप में चिह्नित किए है और यहां संगठन को मजबूत करने के लिए दम भर रही है.

बताते चलें कि कमलनाथ के अगले राजनीतिक कदम के बारे में अटकलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. भले ही कांग्रेस नेता इस बात पर जोर दे रहे हैं कि नाथ पार्टी के साथ बने रहेंगे. कांग्रेस ने ही उनके राजनीतिक करियर को आकार दिया है. कांग्रेस महासचिव भंवर जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा, कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें सच नहीं हैं. उन्होंने दावा किया कि ऐसी बातें मीडिया और बीजेपी की उपज हैं. पार्टी के एक नेता ने कहा, 2 मार्च को मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा प्रवेश कर रही है. उसमें नाथ भी हिस्सा लेंगे. एक दिन पहले ही कमलनाथ और अन्य नेता न्याय यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल हुए थे.

You Might Also Like

Turkman Gate Masjid Dispute: क्या है Turkman Gate Masjid Dispute… अतिक्रमण या वक्फ की जमीन? कोर्ट के आदेश से मचा बवाल!

Baba Vanga Predictions 2026: 2026 में विश्व युद्ध-III, भारी तबाही का काउंटडाउन शुरू… बाबा वेंगा की इन 5 भविष्यवाणी से हिल गई दुनिया

Thailand Cambodia Conflict: एशिया में छिड़ी एक और जंग! थाईलैंड-कंबोडिया में बढ़ा तनाव, आसमान से बरसे बम; ट्रंप डिप्लोमेसी फिर फेल

Lucknow News: 37वें फेडरेशन हैंडबॉल कप का भव्य उद्घाटन, यूथ काउंसिल ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील वर्मा ने किया शुभारंभ

pakistan news: राम मंदिर के शिखर पर ध्वज देख पाकिस्तान के सीने में लगी आग, UN में जाकर पीटा माथा

TAGGED: #politics, #politicsnews, up news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Road Network: भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सड़क जाल! कहां लगता है सबसे कम जाम, अमेरिका-चीन के सामने हम कहां
Next Article Rakul Preet Singh ने मांग में भरा Jackky Bhagnani के नाम का सिंदूर, शादी की पहली तस्वीरें वायरल ENTERTAINMENT: Rakul Preet Singh ने मांग में भरा Jackky Bhagnani के नाम का सिंदूर, शादी की पहली तस्वीरें वायरल
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM 2
The 50 Eviction: द 50 में हुआ एक और शॉकिंग एविक्शन, नाम सुन लगेगा झटका
मनोरंजन 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM 1
PM Modi on Budget 2026: दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का शंखनाद! PM मोदी बोले- अब रुकने वाला नहीं है भारत
राष्ट्रीय समाचार 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM 1
India vs New Zealand 3rd T20 Highlights: शर्मा जी का जलवा… अभिशेख की तूफानी पारी से उड़ी न्यूजीलैंड! 60 गेंद में चेज कर डाले 154 रन
स्पोर्ट्स 8 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM
Suryakumar Yadav 2026 performance: विराट कोहली का रिकॉर्ड ‘तोड़ने’ के करीब पहुंचा ये भारतीय खिलाड़ी, वानिंदु हसरंगा की बराबरी
स्पोर्ट्स 8 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM
US Iran Talks: ये क्या….ट्रंप का ईरान पर यू-टर्न, कल तक दे रहे थे ‘तबाही’ की धमकी, अब बोलेः बातचीत कर रहे, तेहरान पर नरमी की वजह क्या?
वीडियो 8 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 30 at 9.54.22 PM
Jeffrey Epstein: रशियन लड़कियों के साथ बनाया संबंध…हुए गुप्त रोग के शिकार, एपस्टीन फाइल्स ने खोला बिल गेट्स का कच्चा चिट्ठा
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?