PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुआ है। इस बार अफ्रीकी देश इथियोपिया ने उन्हें अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया से सम्मानित किया है। यह सम्मान इस देश का सबसे बड़ा सम्मान है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान किया गया है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कहा, “यह मेरे लिए एक सौभाग्य की बात है कि मैं आज यहां हूं। मैं अभी दोपहर में इथोपिया में कदम रखा और जैसे ही आया, यहां के लोगों से मुझे अद्भुत अपनापन और गर्मजोशी मिली। (PM Modi) प्रधानमंत्री खुद एयरपोर्ट पर मुझे लेने आए, और फिर मुझे फ्रेंडशिप पार्क और साइंस म्यूजियम का दौरा कराया। आज शाम, इथोपिया की नेतृत्व टीम के साथ मेरी एक महत्वपूर्ण चर्चा भी हुई है। यह यात्रा मेरे लिए एक अविस्मरणीय अनुभव है।”
उन्होंने आगे कहा, “आज मुझे ग्रेट ओनर निशान ऑफ इथियोपिया जैसे सम्मान से नवाजा गया है, जो इस देश का सर्वोच्च सम्मान है। (PM Modi) एक प्राचीन और समृद्ध सभ्यता द्वारा सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात है। मैं यह सम्मान भारतवासियों की ओर से पूरी विनम्रता और कृतज्ञता के साथ स्वीकार करता हूं।”
- Advertisement -
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा कि यह सम्मान उन अनगिनत भारतीयों का है जिन्होंने भारत और इथोपिया के बीच साझेदारी को आकार दिया। (PM Modi) चाहे वह 1896 के युद्ध में इथोपिया के संघर्ष में सहयोग देने वाले भारतीय व्यापारी हों, या इथोपिया की स्वतंत्रता के लिए लड़े भारतीय सैनिक, या फिर भारतीय शिक्षक और उद्योगपति जिन्होंने शिक्षा और निवेश के माध्यम से इस संबंध को मजबूती दी।
उन्होंने इथोपिया के नागरिकों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस साझेदारी में विश्वास रखा और उसे समृद्ध किया। “आज मैं अपने मित्र, प्रधानमंत्री डॉ. अभी अहमद अली का भी आभार व्यक्त करता हूं। (PM Modi) पिछले महीने जब हम जी20 समिट में मिले थे, तो उन्होंने मुझे इथोपिया आने का स्नेहपूर्वक निमंत्रण दिया था। उनका यह स्नेह मेरे लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण था, और इसलिए मैंने यह यात्रा की योजना बनाई,” मोदी ने कहा।
प्रधानमंत्री मोदी ने इथोपिया के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि इस समय जब पूरे विश्व की नजर ग्लोबल साउथ पर है, इथोपिया की स्वाभिमान और आत्मगौरव की धरोहर हमारे लिए एक सशक्त प्रेरणा है। (PM Modi) “इस महत्वपूर्ण कालखंड में, इथोपिया की बागडोर डॉ. अभी के कुशल हाथों में है, जो अपने मेडमर विचार और विकास के संकल्प के साथ इस देश को प्रगति की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं।”
प्रधानमंत्री मोदी ने इथोपिया के प्रधानमंत्री के पर्यावरण संरक्षण, समावेशी विकास, और विविधता में एकता बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, “भारत में हमारा विश्वास है कि सा विद्या विमुक्तय (ज्ञान ही मुक्ति है) और शिक्षा किसी भी राष्ट्र की नींव है। मुझे गर्व है कि इथोपिया और भारत के संबंधों में हमारे शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इथोपिया की महान संस्कृति ने हमारे शिक्षकों को यहां आकर्षित किया, और उन्होंने कई पीढ़ियों को तैयार करने का सम्मान प्राप्त किया।”
