
Pawan Kalyan: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जनसेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण वायरल बुखार से पीड़ित हैं। वह पिछले चार दिनों से लगातार इलाज करा रहे हैं, लेकिन बुखार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसकी जानकारी जनसेना पार्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दी है।
जनसेना पार्टी के पोस्ट के मुताबिक, पवन कल्याण को बुखार के साथ-साथ लगातार खांसी की समस्या भी बनी हुई है। हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पवन कल्याण को हैदराबाद में मेडिकल जांच करवाने की सलाह दी है। (Pawan Kalyan) ऐसे में आज उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण मंगलगिरी से हैदराबाद जाएंगे।
Also Read -Bihar Election 2025: बिहार की बहनों को बड़ी सौगात: मोदी सरकार का 75 लाख महिलाओं को सीधा 10 हजार
Pawan Kalyan: CM नायडू ने जताई गहरी चिंता
पवन कल्याण के स्वास्थ्य के बारे में सुनकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने जनसेना पार्टी के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए पवन कल्याण के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
- Advertisement -
नायडू ने लिखा, “हम आंध्र प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के जल्द और पूरी तरह स्वस्थ होने की कामना करते हैं। वे जल्द स्वस्थ होकर आंध्र प्रदेश की जनता की सेवा जारी रखें और अपनी फिल्म ‘ओजी’ की शानदार सफलता का आनंद लें, जिसे हर जगह बहुत प्रशंसा मिल रही है।”
पवन कल्याण के बारे में
पवन कल्याण आंध्र के उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ एक एक्टर, निर्देशक, पटकथा लेखक और स्टंट कोऑर्डिनेटर भी हैं। वे राजनीति के साथ-साथ मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में भी सक्रिय हैं और युवाओं के बीच एक आइकन के तौर पर जाने जाते हैं। (Pawan Kalyan) फिल्म जगत में वह ‘पावरस्टार’ के नाम से मशहूर हैं। पवन कल्याण ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं।
Also Read –‘किसी के सिर में गोली लगी तो किसी के धड़ में’ केंद्र ने लद्दाख से बातचीत की प्रक्रिया तेज की
आपको बता दें कि पवन भारतीय सिनेमा के सबसे महंगे अभिनेताओं में से एक हैं और 2012 से फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 लिस्ट में शामिल रहे। 2001 में वे पहले साउथ इंडियन सेलिब्रिटी बने जो पेप्सी के ब्रांड एंबेसडर बने।
वहीं राजनीतिक सफर की बात करें तो पवन कल्याण ने 2008 में राजनीति में कदम रखा, जब वे चिरंजीवी की प्रजा राज्यम पार्टी के यूथ विंग के प्रमुख बने। (Pawan Kalyan) 2011 में पार्टी के कांग्रेस में विलय के बाद उन्होंने 14 मार्च 2014 को जनसेना पार्टी की स्थापना की। 2019 के चुनावों में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन 2024 में टीडीपी और भाजपा के साथ गठबंधन में उन्होंने पिथापुरम सीट से जीत हासिल की।