By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Vaibhav Sooryavanshi: 11 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, वैभव सूर्यवंशी ने ट्राईसीरीज के फाइनल में श्रीलंका से लिया बदला
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > स्पोर्ट्स > Vaibhav Sooryavanshi: 11 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, वैभव सूर्यवंशी ने ट्राईसीरीज के फाइनल में श्रीलंका से लिया बदला
स्पोर्ट्स

Vaibhav Sooryavanshi: 11 गेंदों में ठोकी फिफ्टी, वैभव सूर्यवंशी ने ट्राईसीरीज के फाइनल में श्रीलंका से लिया बदला

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/06/22 at 3:52 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
6 Min Read
WhatsApp Image 2026 06 17 at 17.06.37 1 3
SHARE

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी के साथ उलझना श्रीलंका ए को भारी पड़ गया. ट्राई सीरीज के फाइनल में 15 साल के वैभव ने श्रीलंका ए के बॉलर्स की धज्ज‍ियां उड़ा दीं. महज 11 गेंदों में वैभव ने रिकॉर्ड फिफ्टी जड़ दी. वो 30 गेंदों के भीतर सेंचुरी भी पूरी कर लेते. लेकिन, एक बार फिर वो 94 रन पर कैच थमा बै‍ठे. हालांकि, इसी के साथ उन्होंने श्रीलंकाई टीम के ख‍िलाफ पिछले मुकाबले में सुपर ओवर में मिली हार की कसर भी पूरी कर दी.

Contents
Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंकाई प्लेयर्स से मैदान पर हो गई थी बहसवैभव ने बल्ले से दिया जवाब

वैभव की दुनिया यू हीं दीवानी नहीं है. जब-जब ये 15 साल का लड़का मैदान पर बल्ला लिए उतरता है, फैन्स धड़कनें थामे टीवी स्क्रीन से चिपक जाते हैं. वजह है वैभव की बेखौफ क्रिकेटिंग शैली. एक बार फिर वैभव ने अपने बल्ले से गदर काट दिया. (Vaibhav Sooryavanshi) वैभव ने बतौर इंडियन युवराज सिंह के T20I वर्ल्ड कप में 12 गेंदों में लगाई सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. साथ ही ये लिस्ट ए क्रिकेट इतिहास में भी सबसे तेज हाफ सेंचुरी है.

ये भी पढ़ें :JD Vance statement: ‘मेरी पत्नी भारतीय है, दूसरा खास शख्स पाकिस्तानी’, JD Vance के बयान से मची चर्चा

Vaibhav Sooryavanshi: श्रीलंकाई प्लेयर्स से मैदान पर हो गई थी बहस

दरअसल, पिछले मुकाबले में भारतीय टीम को श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में हरा दिया था. श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए. भारत ए को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे. ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी और सूर्यांश शेडगे. पहली तीन गेंद पर शेडगे सिर्फ 3 रन ही बना पाए. (Vaibhav Sooryavanshi) इसके बाद वैभव को स्ट्राइक मिली. वो अगली तीन गेंदों पर सिर्फ एक चौका ही लगा पाए. श्रीलंका के पेसर कुगाथस मथुलन ने आखिरी गेंद पर परफेक्ट यॉर्कर फेंकी. इंडिया ए की टीम सिर्फ 9 रन ही बना पाई.

- Advertisement -

मथुलन की आखिरी गेंद के बाद श्रीलंका की टीम जश्न मनाने लगी. इस बीच श्रीलंका के विशेन हलंबागे ने तालियां बजाते हुए कुछ उकसाने वाली बातें कहीं. वो सूर्यांश की तरफ भी बढ़ रहे थे. (Vaibhav Sooryavanshi) एक और फील्डर भी सूर्यांश से टकराने वाला था. इसे देखकर वैभव भी अपने पार्टनर को सपोर्ट करने आ गए. वैभव ने अपने बाएं हाथ से विशेन को धक्का दे दिया. तभी अनुभवी विकेटकीपर डिक्वेला बीच-बचाव करने आए, और दोनों को अलग किया. श्रीलंका के कप्तान साहन भी स्थिति को शांत करने की कोशिश कर रहे थे.

इस पूरे प्रकरण के बाद मैच रेफरी ने श्रीलंकाई प्लेयर्स पर एक्शन भी लिया था. रेफरी प्रदीप जयप्रगाश ने खिलाड़ियों पर सजा का ऐलान कर दिया था. खासतौर पर विशेन हलंबागे पर एक्शन लिया गया था. निरोशन डिक्वेला पर भी जुर्माना लगाया गया है. हालांकि, वो बीच-बचाव करने की कोश‍िश करते दिखे थे.

ये भी पढ़ें :Bharat Tiwari Encounter Case: भरत तिवारी एनकाउंटर केस में पवन सिंह की एंट्री, सम्राट सरकार से की ये बड़ी मांग

वैभव ने बल्ले से दिया जवाब

अब ट्राईसीरीज के फाइनल में वैभव की ये पारी भी इसी से जोड़कर देखी जा रही है. वैभव ने मैच के बाद दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि श्रीलंकाई प्लेयर्स पूरे मैच के दौरान उन पर पर्सनल कॉमेंट्स कर रहे थे. उन्होंने मैच खत्म होने से पहले तक खुद को बहुत रोका. (Vaibhav Sooryavanshi) लेकिन, मैच खत्म होने के बाद उनसे नहीं रहा गया. इस सीरीज में वैभव के बल्ले से ये पहली फिफ्टी निकली है. इसी कारण उनकी भी काफी आलोचना हुई थी.

हालांकि, अब बल्ले से वैभव ने एक बार फिर जवाब देकर सभी आलोचकों का मुंह बंंद करा दिया है. फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर श्रीलंका ए के कप्तान साहन ने फील्डिंग चुनी. ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या ने पहले विकेट के लिए 132 रन जोड़े. इस दौरान वैभव ने 94 जबकि, प्रियांश ने 35 रन बनाए. (Vaibhav Sooryavanshi) वैभव को कप्तान साहन ने ही आउट किया. मिड ऑफ के ऊपर से खेेेेलने की कोशि‍श में वैभव सीधा व्यासकांत के हाथों में मार बैठे. 94 रनों की पारी में वैभव ने 10 चौके और 8 छक्के लगाए.

इससे पहले, पिछले 4 मुकाबलों में वैभव के बल्ले से एक भी फिफ्टी नहीं आई थी. IPL में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने नाम करने वाले वैभव ने पहले मैच में 14, दूसरे मुकाबले में 44 और श्रीलंका के खिलाफ तीसरे मैच में 21 रन बनाए थे. वहीं, 17 जून को अफगानिस्तान ए के ख‍िलाफ वो 38 रन बनाकर आउट हो गए थे. (Vaibhav Sooryavanshi) हर बार अच्छा स्टार्ट मिलने के बावजूद वैभव इसे बड़ी पारी में तब्दील नहीं कर पा रहे थे. लेकिन, अब फाइनल मुकाबले में उन्होंने ये कसर भी पूरी कर दी.

You Might Also Like

Sara Tendulkar: कितना कमाती है सचिन तेंदुलकर की लाडली? जानें जन्मदिन पर सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ

cricket news: हम पूरी तरह तैयार थे…, वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा T20 जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर

Asian Games 2026: पाकिस्तान पर दिलीप घोष का करारा तंज, बोले- हर मोर्चे पर भारत से हारता है पड़ोसी देश !

Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से पटका, हॉकी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब गोल्ड पर नजर

Asian Games 2026: 20 सितंबर को क्रिकेट सेमीफाइनल से हॉकी के आगाज तक, जानें भारत का पूरा शेड्यूल

TAGGED: #Vaibhav Sooryavanshi

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 06 17 at 17.06.37 1 2 International Yoga Day 2026: कोलकाता से लेकर चीन और कनाडा तक, दुनिया भर में कैसे मनाया गया योग दिवस, देखिए तस्वीरें
Next Article WhatsApp Image 2026 06 23 at 11.59.30 1 Pamala Serena: कौन हैं लॉकअप 2 कंटेस्टेंट पामेला सेरेना? मिस यूनिवर्स दुबई समेत जीत चुकीं हैं कई ताज
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

6ad1f67557ccb jagannath university dhaka 160332330 16x9 1
Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !
विदेश 6 घंटे ago
Abhijeet Dipke 10 ezremove
CJP Protest Row: दुकानदारों के नुकसान पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- प्रदर्शन नहीं, सरकार की पाबंदियां जिम्मेदार !
Blog 7 घंटे ago
2055231 befunky2026 9 57 46 10
Nayyi Navelli Movie Review: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को था बेसब्री से इंतजार, जानें कैसी है फिल्म !
मनोरंजन 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 8
cricket news: अपनों ने ही घर तोड़ा, दोनों से हुई गलती; सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्र
Blog 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 7
Sara Tendulkar: कितना कमाती है सचिन तेंदुलकर की लाडली? जानें जन्मदिन पर सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ
स्पोर्ट्स 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 6
Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?