By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद पाक का होगा खात्मा! दुनियाभर से मिला भारत को समर्थन, जानें अमेरिका समेत मुस्लिम देशों ने क्या कहा?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद पाक का होगा खात्मा! दुनियाभर से मिला भारत को समर्थन, जानें अमेरिका समेत मुस्लिम देशों ने क्या कहा?
ताज़ा खबरेंविदेश

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम हमले के बाद पाक का होगा खात्मा! दुनियाभर से मिला भारत को समर्थन, जानें अमेरिका समेत मुस्लिम देशों ने क्या कहा?

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/04/29 at 11:42 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
SHARE

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की दुनियाभर में कड़ी निंदा हो रही है। अमेरिका से लेकर रूस, श्रीलंका और ईरान समेत अन्य मुस्लिम देशों ने संवेदना जताते हुए बर्बर आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई का समर्थन किया है। (Pahalgam Terror Attack) दुनिया के तमाम देशों ने इस घटना पर प्रतिक्रिया दी है, ऐसे में आइये जानते हैं कि किसने क्या कहा।

Contents
Pahalgam Terror Attack: डोनाल्ड ट्रंप ने बताया तनाव की स्थितिफ्रांस, रूस, इटली और ब्रिटेन ने जताई संवेदनामुस्लिम देशों के रिएक्शन

Pahalgam Terror Attack: डोनाल्ड ट्रंप ने बताया तनाव की स्थिति

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और पाक की मौजूदा स्थिति देखते हुए कहा कि वह भारत और पाक्सितान के बेहद करीब हैं और वह दोनों देश कश्मीर मुद्दे पर हजारों साल से लड़ रहे हैं। (Pahalgam Terror Attack) उन्होंने आगे कहा, पहलगाम में हुआ आतंकी हमला बहुत बुरा था, लेकिन मुझे यकीन है कि इसे किसी न किसी तरह से सुलझा देंगे। मैं दोनों नेताओं को जानता हूं। फिलहाल पाकिस्तान और भारत के बीच बहुत तनाव है और यह हमेशा से रहा है।

image 111

इससे पहले पहलगाम आतंकी हमले के बाद भी डोनाल्ड ट्रंप ने प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। उस समय ट्रंप ने ट्रूथ सोशल पर लिखा था कि कश्मीर से बेहद परेशान करने वाली खबर आई है। (Pahalgam Terror Attack) आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ अमेरिका पूरी मजबूती से खड़ा है।

फ्रांस, रूस, इटली और ब्रिटेन ने जताई संवेदना

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो ने भी पीएम मोदी से आतंकवादी हमले पर बात की। उन्होंने कहा कि इस शोक की घड़ी में फ्रांस भारत और उसके लोगों के साथ खड़ा है। (Pahalgam Terror Attack) हम अपने सहयोगियों के साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ जहां भी जरुरत होगी, वहां लड़ाई जारी रखेंगे।

- Advertisement -

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी पहलगाम पर हुए आतंकवादी हमले पर दुख जाता। उन्होंने आगे कहा कि इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं है। हम उम्मीद करते हैं कि अपराधियों को इसकी कड़ी से कड़ी सजा मिले। और हमले में घायल हुए लोग जल्द से जल्द ठीक हो। हमारा सहयोग भारत के साथ है।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि भारत में हुए आतंकी हमले के बारे में सुनकर दुख हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई। इटली प्रभावित परिवारों, घायलों, भारत सरकार और भारतीय लोगों के साथ खड़ा है।

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टॉर्मर ने पीएम मोदी से शुक्रवार को फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत की खबर से दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और भारत के लोगों के साथ है।

इनके अलावा श्रीलंका, नीदरलैंड, जॉर्डन और जापान समेत दुनिया के कई नेताओं ने पीएम से फोन पर बात करके पहलगाम में बर्बर आतंकवादी हमले पर संवेदना व्यक्त की।

मुस्लिम देशों के रिएक्शन

सऊदी अरब ने भी पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। क्राउन प्रिंस ने निर्दोष लोगों, जिन्होंने अपनी जान गवाई, के प्रति दुख व्यक्त किया।

ईरान ने हमले को लेकर कहा कि भारतीय लोगों के साथ-साथ अन्य देशों के नागरिकों ने भी अपनी जान गवां दी। और कई लोग घायल हुए। ये जघन्य कृत्य एक गंभीर अपराध है।

इनके अलावा संयुक्त अरब अमीरत (UAE) और इजरायल जैसे देशों ने भी आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए भारत का समर्थन किया और भारतीयों के लिए संवेदनाएं जाहिर की।

You Might Also Like

Trilateral Meeting China: ईरान से परमाणु हथियारों तक… तीन महाशक्तियों की बैठक की तारीख तय! बंद कमरे में किन मुद्दों पर मंथन?

World’s Most Influential Muslims: दुनिया के सबसे ताकतवर मुस्लिमों की लिस्ट में शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर नंबर-1! इन्हें भी मिली जगह

Nvidia Jensen Huang Affair Scandal: CEO अफेयर कांड के पीछे कारोबार का बड़ा खेल! ट्रंप ने पहले ही खरीदे थे Nvidia के $5000000 के शेयर

US Flights Cancelled: अमेरिकी आसमान में उड़ानों पर संकट बरकरार, हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे; FAA ने मांगी माफी

Nvidia CEO Jensen Huang: चीनी जासूस के साथ अफेयर में फंसे Jensen Huang की Nvidia में होगी वापसी? Elon Musk ने किया बड़ा ऐलान

TAGGED: Pahalgam Terror Attack

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 110 Pahalgam Attack: के बाद बढ़ी Shoaib Akhtar की परेशानी, यूट्यूब चैनल भारत में बैन
Next Article image 113 Dipika Chikhlia Birthday: टीवी की ‘सीता’ के लिए मुश्किल था ‘रामायण’ में अग्नि परीक्षा का सीन, असली आग के साथ हुई थी शूटिंग
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 2
Trilateral Meeting China: ईरान से परमाणु हथियारों तक… तीन महाशक्तियों की बैठक की तारीख तय! बंद कमरे में किन मुद्दों पर मंथन?
विदेश 13 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 1
World’s Most Influential Muslims: दुनिया के सबसे ताकतवर मुस्लिमों की लिस्ट में शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर नंबर-1! इन्हें भी मिली जगह
विदेश 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 20
PM Modi Philippines Visit: PM मोदी आज से दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; इन मुद्दों पर रहेगी नजर
राष्ट्रीय समाचार 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 19
Sonakshi Sinha Morphed Photos Case: सोनाक्षी सिन्हा केस में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने किया रिहा
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 18
Weather Update: 15 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां गिरेगी बर्फ? जानिए यूपी-बिहार समेत देशभर का मौसम
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 17
Nvidia Jensen Huang Affair Scandal: CEO अफेयर कांड के पीछे कारोबार का बड़ा खेल! ट्रंप ने पहले ही खरीदे थे Nvidia के $5000000 के शेयर
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?