By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: OP Chautala Passes Away: हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का निधन, गुरुग्राम मेदांता में ली अंतिम सांस
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > OP Chautala Passes Away: हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का निधन, गुरुग्राम मेदांता में ली अंतिम सांस
ताज़ा खबरेंराजनीति

OP Chautala Passes Away: हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का निधन, गुरुग्राम मेदांता में ली अंतिम सांस

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/12/20 at 1:47 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
image 109
SHARE

OP Chautala Passes Away: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और आईएनएलडी प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला का शुक्रवार को निधन हो गया। गुरुग्राम मेदांता में उन्होंने दोपहर करीब 12 बजे अंतिम सांस ली। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी, तीन-चार साल से मेदांता में ही उनका इलाज चल रहा था। शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 11:35 बजे मेदांता की इमरजेंसी में लाया गया था। मेदांता प्रशासन ने उनके निधन की पुष्टि की है। (OP Chautala Passes Away) डॉक्टरों ने उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई है। कल सुबह 8 से 2 बजे तक सिरसा स्थित तेजा खेड़ा फार्म पर उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। दोपहर 3 बजे उनको मुखाग्नि दी जाएगी।

Contents
OP Chautala Passes Away: सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था जन्मकांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मल्लिकार्जुन खरगे ने जताया शोक1996 चुनाव के बाद बनाया हरियाणा लोकदल82 साल की उम्र में पास की थी 10वीं की परीक्षाओम प्रकाश चौटाला के निधन पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जताया दुख

OP Chautala Passes Away: सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था जन्म

ओम प्रकाश चौटाला का जन्म एक जनवरी 1935 को सिरसा के गांव चौटाला में हुआ था। चौटाला पांच बार हरियाणा के सीएम रहे। दो दिसंबर 1989 को चौटाला पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। वे 22 मई 1990 तक इस पद पर रहे। 12 जुलाई 1990 को चौटाला ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद को शपथ ली थी, जब तत्कालीन मुख्यमंत्री बनारसी दास गुप्ता को दो माह में ही पद से हटा दिया गया था। हालांकि चौटाला को भी पांच दिन बाद ही पद से त्यागपत्र देना पड़ा था। (OP Chautala Passes Away) 22 अप्रैल 1991 को तीसरी बार चौटाला ने सीएम पद संभाला। लेकिन दो हफ्ते बाद ही केंद्र सरकार ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगा दिया था।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा है कि हरियाणा की राजनीति में ओमप्रकाश चौटाला का योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।

image 107

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मल्लिकार्जुन खरगे ने जताया शोक

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता चौ. ओम प्रकाश चौटाला के निधन का समाचार दुःखद है। (OP Chautala Passes Away) उन्होंने हरियाणा और देश की सेवा में उचित योगदान दिया। दुःख की इस घड़ी में हम उनके परिवार व समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हैं’।

- Advertisement -

1996 चुनाव के बाद बनाया हरियाणा लोकदल

1993 में उन्होंने नरवाना उपचुनाव जीता। 1996 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने हरियाणा लोक दल (राष्ट्रीय) के नाम से नई पार्टी बनाई। 1998 में लोकसभा के मध्यावधि चुनाव में बसपा से गठबंधन कर हरियाणा में पांच लोकसभा सीटें जीती। इसके बाद उनके दल को मान्यता मिली। इसके बाद उनकी पार्टी का नाम बदलकर इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) कर दिया गया। 24 जुलाई 1999 में चौटाला ने चौथी बार सीएम पद संभाला। (OP Chautala Passes Away) दिसंबर 1999 में उन्होंने विधानसभा भंग करवा दी और विधानसभा चुनाव के बाद दो मार्च 2000 को चौटाला पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने। उसके बाद चौटाला पूरे पांच साल मुख्यमंत्री रहे।

image 108

82 साल की उम्र में पास की थी 10वीं की परीक्षा

भारतीय राष्ट्रीय लोकदल के नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने 82 साल की में 10वीं पास की थी। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) के नतीजे जारी हुए तो ओम प्रकाश चौटाला ने परीक्षा द्वितीय श्रेणी से पास की थी। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ने तिहाड़ जेल में एनआईओएस के स्टडी सेंटर से एग्जाम दिया था। (OP Chautala Passes Away) उनके साथ ही दो और बुजुर्ग छात्रों ने भी 10वीं पास की थी। ओम प्रकाश चौटाला को परीक्षा में 55.40 प्रतिशत अंक मिले थे।

image 109

ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जताया दुख

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और आईएनएलडी प्रमुख ओम प्रकाश चौटाला के निधन पर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, ‘कांग्रेस की राजनीति में वे बहुत लंबे समय तक साथ रहे। विधानसभा में भी हम साथ रहे। उन्होंने अपने जीवन काल में जनता की सेवा की है। अभी तो वे राजनीति में भी सक्रिय थे। वे अच्छे व्यक्ति थे। हमारे संबंध अच्छे थे। वे मेरे बड़े भाई की भूमिका में थे।’

You Might Also Like

Turkman Gate Masjid Dispute: क्या है Turkman Gate Masjid Dispute… अतिक्रमण या वक्फ की जमीन? कोर्ट के आदेश से मचा बवाल!

Baba Vanga Predictions 2026: 2026 में विश्व युद्ध-III, भारी तबाही का काउंटडाउन शुरू… बाबा वेंगा की इन 5 भविष्यवाणी से हिल गई दुनिया

Thailand Cambodia Conflict: एशिया में छिड़ी एक और जंग! थाईलैंड-कंबोडिया में बढ़ा तनाव, आसमान से बरसे बम; ट्रंप डिप्लोमेसी फिर फेल

pakistan news: राम मंदिर के शिखर पर ध्वज देख पाकिस्तान के सीने में लगी आग, UN में जाकर पीटा माथा

Delhi volcanic ash cloud: दिल्ली में इथियोपियाई हाहाकार! 130 KM/H की रफ़्तार से पहुंचा राख का जहरीला बादल, अलर्ट पर DGCA

TAGGED: #politics

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 104 Vladimir Putin: ‘यूक्रेन पर बातचीत के लिए ट्रंप से किसी भी समय मिलने को तैयार’; जंग के बीच पुतिन का बड़ा बयान
Next Article image 113 Jaipur Fire News: गैस टैंकर के धमाके ने तबाह कर दिया एक किलोमीटर का क्षेत्र, कंपा देंगी हादसे की ये तस्वीरें
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM 2
The 50 Eviction: द 50 में हुआ एक और शॉकिंग एविक्शन, नाम सुन लगेगा झटका
मनोरंजन 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM 1
PM Modi on Budget 2026: दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का शंखनाद! PM मोदी बोले- अब रुकने वाला नहीं है भारत
राष्ट्रीय समाचार 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM 1
India vs New Zealand 3rd T20 Highlights: शर्मा जी का जलवा… अभिशेख की तूफानी पारी से उड़ी न्यूजीलैंड! 60 गेंद में चेज कर डाले 154 रन
स्पोर्ट्स 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM
Suryakumar Yadav 2026 performance: विराट कोहली का रिकॉर्ड ‘तोड़ने’ के करीब पहुंचा ये भारतीय खिलाड़ी, वानिंदु हसरंगा की बराबरी
स्पोर्ट्स 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM
US Iran Talks: ये क्या….ट्रंप का ईरान पर यू-टर्न, कल तक दे रहे थे ‘तबाही’ की धमकी, अब बोलेः बातचीत कर रहे, तेहरान पर नरमी की वजह क्या?
वीडियो 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 30 at 9.54.22 PM
Jeffrey Epstein: रशियन लड़कियों के साथ बनाया संबंध…हुए गुप्त रोग के शिकार, एपस्टीन फाइल्स ने खोला बिल गेट्स का कच्चा चिट्ठा
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?