By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Manoj Bajpayee New Movie: महात्मा गांधी की अनटोल्ड स्टोरी के लिए एक साथ आए अनुभव सिन्हा और सुधीर
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > मनोरंजन > Manoj Bajpayee New Movie: महात्मा गांधी की अनटोल्ड स्टोरी के लिए एक साथ आए अनुभव सिन्हा और सुधीर
मनोरंजन

Manoj Bajpayee New Movie: महात्मा गांधी की अनटोल्ड स्टोरी के लिए एक साथ आए अनुभव सिन्हा और सुधीर

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/08/20 at 1:52 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
6 Min Read
WhatsApp Image 2026 08 19 at 09.00.23 2
SHARE

Manoj Bajpayee New Movie: नेशनल अवॉर्ड विनर मनोज बाजपेयी पहली बार एक ग्रिपिंग ड्रामा में महात्मा गांधी का रोल निभाने जा रहे हैं। यह फिल्म भारत की आजादी के इतिहास के एक कम जाने-पहचाने 21 दिनों के चैप्टर का खुलासा करती है, जिसे सुधीर मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं और अनुभव सिन्हा अपने बैनर बनारस मीडिया वर्क्स के तले प्रोड्यूस कर रहे हैं।_

Manoj Bajpayee New Movie: मनोज बाजपेयी की फिल्म महात्मा गांधी अनटोल्ड स्टोरी

पिछले एक दशक में अनुभव सिन्हा ने खुद को इंडियन सिनेमा के सबसे वर्सेटाइल क्रिएटिव लोगों में से एक के तौर पर स्थापित किया है। मुल्क, आर्टिकल 15 और थप्पड़ जैसी दमदार और सोचने पर मजबूर करने वाली फिल्मों के जरिए उन्होंने लगातार बड़े पर्दे पर जरूरी मुद्दों को उठाया है और कहानी कहने के नए बेंचमार्क सेट किए हैं। अपनी फिल्मों के अलावा अनुभव सिन्हा ने प्रोड्यूसर के तौर पर भी इंडस्ट्री की अलग-अलग आवाजों को सपोर्ट किया है और ईमानदारी व दमदार सिनेमाई अंदाज के साथ कई खास कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाया है।

Also Read –Meerut News: लिसाड़ी गेट में पुलिस एनकाउंटर: दो कथित गौकशों के पैर में लगी गोली, तमंचे और कारतूस बरामद

अब उनका अगला प्रोजेक्ट एक नई और खास शुरुआत करने जा रहा है, क्योंकि वह दिग्गज फिल्ममेकर सुधीर मिश्रा की अगली डायरेक्टोरियल फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं। सुधीर मिश्रा हिंदी सिनेमा में अपने 40 साल पूरे करने के करीब हैं। हजारों ख्वाहिशें ऐसी, धारावी और इस रात की सुबह नहीं जैसी मॉडर्न क्लासिक्स से सजी उनकी शानदार जर्नी को देखते हुए यह प्रोजेक्ट बेहद खास है। इंडस्ट्री के बेहतरीन और सबसे सम्मानित डायरेक्टर्स में गिने जाने वाले सुधीर मिश्रा इस फिल्म में तीन नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का अनुभव भी लेकर आ रहे हैं। उन्हें ये वो मंजिल तो नहीं के लिए बेस्ट डेब्यू फिल्म ऑफ अ डायरेक्टर, धारावी के लिए बेस्ट फीचर फिल्म इन हिंदी और मैं जिंदा हूं के लिए बेस्ट फिल्म ऑन अदर सोशल इश्यूज का नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है। यह फिल्म लंबे समय बाद उनकी थिएट्रिकल रिलीज के साथ बड़े पर्दे पर वापसी भी होगी। अब दोनों फिल्ममेकर अपनी-अपनी खास क्रिएटिव सोच को साथ लेकर भारत की आजादी के दौर की असली घटनाओं से जुड़ी एक कहानी दर्शकों के सामने लाने जा रहे हैं।

- Advertisement -

Also Read –Rajpal Yadav News: राजपाल यादव ने ट्रोलर्स को दिया जवाब कहा,”कोई भी धन उन्हें खरीद नहीं सकता

इस कहानी को और खास बनाते हैं कई बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुके एक्टर मनोज बाजपेयी, जिन्हें आज के दौर के बेहतरीन एक्टर्स में गिना जाता है। अपने करियर में पहली बार मनोज बाजपेयी महात्मा गांधी के आइकॉनिक किरदार में नजर आएंगे। वह अपनी खास इंटेंसिटी और बारीक एक्टिंग के साथ गांधी के एक बेहद मानवीय रूप को पर्दे पर पेश करेंगे। फिल्म की दमदार कास्ट में शानदार एक्टर सौरभ शुक्ला भी शामिल हैं, जो इस ऐतिहासिक दौर को पर्दे पर जीवंत करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

फिल्म की कहानी के पीछे के आइडिया के बारे में डायरेक्टर सुधीर मिश्रा ने बताया,* “यह नई फिल्म इतिहास के एक अहम लेकिन कम चर्चित हिस्से पर फोकस करती है भारत की आजादी के दौरान महात्मा गांधी की जिंदगी के 21 दिन। उस समय जब देश आजादी की ओर बढ़ रहा था और दिल्ली सत्ता का केंद्र बन रही थी, गांधी ने एक ऐसा फैसला लिया जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी उन्होंने वहां से दूर जाने का फैसला किया। लेकिन वहां से दूर जाना उनके लिए पीछे हटना नहीं था। उन्होंने खुद को एक नए रूप में ढाला। इतिहास की किताबें उस दौर की ऊपर-ऊपर की घटनाओं के बारे में बताती हैं, लेकिन यह कहानी उस मशहूर फैसले के पीछे की असली वजह और गांधी की उस निजी यात्रा को दिखाएगी, जिसमें वह खुद अपने रास्ते को एक नए तरीके से तय कर रहे थे।”

दो दिग्गज फिल्ममेकर्स के साथ आने और दमदार कलाकारों की शानदार कास्ट के चलते यह फिल्म एक खास सिनेमाई अनुभव बनने के लिए तैयार है। भारत की आजादी के बड़े दौर को एक बेहद निजी और मानवीय कहानी के साथ जोड़ते हुए यह महत्वाकांक्षी फिल्म दर्शकों को भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास के उस अध्याय को एक नए, करीब से और भावुक नजरिए से देखने का मौका देगी, जिसके बारे में उन्हें लगता है कि वे पहले से सब जानते हैं।

फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा कर रहे हैं और इसमें मनोज बाजपेयी और सौरभ शुक्ला अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म को अनुभव सिन्हा और नरेंद्र हिरावत ने प्रोड्यूस किया है। यह बेनारस मीडिया वर्क्स प्रोडक्शन है और इसे एनएच स्टूडियोज पेश कर रहा है।

You Might Also Like

Jailer 2 Trailer: Rajinikanth की ‘जेलर 2’ के ट्रेलर पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगा रिलीज?

Nushrratt Bharuccha Accident: नुसरत भरूच के एक्सीडेंट के बाद सामने आया पहला वीडियो, टूटी रीढ़ की हड्डी, देखें

Rajinikanth Jailer 2 Song Bindaas: जेलर 2 का आइटम नंबर रिलीज, नोरा फतेही ने परफॉर्मेंस ने लगाई आग

Bigg Boss 20 Eviction: मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी और मैरी कॉम का पत्ता हो सकता है साफ

Vimal Elaichi Ad: विमल इलायची ऐड पर शाहरुख-अजय-टाइगर ने दिया जवाब, तुकाराम मुंढे ने शुरू की कार्रवाई

TAGGED: #entertainment

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 08 19 at 09.00.23 1 Rajpal Yadav News: राजपाल यादव ने ट्रोलर्स को दिया जवाब कहा,”कोई भी धन उन्हें खरीद नहीं सकता
Next Article WhatsApp Image 2026 08 19 at 09.00.23 3 Govinda Second Marriage: गोविंदा कर सकते हैं दूसरी शादी, कहा सुनीता को इसके लिए तैयार रहना चाहिए
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

West Bengal Rejinagar Bypoll: रेजीनगर उपचुनाव से पहले ममता की कांग्रेस-वामदलों से एकजुटता की अपील, सियासी हलचल तेज !
West Bengal Rejinagar Bypoll: रेजीनगर उपचुनाव से पहले ममता की कांग्रेस-वामदलों से एकजुटता की अपील, सियासी हलचल तेज !
राजनीति 7 घंटे ago
World Animal Day 1
World Animal Day 2026: 4 अक्टूबर को क्यों मनाया जाता है विश्व पशु दिवस? जानें इसका महत्व
Blog 8 घंटे ago
Jailer 2 Trailer: Rajinikanth की ‘जेलर 2’ के ट्रेलर पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगा रिलीज?
Jailer 2 Trailer: Rajinikanth की ‘जेलर 2’ के ट्रेलर पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब होगा रिलीज?
मनोरंजन 10 घंटे ago
2050680 whatsapp image 2026 10 04 at 082052
Asian Games 2026: पाकिस्तान पर दिलीप घोष का करारा तंज, बोले- हर मोर्चे पर भारत से हारता है पड़ोसी देश !
राष्ट्रीय समाचार स्पोर्ट्स 10 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 6
Flydubai Flight: फ्लाइदुबई प्लेन मामले में बड़ा खुलासा, UAE ने आतंकी हमला बताया; को-पायलट के जिहादी कनेक्शन की जांच
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 5
Flydubai Flight FZ1073 terror attack: फ्लाइदुबई प्लेन मामले में बड़ा खुलासा, UAE ने आतंकी हमला बताया; को-पायलट के जिहादी कनेक्शन की जांच
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?