Lashkar e Taiba Terrorist Arrest: दिल्ली और देश की सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। राजधानी की सीमा पर एक आतंकी को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से भारत विरोधी गतिविधियों में सक्रिय था।
Lashkar e Taiba Terrorist Arrest: दिल्ली बॉर्डर से आतंकी गिरफ्तार
सुरक्षा एजेंसियों ने लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने जाल बिछाकर उसे दबोच लिया। (Lashkar e Taiba Terrorist Arrest) जांच में सामने आया है कि शब्बीर बांग्लादेश में बैठकर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देशों पर काम कर रहा था और भारत में एक नया आतंकी मॉड्यूल खड़ा करने की साजिश रच रहा था।
मॉड्यूल तैयार करने की साजिश
प्रारंभिक पूछताछ में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी सीमा पार से मिल रहे निर्देशों के अनुसार भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की तैयारी में था। (Lashkar e Taiba Terrorist Arrest) एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि उसके नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं और दिल्ली व आसपास के इलाकों में उसके कितने सहयोगी छिपे हो सकते हैं।
- Advertisement -
पहले भी हो चुका है खुलासा
हाल ही में दिल्ली और दक्षिण भारत में लश्कर के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था। इस नेटवर्क से जुड़े लोगों ने दिल्ली और कोलकाता समेत कई जगहों पर भारत विरोधी पोस्टर लगाए थे, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई थीं।
इस गिरफ्तारी को सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता माना जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है और उम्मीद की जा रही है कि पूछताछ से कई और अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।
