By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Kuwait News: कुवैत में अपार्टमेंट में भीषण आग, 40 भारतीयों की मौत, विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह जाएंगे कुवैत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Kuwait News: कुवैत में अपार्टमेंट में भीषण आग, 40 भारतीयों की मौत, विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह जाएंगे कुवैत
ताज़ा खबरेंविदेश

Kuwait News: कुवैत में अपार्टमेंट में भीषण आग, 40 भारतीयों की मौत, विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह जाएंगे कुवैत

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/06/13 at 12:34 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
3 Min Read
SHARE

Kuwait News: कुवैत में उस समय भयानक हादसा हो गया जब यहां की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई, जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई। ये सभी मृतक भारत के रहने वाले हैं। वहीं 50 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इनमें कई भारतीय भी शामिल हैं। (Kuwait News) अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह कुवैत के दक्षिणी अहमदी प्रांत के मंगफ इलाके में छह मंजिला इमारत की रसोई में आग लग गई थी। इमारत में 160 लोग मौजूद थे, जो एक ही संस्थान में काम करते हैं। बताया गया है कि इन मजदूरों में कई भारत के रहने वाले थे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह को कुवैत जोने का निर्देश दिया है। भारत इस मामले पर गंभीरता से नजर रखे हुए है।

Contents
Kuwait News: एस जयशंकर ने जताया दुखइमारत के मालिक को गिरफ्तार करने के आदेश

कुवैत स्थित भारतीय दूतावास ने इसे लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। दूतावास का कहना है कि इस अग्निकांड में भारतीयों की मौत के संबंध में जानकारी हासिल करने के लिए $965-65505246 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। दूतावास की ओर से हर संभव मदद का एलान किया गया है।

image 117

Kuwait News: एस जयशंकर ने जताया दुख

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इस घटना पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कुवैत में आग की घटना से आहत हूं। (Kuwait News) इस घटना में 40 लोगों की मौत और 50 लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की खबर है। हमारे राजदूत शिविर में गये हैं। हम आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। विदेश मंत्री ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने आशा जताई है कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होंगे।

बता दें कि कुवैत में करीब 10 लाख भारतीय रहते हैं, जिनमें से करीब 9 लाख भारतीय वहां काम करते हैं।

- Advertisement -

इमारत के मालिक को गिरफ्तार करने के आदेश

कुवैत के आंतरिक मामलों के मंत्री शेख फहद अल-यूसुफ अल-सबा ने पुलिस को मंगफ स्थित इमारत के मालिक को गिरफ्तार करने का आदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा है कि इस हादसे के जिम्मेदार कंपनी और बिल्डिंग के मालिक हैं। उन्होंने कुवैत प्रशासन और नगर पालिका को इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

You Might Also Like

Doanld Trump: एस्सार ग्रुप US में सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा, ट्रंप के साथ 1.72 लाख करोड़ की डील

Mathura/Vrindavan Crime News: प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत में नया मोड़, कमरे में मिला खून से सना ग्राइंडर, कटे प्राइवेट पार्ट ने बढ़ाया रहस्य

Pakistan Blast: पाकिस्तान में फिर आत्मघाती बम ब्लास्ट, डेरा इस्माइल खान में धमाके से दहला इलाका, 11 की मौत, 30 घायल

Spurious Liquor Case: संदिग्ध जहरीली शराब से 19 की मौत, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू !

Hormuz MV : होर्मुज के पास भारत आ रहे जहाज पर हमला, एक भारतीय की मौत हो गई

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Bareilly News: पाकिस्तान से निकाह कर लाया..16 साल बाद तीन तलाक देकर निकाला, महिला ने लगाई न्याय की गुहार
Next Article Untitled design Kangana Ranaut News: कंगना से पहले सलमान खान समेत इन बॉलीवुड स्टार्स को पड़ चुका है, थप्पड़
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 8
Divya Khosla Kumar On Govinda: Govinda पर भड़की टी-सीरीज की मालकिन, तो वहीं पत्नी सुनीता अहूजा ने कहा- जिसके साथ भी हो खुश रहे
मनोरंजन 16 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 3
lawrence bishnoi gang: अमेरिका को चाहिए लॉरेंस बिश्नोई का साथी गोल्डी बराड़, इनाम 9.6 करोड़ रुपये
राष्ट्रीय समाचार 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 2
Doanld Trump: एस्सार ग्रुप US में सबसे बड़ा स्टील प्लांट लगाएगा, ट्रंप के साथ 1.72 लाख करोड़ की डील
विदेश 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 7
The Vvaan Collection Day 4: सिद्धार्थ की फिल्म द वन ने किया 50 करोड़ के करीब कलेक्शन
मनोरंजन 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 6
Suprem Court: UPI पर ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट करने वालों के लिए बड़ी खबर, सुप्रीम कोर्ट ने MDR पर रोक से किया इनकार
राष्ट्रीय समाचार 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 26 at 11.01.16 AM 5
Ranbir Kapoor Birthday: संजय लीला भंसाली ने मनाया रणवीर कपूर का पूरी कास्ट के साथ बर्थ-डे
मनोरंजन 23 घंटे ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?