Jailer 2 Trailer: साउथ मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है, फिल्म की रिलीज में अब सिर्फ गिने चुने दिन रह गए हैं, लेकिन अब तक जेलर 2 का ट्रेलर जारी नहीं किया गया है, ऐसे में दर्शक ट्रेलर रिलीज होने के इंतजार में बैठे हुए हैं, वहीं अब ट्रेलर रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी भी सामने आ गई है, आइए जानते हैं कि आखिर जेलर 2 का ट्रेलर किस दिन रिलीज किया जाएगा।
कब रिलीज होगा जेलर 2 का ट्रेलर
जेलर 2 की रिलीज में अब सिर्फ 10-11 दिन रह गए हैं, दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता देखते बन रही है, जिस हिसाब से जेलर 2 को लेकर क्रेज देखने को मिल रहा है, उससे साफ है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिल्म के रिलीज हुए गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहें हैं, वहीं इन सबके बीच अब ट्रेलर रिलीज डेट से जुड़ी जानकारी भी हाथ लग गई है, रिपोर्ट्स के मुताबिक जेलर 2 का ट्रेलर 5 अक्टूबर यानी कि कल लॉन्च किया जाएगा।
जेलर 2 का विलेन कौन
- Advertisement -
जेलर 2 फिल्म ने जुड़ी तरह-तरह की अपडेट सामने आ रही है, जिसे सुन दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता भी काफी बढ़ गई है। बता दें कि जेलर 2 में कई विलेन होंगे, जहां पहले से खबरें हैं कि मिथुन चक्रवर्ती इस फिल्म में विलेन के रोल में होंगे, वहीं यह भी जोड़ते मिली है कि मलयालम इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा अन्ना रेशमा राजन (Anna Reshma Rajan) भी इस फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आ सकती हैं।
यानी कि मिथुन चक्रवर्ती और रेशमा राजन दिनों नेगेटिव रोल में होंगे।
जेलर 2 की रिलीज डेट
रजनीकांत की आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म जेलर 2 में इंडस्ट्री के दमदार कलाकार नजर आएंगे, रजनीकांत के साथ मिथुन चक्रवर्ती, विद्या बालन, एडिन रोज, नागार्जुन अक्किनेनी और बालकृष्ण जैसे एक्टर्स नजर आएंगे, जबकि ऋतिक रोशन और विजय सेतुपति का इस फिल्म में कैमियो भी होगा। इस फिल्म को नेल्सन दिलीप कुमार ने निर्देशित किया है, जो 15 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है।
