By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Israel: इजरायल ने मंजूर किया युद्धविराम प्रस्ताव, ब्लिंकन बोले- हमास भी इसे स्वीकारे; नहीं तो यह आखिरी मौका
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Israel: इजरायल ने मंजूर किया युद्धविराम प्रस्ताव, ब्लिंकन बोले- हमास भी इसे स्वीकारे; नहीं तो यह आखिरी मौका
ताज़ा खबरेंविदेश

Israel: इजरायल ने मंजूर किया युद्धविराम प्रस्ताव, ब्लिंकन बोले- हमास भी इसे स्वीकारे; नहीं तो यह आखिरी मौका

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/08/20 at 12:23 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
3 Min Read
image 128
SHARE

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सोमवार को इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बैठक के बाद कहा कि इजरायल ने गाजा में युद्धविराम और बंधकों की रिहाई में आ रही रुकावटों को दूर करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने हमास से भी ऐसा करने का आह्वान किया है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि प्रस्ताव के मसौदे में हमास द्वारा बताई गई चिंताओं का समाधान किया गया है या नहीं।

Contents
Israel: वार्ता से अमेरिका को काफी उम्मीदेंइजरायली राष्ट्रपति का बड़ा आरोपतेल अवीव में हमास ने किया विस्फोट, एक की मौत

Israel: वार्ता से अमेरिका को काफी उम्मीदें

ब्लिंकन आगे की बातचीत के लिए मिस्त्र और कतर जाएंगे। (Israel) तीनों मध्यस्थ गाजा में युद्ध को समाप्त करने की कोशिश में लगे हैं। ताजा दौर की वार्ता से अमेरिका को काफी उम्मीदें हैं। दोहा में गुरुवार और शुक्रवार को दो दिन वार्ता चली, अब आगे की वार्ता काहिरा में अगले हफ्ते शुरू होगी। मध्यस्थों ने वार्ता को सही दिशा में बताया है। हालांकि, हमास ने दोहा वार्ता के ताजा प्रस्ताव में इजरायल की शर्तों को मानने का आरोप लगाते हुए इसकी आलोचना की है।

image 128

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन गाजा युद्ध शुरू होने के बाद से पश्चिम एशिया की अपनी नौवीं यात्रा पर रविवार को इजरायल पहुंच गए। (Israel) उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि वर्तमान गाजा युद्धविराम और बंधकों की रिहाई को लेकर इजरायल और हमास के पास संभवत: यह अंतिम मौका है।

इजरायली राष्ट्रपति का बड़ा आरोप

गाजा युद्धविराम वार्ता को उसके अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश में अमेरिका लगा हुआ है। विदेश मंत्री ब्लिंकन मंगलवार को काहिरा रवाना हो जाएंगे। (Israel) ब्लिंकन ने इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से भी मुलाकात की। हर्जोग ने ब्लिंकन से बातचीत की शुरुआत हमास पर यह आरोप लगाते हुए की कि वह बंधकों की रिहाई में आनकानी कर वार्ता को विफल बनाने की कोशिश कर रहा है।

- Advertisement -
image 129

हर्जोग ने वार्ता में सहयोग को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ ही मिस्त्र और कतर की भी प्रशंसा की। (Israe) वहीं, ब्लिंकन ने कहा कि यह युद्ध का एक महत्वपूर्ण क्षण है।

तेल अवीव में हमास ने किया विस्फोट, एक की मौत

युद्धविराम वार्ता के बीच इजरायल के तेल अवीव में रविवार रात एक शक्तिशाली बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। इजरायल ने इसे आतंकी हमला बताया है। (Israel) इस विस्फोट की जिम्मेदारी हमास और इस्लामिक जिहाद ने ली है। इजरायली पुलिस घटना की जांच कर रही है। इसी तरह इजरायली सेना ने कहा है कि सोमवार को लेबनान की सीमा से सटे उत्तरी इजरायल में हुए हमले में उसके एक सैनिक की मौत हो गई और एक घायल है।

You Might Also Like

ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षा उद्यमी साहिल लूथरा को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!

US Israel Iran Conflict: “तुरंत घर छोड़ो वरना मारे जाओगे!” इजरायल का 53 गांवों को अल्टीमेटम, हिजबुल्लाह का ‘मास्टरमाइंड’ ढेर

US Israel Iran Conflict: ईरान की सबसे बड़ी रणनीतिक भूल! मुस्लिम देशों पर हमला पड़ा भारी, अमेरिका-इजरायल समेत 6 देश खिलाफ

आंध्र प्रदेश: ‘जहरीला’ दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती; CM नायडू ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान

डार्क वेब पर गंदा खेल, 47 देशों में बेचे अश्लील वीडियो… 34 मासूमों से दरिंदगी करने वाले पति-पत्नी को कैसे मिली फांसी की सजा?

TAGGED: #israel

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 127 Donald Trump: के प्रस्‍ताव पर आया Elon Musk का रिएक्‍शन, कहा – सलाहकार की भूमिका निभाने को हूं तैयार
Next Article image 133 Russia Ukraine war: रूस के खिलाफ फिर यूक्रेन को खानी पड़ी मुंह की, जवाबी हमले से उड़े जेंलेस्‍की के होश, खाली करना पड़ा शहर
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

साहिल लूथरा
ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षा उद्यमी साहिल लूथरा को फिर मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप!
ताज़ा खबरें 4 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 02 24 at 9.52.18 AM 1 1
US Israel Iran Conflict: “तुरंत घर छोड़ो वरना मारे जाओगे!” इजरायल का 53 गांवों को अल्टीमेटम, हिजबुल्लाह का ‘मास्टरमाइंड’ ढेर
विदेश 8 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 02 24 at 9.52.18 AM 1
US Israel Iran Conflict: ईरान की सबसे बड़ी रणनीतिक भूल! मुस्लिम देशों पर हमला पड़ा भारी, अमेरिका-इजरायल समेत 6 देश खिलाफ
विदेश 10 घंटे ago
dudh
आंध्र प्रदेश: ‘जहरीला’ दूध पीने से 4 की मौत, 12 लोग अस्पताल में भर्ती; CM नायडू ने 10-10 लाख मुआवजे का किया ऐलान
ताज़ा खबरें स्वास्थ्य 6 दिन ago
डार्क वेब पर गंदा खेल, 47 देशों में बेचे अश्लील वीडियो… 34 मासूमों से दरिंदगी करने वाले पति-पत्नी को कैसे मिली फांसी की सजा?
Blog ताज़ा खबरें स्वास्थ्य 1 सप्ताह ago
नो-हैंडशेक सिर्फ एक दिखावा… भारत-पाकिस्तान विवाद पर इस दिग्गज का बड़ा खुलासा, बताया बंद कमरे का सच
Blog 1 सप्ताह ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?