By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Iran Presidential Election: ईरान में राष्ट्रपति चुनाव जीते मसूद पेजेशकियान, कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को 28 लाख वोटों से हराया
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Iran Presidential Election: ईरान में राष्ट्रपति चुनाव जीते मसूद पेजेशकियान, कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को 28 लाख वोटों से हराया
ताज़ा खबरेंविदेश

Iran Presidential Election: ईरान में राष्ट्रपति चुनाव जीते मसूद पेजेशकियान, कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को 28 लाख वोटों से हराया

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/07/06 at 11:58 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
SHARE

Iran Presidential Election: ईरान में सुधारवादी उम्मीदवार मसूद पेजेशकियान ने शनिवार (6 जुलाई) को राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की. उन्होंने कट्टरवादी सईद जलीली को बड़े मार्जिन से हराया है. पेजेशकियान देश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं. उनकी छवि एक ऐसे नेता के तौर पर होती है, जो सुधारों में यकीन रखता है. वह पश्चिमी मुल्कों के साथ संबंधों को सुधारने पर भी यकीन रखने वाले नेता हैं. ईरान में इब्राहिम रईसी की हेलिकॉप्टर क्रैश में मौत के बाद राष्ट्रपति चुनाव हुए थे.

Contents
Iran Presidential Election: 28 लाख वोटों से मसूद पेजेशकियान ने जीता चुनावराष्ट्रपति बनते ही किन चुनौतियों का सामना करेंगे मसूद पेजेशकियान?

मसूद पेजेशकियान ने चुनाव के समय वादा किया था कि वह पश्चिमी देशों के संबंधों में सुधार करेंगे. साथ ही देश में अनिवार्य रूप से हेडस्कार्फ लगाने के कानून में ढील देंगे. (Iran Presidential Election) हिजाब और हेडस्कार्फ को लेकर ईरान में काफी ज्यादा प्रदर्शन देखने को मिले हैं. पेजेशकियान ने अपने चुनावी अभियान के दौरान शिया धर्मतंत्र में किसी भी तरह के बदलाव का वादा नहीं किया था. उनका मानना था कि लंबे समय से ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्लाह अली खामेनेई को देश के सभी मामलों में अंतिम मध्यस्थ माना जाएगा.

image 28

Iran Presidential Election: 28 लाख वोटों से मसूद पेजेशकियान ने जीता चुनाव

समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक, ईरान के चुनाव अधिकारियों के जरिए की गई वोटों की गिनती के बाद पेजेशकियान को 1.63 करोड़ वोट मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कट्टरपंथी नेता सईद जलीली को 1.35 करोड़ वोट मिले हैं. पेजेशकियान ने जलीली को 28 लाख वोटों के अंतर से हराया है. (Iran Presidential Election) पेजेशकियान पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं और वह पेशे से हार्ट सर्जन भी हैं. उनके गिनती देश के उन नेताओं में होती है, जो राजनीतिक गलियारों में काफी लंबे अरसे से मौजूद रहे हैं.

राष्ट्रपति बनते ही किन चुनौतियों का सामना करेंगे मसूद पेजेशकियान?

भले ही मसूद पेजेशकियान की पहचान सुधारवादी नेता के तौर पर होती है, लेकिन उनके लिए राष्ट्रपति पद की कुर्सी पर काबिज होने के बाद चुनौतियां कम नहीं होने वाली हैं. उनकी सबसे बड़ी चुनौती पश्चिमी मुल्कों के साथ रिश्ते सुधारना होगा. ईरान ने जब से परमाणु हथियार हासिल करने की मंशा जाहिर की है, तब से ही पश्चिमी मुल्कों के साथ उसके रिश्ते खराब हुए हैं. ईरान पर कई तरह के प्रतिबंध भी लगाए गए हैं, जिसकी वजह से उसकी अर्थव्यवस्था को बहुत बड़ा आघात पहुंचा है.

- Advertisement -
image 29

अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस जैसे पश्चिमी मुल्कों को लगता है कि ईरान यूरेनियम संवर्धन कर रहा है, ताकि परमाणु हथियार तैयार किए जा सकें. तेहरान का कहना है कि वह ऐसा नहीं करना चाहता है. (Iran Presidential Election) अब राष्ट्रपति बनते ही पेजेशकियान को सबसे पहले इस दिशा में काम करना होगा कि ईरान के न सिर्फ पश्चिमी देशों के साथ रिश्ते अच्छे हों, बल्कि उसके ऊपर लगे प्रतिबंध भी समाप्त हों. यहां ये भी देखना होगा कि पेजेशकियान का रुख गाजा पट्टी में चल रहे इजरायल-हमास युद्ध को लेकर क्या होने वाला है.

ईरान और इजरायल के बीच तकरार किसी से छिपी नहीं है. गाजा में युद्ध की शुरुआत होने के बाद से ईरान ने इजरायल पर हमला भी कर दिया था. इसके अलावा ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों और हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने लगातार इजरायली जहाजों को निशाना बनाया है. (Iran Presidential Election) हिजबुल्लाह तो आए दिन लेबनान से इजरायल पर रॉकेट दागता रहता है. इसकी वजह से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है. पेजेशकियान को यहां पर हूती विद्रोहियों और हिजबुल्लाह के साथ रिश्ते भी साधने होंगे.

You Might Also Like

Fable 5-Mythos 5 AI पर अमेरिकी सरकार की सख्ती, राष्ट्रीय सुरक्षा के चलते विदेशों में एक्सेस पर रोक

ममता बनर्जी को झटका! बागी सांसदों की सूची में शामिल हुईं सयानी घोष, जानिए कितनी है उनकी संपत्ति

Lucknow News: पेपर लीक के खिलाफ 12 जून को लखनऊ में होगा युवा आक्रोश प्रदर्शन, अभिजीत दीपके ने किया समर्थन का ऐलान

Rambhadracharya slams Ashutosh Brahmachari: आशुतोष ब्रह्मचारी की कौन सी बात जान कांप उठे रामभद्राचार्य? सरकार से मांगी सुरक्षा, बोले- ‘मैं कांप रहा हूं!’

India Pakistan UN Clash: UN में अफगानिस्तान के पक्ष में खुलकर खड़ा हुआ भारत, पाकिस्तान के क्रूर चेहरे की खोली पोल

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Raghav Juyal: ‘किल’ के विलेन राघव जुयाल ने Shah Rukh Khan से की अपनी तुलना, कहा- जो उनके साथ हुआ वो…
Next Article Kalki 2898: ‘कल्कि’ ने 9वें दिन भी किया शानदार कलेक्शन, तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 06 14 at 19.08.31 3
Urmila Matondkar Affairs: एक डायरेक्टर के पागलपन ने किया उर्मिला का करियर बर्बाद,पति ने की दूसरी शादी
मनोरंजन 11 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 06 14 at 19.08.31 2
Haunted 3D Collection Day 3: हॉन्टेड 3डी की बंपर कमाई जारी, रविवार को किया सबसे ज्यादा कलेक्शन
मनोरंजन 11 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 06 14 at 19.08.31 1
Salman Khan New Movie: सलमान खान सुपरहीरों के अवतार में आएंगे नजर, राज ने कंफर्म की फिल्म
मनोरंजन 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 06 14 at 19.08.31
Cocktail 2 Review: कॉकटेल 2 का पहला रिव्यू आया सामने, जानिए कैसी है फिल्म
मनोरंजन 12 घंटे ago
Fable 5-Mythos 5 AI पर अमेरिकी सरकार की सख्ती, राष्ट्रीय सुरक्षा के चलते विदेशों में एक्सेस पर रोक
Fable 5-Mythos 5 AI पर अमेरिकी सरकार की सख्ती, राष्ट्रीय सुरक्षा के चलते विदेशों में एक्सेस पर रोक
विदेश 2 दिन ago
Saayon Ghosh
ममता बनर्जी को झटका! बागी सांसदों की सूची में शामिल हुईं सयानी घोष, जानिए कितनी है उनकी संपत्ति
ताज़ा खबरें राजनीति 5 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?