By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: IPL 2026: KKR की हालत खराब! पंजाब से भिड़ंत से पहले बढ़ी टेंशन, ऊपर से बारिश का खतरा
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > स्पोर्ट्स > IPL 2026: KKR की हालत खराब! पंजाब से भिड़ंत से पहले बढ़ी टेंशन, ऊपर से बारिश का खतरा
स्पोर्ट्स

IPL 2026: KKR की हालत खराब! पंजाब से भिड़ंत से पहले बढ़ी टेंशन, ऊपर से बारिश का खतरा

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/04/06 at 1:05 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
5 Min Read
WhatsApp Image 2026 04 06 at 1.33.42 AM 2
SHARE

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइड राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के बीच सोमवार की शाम कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेला जाएगा। अपने घरेलू मैदान में पंजाब किंग्स को हराकर 2 अंक लेना केकेआर के लिए बड़ी चुनौती है।

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। केकेआर अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाकर अंकतालिका में नौवें स्थान पर मौजूद है। केकेआर को अपने पहले मुकाबले में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। (IPL 2026) वहीं अपने घरेलू मैदान इडेन गार्डन्स में केकेआर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 65 रन से हारी थी। ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाला सीजन का तीसरा मुकाबला केकेआर के लिए बेहद अहम है। अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली केकेआर श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब को हराकर सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी।

Also Read –Lafayette Park firing Washington DC: व्हाइट हाउस के बाहर भयंकर गोलीबारी! सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए ट्रंप, ईरानी धमकी के बीच US में बड़ा हमला

पंजाब किंग्स को हराना केकेआर के लिए आसान नहीं होने वाला है। पंजाब सीजन के अपने दोनों मुकाबले जीतकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। पंजाब की बल्लेबाजी विस्फोटक है तो गेंदबाजी घातक है। (IPL 2026) बल्लेबाजी में पंजाब की ताकत दोनों ओपनर (प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह) के साथ ही कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर हैं। गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, विजय कुमार वैशाक और युजवेंद्र चहल हैं। मार्को जानसेन और मार्क्स स्टॉयनिस टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी को संतुलित बनाते हैं। इस तरह पंजाब की टीम बेहद संतुलित और मजबूत है।

- Advertisement -

Also Read –Yami Gautam Dhurandhar 2: सिर्फ 1 मिनट और करोड़ों रुपए, Dhurandhar 2 के लिए यामी गौतम ने ली तगड़ी फीस

केकेआर को अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों ही क्षेत्र में सुधार की जरूरत है। बल्लेबाजी में कप्तान रहाणे और अंगकृष रघुवंशी के अलावा कुछ हद तक रिंकू सिंह के बल्ले से रन आए हैं। (IPL 2026) वहीं गेंदबाजी कमजोर है। पंजाब के खिलाफ केकेआर को टीम के रूप में दमदार प्रदर्शन ही 2 अंक दिला पाएगा।

पिच की बात करें तो ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। तेज आउटफील्ड के कारण रन बनाना आसान रहता है। (IPL 2026) यहां की सतह सपाट होती है और गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है, जिससे बल्लेबाज खुलकर खेल पाते हैं। मैच की शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है और स्पिन गेंदबाज असर दिखाने लगते हैं। छोटी बाउंड्री और ओस के कारण यहां लक्ष्य का पीछा करना अक्सर आसान होता है।

मौसम का मिजाज केकेआर और पीबीकेएस को परेशान कर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, केकेआर-पीबीकेएस मुकाबले पर मौसम का असर पड़ सकता है। (IPL 2026) शहर में पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है और बारिश होने के आसार हैं। बारिश के साथ ही तेज हवाएं और आंधी-तूफान भी मैच में रुकावट डाल सकते हैं। शाम 7:00 बजे से 8:00 बजे के बीच बारिश की संभावना 40 प्रतिशत है, जो अगले घंटे में बढ़कर 50 प्रतिशत हो जाएगी और रात में धीरे-धीरे कम हो जाएगी। ऐसे हालात में मैच छोटा किए जाने की संभावना बढ़ जाती है।

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें केकेआर का पलड़ा भारी है। (IPL 2026) केकेआर ने 21 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि पंजाब किंग्स ने 13 मैच जीते हैं। दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला रद्द हो गया था।

केकेआर की संभावित प्लेइंग इलेवन: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), सी ग्रीन, आरके सिंह, रमनदीप सिंह, एसपी नरेन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी।

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, एस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, एमपी स्टोइनिस, एम जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार वैशाख, युजवेंद्र चहल।

You Might Also Like

Sara Tendulkar: कितना कमाती है सचिन तेंदुलकर की लाडली? जानें जन्मदिन पर सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ

cricket news: हम पूरी तरह तैयार थे…, वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा T20 जीतकर गदगद हुए श्रेयस अय्यर

Asian Games 2026: पाकिस्तान पर दिलीप घोष का करारा तंज, बोले- हर मोर्चे पर भारत से हारता है पड़ोसी देश !

Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से पटका, हॉकी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब गोल्ड पर नजर

Asian Games 2026: 20 सितंबर को क्रिकेट सेमीफाइनल से हॉकी के आगाज तक, जानें भारत का पूरा शेड्यूल

TAGGED: #IPL 2026

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 04 06 at 1.33.42 AM 1 Lafayette Park firing Washington DC: व्हाइट हाउस के बाहर भयंकर गोलीबारी! सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए ट्रंप, ईरानी धमकी के बीच US में बड़ा हमला
Next Article WhatsApp Image 2026 04 06 at 1.33.43 AM Donald Trump: ट्रंप हुए बेकाबू! अमेरिकी सेना में भारी बगावत की आशंका, ईरान को नर्क बनाने की धमकी के बाद बवाल
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

6ad1f67557ccb jagannath university dhaka 160332330 16x9 1
Bangladesh News: बांग्लादेश की जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में बीफ भोज पर विवाद, दुर्गा पूजा के महाषष्ठी पर गाय काटने का ऐलान !
विदेश 7 घंटे ago
Abhijeet Dipke 10 ezremove
CJP Protest Row: दुकानदारों के नुकसान पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- प्रदर्शन नहीं, सरकार की पाबंदियां जिम्मेदार !
Blog 8 घंटे ago
2055231 befunky2026 9 57 46 10
Nayyi Navelli Movie Review: यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म का दर्शकों को था बेसब्री से इंतजार, जानें कैसी है फिल्म !
मनोरंजन 9 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 8
cricket news: अपनों ने ही घर तोड़ा, दोनों से हुई गलती; सगाई टूटने के 26 दिन बाद फिर एक हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्र
Blog 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 7
Sara Tendulkar: कितना कमाती है सचिन तेंदुलकर की लाडली? जानें जन्मदिन पर सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ
स्पोर्ट्स 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 6
Houthi Rebels Missile Programme: चीन की मदद से हूती बना रहे 1500 किमी रेंज वाली मिसाइल? सऊदी अरब और इजरायल तक पहुंच सकता है खतरा
विदेश 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?