India vs South Africa News: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे और आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का बल्ला दक्षिण अफ्रीका की धरती पर जमकर आग उगल रहा है। साउथ अफ्रीका अंडर-19 के खिलाफ जारी यूथ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में वैभव ने बल्लेबाजी से कोहराम मचाया कि विपक्षी गेंदबाज असहाय नजर आए। पिछले मैच की विफलता को पीछे छोड़ते हुए 14 वर्षीय बल्लेबाज ने महज 24 गेंदों में 68 रनों की तूफानी पारी खेल दिए।
India vs South Africa News: बिना चौके के पूरी की फिफ्टी
वैभव सूर्यवंशी की पारी की सबसे हैरान करने वाली बात फिफ्टी रही है। आमतौर पर बल्लेबाज चौके-छक्कों के मिश्रण से अर्धशतक तक पहुंचते हैं, लेकिन वैभव ने अपनी फिफ्टी तक पहुंचने के लिए एक भी चौका नहीं लगाया है। उन्होंने मैदान के चारों तरफ छक्कों की बारिश करते हुए मात्र 19 गेंदों में अपना पचासा पूरा किया। (India vs South Africa News) उन्होंने अपनी पारी के दौरान 8 गगनचुंबी छक्के जड़े, जिससे 48 रन आए और बाकी के 2 रन सिंगल के जरिए पूरे किए। यह नजारा देख स्टेडियम में मौजूद हर कोई दंग रह गया। भारतीय पारी के आठवें ओवर में वैभव का असली रौद्र रूप देखने को मिला।
Also Read –Gorakhpur News : गोरखपुर: जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनी समस्याएं, समाधान का दिया आश्वासन
एक ओवर में कूटे दिए 22 रन
दाएं हाथ के मीडियम पेसर बयांडा मजोला के ओवर की पहली तीन गेंदों पर वैभव ने लगातार तीन छक्के जड़कर गेंदबाज का मनोबल तोड़ दिया। उन्होंने चौथी गेंद पर चौका जड़ दिया। आखिरी दो गेंदें खाली रहीं, लेकिन इस एक ओवर से कुल 22 रन बटोर कर भारत को लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया है। (India vs South Africa News) उन्होंने आउट होने से पहले अपनी 68 रनों की पारी में कुल 24 गेंदें खेलीं, जिसमें छक्कों की संख्या दहाई के करीब पहुंच रही थी। नियमित खिलाड़ी आयुष म्हात्रे की गैरमौजूदगी में वैभव सूर्यवंशी न केवल ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, बल्कि टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
- Advertisement -
कप्तान की जिम्मेदारी पर नजर
दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने जीत के लिए 246 रनों का लक्ष्य रखा था। वैभव की विस्फोटक शुरुआत ने भारत के लिए जीत की राह आसान कर दी है। बता दें कि भारत ने पहले यूथ वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 25 रनों से मात दी थी। (India vs South Africa News) यदि भारतीय टीम आज का मैच जीत लेती है, तो वह तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 7 जनवरी को मैदान पर खेला जाएगा। वैभव की फॉर्म ने आगामी टूर्नामेंट्स और आईपीएल के लिए सभी फ्रेंचाइजी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
