India-US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच लंबे वक़्त से प्रतीक्षित ट्रेड डील को लेकर अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बड़ा ‘बयान’ सामने आया है। पीएम मोदी ने इस समझौते को भारत की “बड़ी कूटनीतिक जीत” करार देते हुए कहा कि यह डील देश की आर्थिक मजबूती और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते प्रभाव को पूर्ण रूप से दर्शाती है।
दिल्ली में आयोजित NDA संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया। (India-US Trade Deal) पार्टी नेताओं ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर दिल खोलकर बधाई दी और बैठक के दौरान “भारत माता की जय” तथा “वंदे मातरम” के नारे भी गूंजते रहे।
Also Read –Balrampur News: बलरामपुर को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए श्रम विभाग का व्यापक जागरूकता अभियान
प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सांसद सदन में सक्रिय भूमिका निभाएं, चर्चाओं में हिस्सा लें और बजट की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं। (India-US Trade Deal) उन्होंने कहा कि ट्रेड डील के बाद देश में एक सकारात्मक वातावरण बना है और अब भारत को इसका ज्यादातर फायदा उठाना चाहिए।
- Advertisement -
India-US Trade Deal: आलोचना हुई, लेकिन धैर्य का मिला बड़ा नतीजा – PM मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर लंबे वक़्त तक आलोचनाएं होती रहीं। (India-US Trade Deal) विपक्ष और कई आलोचकों का कहना था कि भारत को निरंतर टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कोई ठोस समझौता सामने नहीं आ रहा।
पीएम मोदी ने साफ़ शब्दों में कहा, “लोग हमारी आलोचना कर रहे थे, लेकिन हमने धैर्य रखा और अब उस धैर्य का बड़ा नतीजा निकला है। (India-US Trade Deal) यह भारत की कूटनीतिक जीत है।” उन्होंने कहा कि यह समझौता यह साबित करता है कि भारत अब वैश्विक मंच पर मजबूती से अपनी बात रख सकता है।
टैरिफ में बड़ी राहत, भारतीय उत्पादों को लाभ
इस ट्रेड डील के अंतर्गत अमेरिका ने भारत पर लागू किये जाने वाले रेसिप्रोकल टैरिफ को 25% से कम होकर 18%*कर दिया है। इसके अलावा, भारत पर पेनल्टी के तौर पर लगाया गया अतिरिक्त 25% टैरिफ भी हटाने का फैसला लिया गया है। अब भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में सिर्फ 18% टैरिफ लागू होगा, जिससे भारतीय निर्यातकों को बड़ी राहत मिलेगी।
उद्योग जगत को मिलेगा बड़ा लाभ
इसे लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि इस डील से कई क्षेत्रों को सीधा बड़ा फायदा होगा। विशेषकर ऑटोमोबाइल सेक्टर, टेक्सटाइल इंडस्ट्री और टेक्नोलॉजी कंपनियों के लिए यह समझौता फायदेमंद साबित हो सकता है। (India-US Trade Deal) इसके साथ ही शेयर बाजार में भी इस डील का सकारात्मक असर देखने को मिला है। बाजार में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया, जिससे यह बिलकुल स्पष्ट है कि निवेशकों ने इस समझौते का स्वागत किया है।
मैन्युफैक्चरिंग और क्वालिटी प्रोडक्ट पर जोर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अब वक़्त आ गया है कि भारत अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को और मजबूत करे। उन्होंने उद्योग जगत से अपील की कि देश में ज्यादा से ज्यादा क्वालिटी प्रोडक्ट बनाए जाएं, ताकि वैश्विक बाजार में भारत की भागीदारी और बढ़ सके।
भारत-अमेरिका संबंधों में जुड़ा नया अध्याय
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इस समझौते को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रधानमंत्री मोदी को अपना मित्र बताया। (India-US Trade Deal) पीएम मोदी ने टैरिफ में कटौती के बाद ट्रंप को धन्यवाद दिया और कहा कि दोनों देश मिलकर एक नया इतिहास रचेंगे। बता दे, भारत-अमेरिका ट्रेड डील को आगामी वक़्त में देश की अर्थव्यवस्था और उद्योग जगत के लिए एक बड़े मौके के रूप में देखा जा रहा है।
