By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Epstein Scandal: ब्रिटेन को मिलेंगी पहली मुस्लिम ‘लेडी बॉस’? एपस्टीन कांड में फंसे कीर स्टारमर, शबाना महमूद की दावेदारी तेज, रच सकती हैं इतिहास
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Epstein Scandal: ब्रिटेन को मिलेंगी पहली मुस्लिम ‘लेडी बॉस’? एपस्टीन कांड में फंसे कीर स्टारमर, शबाना महमूद की दावेदारी तेज, रच सकती हैं इतिहास
विदेश

Epstein Scandal: ब्रिटेन को मिलेंगी पहली मुस्लिम ‘लेडी बॉस’? एपस्टीन कांड में फंसे कीर स्टारमर, शबाना महमूद की दावेदारी तेज, रच सकती हैं इतिहास

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/02/10 at 1:38 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2026 02 09 at 8.42.39 PM
SHARE

Epstein Scandal: एपस्टीन मामले से जुड़े विवादों में नाम आने के बाद ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर पर इस्तीफे का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। विपक्ष के साथ-साथ सत्तारूढ़ लेबर पार्टी के भीतर भी उनकी स्थिति को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि प्रधानमंत्री के आधिकारिक प्रवक्ता ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि कीर स्टारमर पूरी तरह अपने काम पर केंद्रित हैं और इस्तीफा देने का कोई सवाल ही नहीं है।

Contents
Epstein Scandal: कौन हैं शबाना महमूद?चीफ ऑफ स्टाफ का इस्तीफा बढ़ा रहा संकट

इसके बावजूद लेबर पार्टी के भीतर यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि यदि हालात और बिगड़ते हैं या स्टारमर की स्थिति अस्थिर होती है, तो पार्टी की कमान किसके हाथ में जा सकती है। (Epstein Scandal) संभावित उत्तराधिकारियों की सूची में गृह सचिव शबाना महमूद का नाम प्रमुखता से उभरकर सामने आ रहा है। पार्टी के एक वर्ग का मानना है कि शबाना महमूद संकट की स्थिति में नेतृत्व संभाल सकती हैं। अगर ऐसा होता है, तो वह यूनाइटेड किंगडम की पहली मुस्लिम प्रधानमंत्री बनेंगी।

Epstein Scandal: कौन हैं शबाना महमूद?

45 वर्षीय शबाना महमूद पेशे से वकील हैं और प्रधानमंत्री कीर स्टारमर के करीबी और भरोसेमंद नेताओं में गिनी जाती हैं। लेबर पार्टी में उन्हें एक प्रभावशाली वक्ता और पार्टी के अपेक्षाकृत दक्षिणपंथी खेमे से जुड़ी नेता माना जाता है। (Epstein Scandal) उनका जन्म बर्मिंघम में हुआ था, जबकि उनके माता-पिता पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मीरपुर क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। शबाना महमूद ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के लिंकन कॉलेज से कानून की पढ़ाई की। उन्होंने 2002 में स्नातक किया और इसके बाद वोकेशनल कोर्स पूरा कर बैरिस्टर के रूप में क्वालिफाई किया।

Also Read –Kanpur News: ‘ठाकुर हूं मैं…तुम्हारी’, धमकी देने वाली महिला बैंककर्मी ने 44 सेकंड के वायरल वीडियो का बताया पूरा सच

- Advertisement -

शबाना महमूद पहली बार 2010 में ब्रिटिश संसद के लिए चुनी गई थीं। वह लेबर पार्टी की उन चुनिंदा मुस्लिम महिला सांसदों में शामिल थीं, जिन्होंने उस समय संसद में जगह बनाई। 2025 में लेबर सरकार के गठन के बाद उन्हें सीमा नियंत्रण, इमिग्रेशन नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे अहम और संवेदनशील विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई। (Epstein Scandal) उन्होंने माइग्रेशन को लेकर सख्त रुख अपनाया है और स्थायी निवास को “अधिकार नहीं, बल्कि एक विशेषाधिकार” करार दिया है। हालांकि पार्टी के भीतर उनकी कुछ नीतियों को लेकर मतभेद भी देखने को मिले हैं।

Also Read –Jeffrey Epstein Red Room: Epstein के ‘रेड रूम’ का काला सच! जहां रईसों की अय्याशी के लिए होता था महिलाओं का ‘प्राइवेट डांस’!

चीफ ऑफ स्टाफ का इस्तीफा बढ़ा रहा संकट

इस पूरे घटनाक्रम के बीच प्रधानमंत्री के सबसे करीबी सलाहकार और चीफ ऑफ स्टाफ मॉर्गन मैकस्वीनी के इस्तीफे ने संकट को और गहरा कर दिया है। मैकस्वीनी को 2024 में लेबर पार्टी की चुनावी जीत का प्रमुख रणनीतिकार माना जाता है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि मैंडेलसन की नियुक्ति एक गंभीर गलती थी, जिससे पार्टी, देश और राजनीति को नुकसान पहुंचा है। (Epstein Scandal) उन्होंने इस फैसले की जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ दिया। यह इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब विदेश मंत्रालय मैंडेलसन को दिए गए सेवा समाप्ति भुगतान की समीक्षा कर रहा है। उल्लेखनीय है कि पिछले सितंबर में एपस्टीन से कथित दोस्ती के चलते स्टारमर ने मैंडेलसन को राजदूत पद से हटा दिया था।

You Might Also Like

Pahalgam terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

Russia Iran News: ईरान के समर्थन में रूस की बड़ी एंट्री! तेहरान पहुंचा पुतिन का खास कमांड विमान

Bangladesh Media Censorship: शेख हसीना की देश वापसी के ऐलान से Tariq Rahman की बढ़ी बेचैनी… सरकार ने मीडिया को दी सख्त चेतावनी

Vietnam Boat Accident: फू क्वोक द्वीप के पास भारतीय नाविकों से भरी नाव पलटी, १५ लोगो की मौत ,रेस्क्यू जारी

Iran’s ‘Hit List’: ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, बोले- ‘1000 मिसाइलें लॉक्ड एंड लोडेड’

TAGGED: #Epstein Scandal

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Jeffrey Epstein Red Room: Epstein के ‘रेड रूम’ का काला सच! जहां रईसों की अय्याशी के लिए होता था महिलाओं का ‘प्राइवेट डांस’!
Next Article WhatsApp Image 2026 02 09 at 8.42.39 PM US Bangladesh Tariff Trade Deal: लो… अमेरिका ने फिर घटाया ‘टैरिफ’! भारत के बाद अब बांग्लादेश से हुई बड़ी डील, 20% से घटकर…
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 07 13 at 19.42.32 1 2
Rakhi Sawant On Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुंग के सपोर्ट में उतरी Rakhi Sawant कहा- मैं जंतर-मंतर पर जाऊँगी, देखें वीडियो
मनोरंजन 50 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 19.42.32 1 1
Mamata Banerjee, Bengal Politics: बंगाल कांग्रेस ने ममता बनर्जी को 21 जुलाई के कार्यक्रम में दिया न्योता, रखी एक बड़ी शर्त!
राष्ट्रीय समाचार 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 19.42.32 1
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाईकोर्ट में PIL पर आज सुनवाई संभव, नामचीन हस्तियों ने की अनशन खत्म करने की अपील
राष्ट्रीय समाचार 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 19.42.32 1
Iran Hormuz Missile Attack: Hormuz में खून-खराबे पर भारत का फूटा गुस्सा! नाविक की मौत के बाद ईरानी दूतावास को किया तलब
राष्ट्रीय समाचार 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40 2
Gujarat Ambaji Temple Theft: संभल में अवैध मजार और ईदगाह पर चलेगा बुलडोजर! प्रशासन ने शुरू की बड़ी तैयारी
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40 1
Tumbbad 2 Alia Bhatt: सोहम शाह ने आलिया भट्ट को बनाया तुम्बाड फ्रेंचाइजी का हिस्सा, कहा- वेलकम
मनोरंजन 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?