Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला एवं स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने हाल ही में अपनी पार्टनर शिवोन जिल्स के बारे में एक दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने जेरोधा के फाउंडर निखिल कामथ के साथ एक पॉडकास्ट में कहा कि शिवोन जिल्स हाफ-इंडियन हैं। (Elon Musk) मस्क ने बताया, “मुझे नहीं पता कि आप या कोई और इस बात को जानता है या नहीं, लेकिन शिवोन जिल्स आधी भारतीय हैं।” इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनके और शिवोन के बच्चों में से एक बेटे का मिडिल नेम ‘शेखर’ है, जो भारतीय अमेरिकी भौतिक विज्ञानी और नोबेल पुरस्कार विजेता सुब्रमण्यन चंद्रशेखर के नाम से लिया गया है।
एलन मस्क ने शिवोन जिल्स के पारिवारिक इतिहास के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिवोन का पालन-पोषण कनाडा में हुआ था और जब वे छोटी थीं, तो उन्हें एक कपल ने गोद ले लिया था। (Elon Musk) मस्क और जिल्स के चार बच्चे हैं जुड़वां बेटे स्ट्राइडर और एज्योर, एक बेटी अर्काडिया, और एक बेटा सेल्डन लाइकर्गस। शिवोन जिल्स इस समय मस्क की कंपनी न्यूरालिंक में ‘ऑपरेशन्स और स्पेशल प्रोजेक्ट्स’ की निदेशक हैं।
चंद्रशेखर के बारे में मस्क ने बताया कि वह एक प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी खगोल भौतिकीविद् थे, जिन्हें 1983 में “तारों की संरचना और विकास पर महत्वपूर्ण भौतिक प्रक्रियाओं” पर उनके सैद्धांतिक अध्ययन के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला था। (Elon Musk) जब मस्क से यह सवाल किया गया कि क्या शिवोन जिल्स कभी भारत में रही हैं, तो उन्होंने कहा कि जब वे छोटी थीं तब उन्हें गोद लिया गया था और उनका बचपन कनाडा में बीता। मस्क ने यह भी कहा, “मुझे लगता है कि उनके पिता विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने के लिए भारत से आए थे, लेकिन मुझे पूरी जानकारी नहीं है।”
- Advertisement -
Also Read –Smriti Palash Wedding: नहीं होगी स्मृति मंदाना और पलाश मुच्छल की अब शादी, सामने आई बड़ी वजह
