By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Donald Trump: अमेरिका में बाहर से काम करने आना है तो देने होंगे 88 लाख रुपये… ट्रंप ने एक और तगड़ी चोट दे दी
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Donald Trump: अमेरिका में बाहर से काम करने आना है तो देने होंगे 88 लाख रुपये… ट्रंप ने एक और तगड़ी चोट दे दी
ताज़ा खबरेंविदेश

Donald Trump: अमेरिका में बाहर से काम करने आना है तो देने होंगे 88 लाख रुपये… ट्रंप ने एक और तगड़ी चोट दे दी

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/09/20 at 10:54 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
3 Min Read
SHARE

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने H-1B वीजा के लिए सालाना 100,000 डॉलर (लगभग 88 लाख रुपये) आवेदन शुल्क लगाने की घोषणा पर हस्ताक्षर किए हैं. ये फैसला भारतीयों को सबसे अधिक प्रभावित करेगा, क्योंकि इस वीजा के सबसे ज्यादा लाभार्थी भारत से आते हैं.

Contents
Donald Trump: 1990 के बाद से सबसे बड़ा बदलावइस कंपनी को मिला सबसे ज्यादा H-1B वीजा

H-1B वीजा की कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए, अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने 19 सितंबर को कहा,

हर H-1B वीजा के लिए सालाना एक लाख डॉलर का भुगतान करना होगा, और सभी बड़ी कंपनियां इसके लिए तैयार हैं. हमने उनसे बात की है.

अमेरिकी वाणिज्य सचिव ने आगे कहा कि ये नीति अमेरिकी स्नातकों को प्राथमिकता देने के लिए है. उन्होंने कहा,

- Advertisement -

अगर आपको किसी को प्रशिक्षित करना है, तो हमारे महान विश्वविद्यालयों से हाल ही में स्नातक हुए अमेरिकियों को प्रशिक्षित करें. अमेरिकियों को प्रशिक्षित कीजिए. Donald Trump) बाहर से लोगों को मत लाइए जो हमारी नौकरियां ले जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Buna payment system Pakistan: Pak ने मेगा डिफेंस डील के बाद अब सऊदी से की सबसे बड़ी फाइनेंस डील, अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा जोरदार असर

डॉनल्ड ट्रंप ने इस मामले पर संक्षिप्त टिप्पणी की है. उन्होंने कहा है,

प्रौद्योगिकी क्षेत्र इस बदलाव का समर्थन करेगा. वो इस नए वीजा शुल्क से बहुत खुश होंगे.

हालांकि, खबर लिखे जाने तक अमेजन, एप्पल, गूगल और मेटा जैसी सबसे बड़ी टेक कंपनियों ने ट्रंप के इस फैसले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

Donald Trump: 1990 के बाद से सबसे बड़ा बदलाव

1990 में अमेरिका ने H-1B वीजा की शुरुआत कुशल विदेशी श्रमिकों के लिए की थी. ट्रंप के इस फैसले को इस कार्यक्रम में हुआ अब तक का सबसे बड़ा बदलाव माना जा रहा है. ?(Donald Trump) वर्तमान में H-1B आवेदक लॉटरी में प्रवेश के लिए एक मामूली शुल्क का भुगतान करते हैं. और अगर उनका चयन हो जाता है, तो अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है, जो उस मामले के आधार पर कई हजार डॉलर तक हो सकता है. ज्यादातर मामलों में नौकरी देने वाली कंपनियां वीजा का खर्चा उठाती हैं.

ये भी पढ़ें: Congress: पाकिस्तान घर जैसा लगता है…’, कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के बिगड़े बोल, मचा बवाल

इस कंपनी को मिला सबसे ज्यादा H-1B वीजा

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सभी स्वीकृत H-1B वीजा धारकों में 71 प्रतिशत भारत से आते हैं. चीन का हिस्सा 11.7 प्रतिशत है. H-1B वीजा आमतौर पर 3 से 6 साल की अवधि के लिए दिए जाते हैं. अमेरिका हर साल 85,000 H-1B वीजा लॉटरी सिस्टम से जारी करता है. इस साल अमेजन को सबसे ज़्यादा (10,000 से अधिक) मंजूरी मिली. (Donald Trump) इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी, माइक्रोसॉफ्ट, एप्पल और गूगल का स्थान रहा. ‘यूएस सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज’ (USCIS) के अनुसार, कैलिफोर्निया में सबसे ज्यादा H-1B कर्मचारी रहते हैं.

You Might Also Like

Manoj Tiwari Statement: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर भी बोले मनोज तिवारी, दी राहत की खबर

Russia gasoline export ban 2026: दुनिया में तेल संकट का ‘महाविस्फोट’! रूस ने इस दिन से पेट्रोल एक्सपोर्ट पर लगाया बैन, बढ़ेंगी भारत में कीमतें?

Iran US tension News: ईरान का ‘खार्ग द्वीप’ बना अभेद्य किला! बिछाई मौत की माइन्स, ट्रंप के कब्जे वाले प्लान से खौफ में तेहरान

Tsunami Warning: दुनिया पर महा-संकट! यहां आने वाली है सबसे ‘भयानक’ सुनामी? 7.6 की तीव्रता से कांपी धरती

Iran US Tensions Ceasefire: पता चल गई सीजफायर की तारीख! ईरान-अमेरिका युद्ध की डेडलाइन पर आया सबसे बड़ा अपडेट

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Buna payment system Pakistan: Pak ने मेगा डिफेंस डील के बाद अब सऊदी से की सबसे बड़ी फाइनेंस डील, अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा जोरदार असर
Next Article Saudi Arabia-Pakistan Defense Deal: भारत-पाक युद्ध की स्थिति में सऊदी अरब देगा पाकिस्तान का साथ! ख्वाजा आसिफ का बड़ा दावा
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 03 25 at 8.14.34 PM 3
Prince Narula Video: खुद को विराट कोहली मानते हैं प्रिंस नरूला, एक बयान से मचा बवाल, हुए ट्रोल
मनोरंजन 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 25 at 8.14.34 PM 3
UP BJP Reshuffle Plan Before Assembly Elections: यूपी में कुछ ‘बड़ा’ होने का काउंटडाउन शुरू! मिशन 2027 के लिए BJP का मास्टरस्ट्रोक, गेम प्लान तैयार..
Blog 12 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 25 at 8.14.34 PM 2
Manoj Tiwari Statement: पेट्रोल-डीजल कीमतों पर भी बोले मनोज तिवारी, दी राहत की खबर
विदेश 13 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 25 at 8.14.34 PM 1
Russia gasoline export ban 2026: दुनिया में तेल संकट का ‘महाविस्फोट’! रूस ने इस दिन से पेट्रोल एक्सपोर्ट पर लगाया बैन, बढ़ेंगी भारत में कीमतें?
विदेश 13 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 25 at 8.14.34 PM 2
India buys LPG from Iran 2026: LPG की किल्लत पर भारत का मास्टरस्ट्रोक! 8 साल बाद ईरान से गैस लेकर भारत आया ‘Sea Bird’
राष्ट्रीय समाचार 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 25 at 8.14.34 PM
Pawan Singh Wife Jyoti Singh Divorce: पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने उनको रूलाया, नहीं कर पाएंगे तीसरी शादी
मनोरंजन 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?