Dhurandhar 2 Collection Day 12: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। उनका इंतजार खत्म हो चुका है और धुरंधर 2 को रिलीज हुए लगभग 12 दिन हो गए हैं। और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रहे हैं। तो वहीं धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन मुख्य भूमिका में है। तो वहीं फिल्म रिलीज के साथ ही कई सारे रिकॉर्ड बना लिए है। (Dhurandhar 2 Collection Day 12) जिसकी वजह से तीसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। चलिए जानते हैं धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर अबतक कितना कलेक्शन किया है।
Dhurandhar 2 Collection Day 12: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12
धुरंधर 2 ने भारत में कुल 872.17 करोड़ रूपए की कमाई की है। जिसमें घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1,042.23 करोड़ रूपए रहा है। हालांकि फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। जहाँ फिल्म ने 11वें दिन 68.10 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। (Dhurandhar 2 Collection Day 12) तो वहीं 12 वें दिन 25.30 करोड़ रूपए नेट रह गई है। यह कमाई 17,614 शो में हुई और ऑक्यूपेंसी दर 23.5 प्रतिशय रही है।
धुरंधर 2 ने विदेशों में 350 करोड़ रूपए की कमाई की है, जिससे इसका वैश्विक कुल कलेक्शन 1392.23 करोड़ रूपए है। फिल्म 1400 करोड़ रूपए के आंकड़े को मामूली अंतर से पार नहीं कर पाई और अब भी बाहुबली 2 द कंक्लूजन ने1,788.06 करोड़ रूपए का कलेक्शन और पुष्पा 2 द रूल ने1,742.10 करोड़ रूपए का कलेक्शन किया है। जिनसे पीछे हैं। धुरंधर 2 घरेलू और वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई करने वाली दो फिल्में देने वाली एकमात्र भारतीय फ्रेंचाइजी बन चुकी है।
धुरंधर 2 ने ऑस्ट्रेलिया में 6.37 मिलियन ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से अधिक की कमाई के साथ सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। एनिमल समेत कई फिल्मों का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है।
