Dhamaal 4 Trailer: अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 का टीजर पहले ही रिलीज किया जा चुका है। फिल्म के टीजर को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया है। फिल्म के टीजर के साथ ही फिल्म का गाने भी सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेडिंग में बनी हुई है। तो वहीं आज Dhamaal 4 का ट्रेलर रिलीज किया गया है। चलिेए जानते हैं Dhamaal 4 का ट्रेलर कैसा है।
धमाल 4 मूवी ट्रेलर रिव्यू (Dhamaal 4 Trailer Review In Hindi)-धमाल बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध फ्रेंचाइजी में से एक है। धमाल के अबतक कुल 3 पार्ट आ चुके हैं, जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया है। अब जाकर धमाल 4 आने जा रही है। फिल्म के टीजर और गानों के बाद आज मेकर्स ने Dhamaal 4 का ट्रेलर फिल्म के रिलीज से दो हफ्ते पहले जारी किया गया है। कल अजय देवगन ने अपनी फिल्म चौहान का टीजर रिलीज किया था। और आज धमाल 4 का ट्रेलर जारी किया है। अपने फैंस को लगातार सरप्राइज देने का काम कर रहे हैं।
धमाल 4 के ट्रेलर की बात करें तो फिल्म के ट्रेलर की शुरूआत पागलपंती के साथ होती है। फिल्म में पुराने कास्ट की झलक तो दिखाई ही देती है, इसके साथ ही साथ धमाल 4 में कई सारे नए एक्टर्स और एक्ट्रेस को भी शामिल किया गया है। अरशद वारसी और जावेद जाफरी की कॉमेडी ने ट्रेलर में चार चाँद लगाने का काम किया है। रवि किशन ने एक समुद्री लुटेरे का किरदार निभाया है। एक बार फिर से धमाल टीम को खजाने की तलाश है। जिसके लिए उनको आपस में लड़ते-भिड़ते हुए दिखाया गया है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि फिल्म कॉमेडी से भरपूर होने वाली है।
धमाल 4 के ट्रेलर ने दर्शकों के मन में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म सिनेमाघरों में 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। इससे पहले आलिया भट्ट की अल्फा सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर तो फुल पागलपन से भरा हुआ है, अब देखने लायक होगा कि फिल्म दर्शकों को कितनी पसंद आती है।
