By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: China India: भारत में दलाई लामा से मिले अमेरिकी सांसद तो भड़का चीन, तिब्बती धर्म गुरु क्यों बने हुए हैं ‘ड्रैगन’ की दुखती रग?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > China India: भारत में दलाई लामा से मिले अमेरिकी सांसद तो भड़का चीन, तिब्बती धर्म गुरु क्यों बने हुए हैं ‘ड्रैगन’ की दुखती रग?
ताज़ा खबरेंविदेश

China India: भारत में दलाई लामा से मिले अमेरिकी सांसद तो भड़का चीन, तिब्बती धर्म गुरु क्यों बने हुए हैं ‘ड्रैगन’ की दुखती रग?

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/06/20 at 12:04 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
4 Min Read
SHARE

China India: तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा से अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात पर चीन भड़क गया। है। चीन ने अमेरिका से दलाई लामा के अलगाववादी एजेंडे को समझने और उनसे किसी तरह का संपर्क न रखने को कहा है। आइये जानते हैं कि दलाई लामा से अमेरिकी सांसदों की मुलाकात चीन, अमेरिका और भारत के संबंधों के लिहाज से अहम क्यों है?

Contents
China India: अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल भारत में क्यों हैकौन हैं दलाई लामाक्या हैं चीन की आपत्तियां

China India: अमेरिका का प्रतिनिधिमंडल भारत में क्यों है

अमेरिका के सांसदों का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दलाई लामा से मुलाकात के लिए भारत में है। अमेरिका लंबे समय से इस बात पर जोर, देता रहा है कि तिब्बत के लोगों को अपने धार्मिक और सांस्कृतिक रीति रिवाजों का पालन करने का अधिकार है। वह लंबे समय से इन अधिकारों का समर्थन करता रहा है। (China India) अमेरिका चीन पर तिब्बत में मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप भी लगाता रहा है।

अमेरिका की प्रतिनिधि सभा ने इस माह एक विधेयक पारित किया है। विधेयक में कहा गया है कि चीन पर तिब्बत के नेताओं के साथ बातचीत करने के लिए दबाव डाला जाना चाहिए। विधेयक में चीन को एक समझौते के लिए तैयार करने और तिब्बती लोगों की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और भाषायी पहचान को संरक्षण देने बात कही गई है। (China India) अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने भारत से संचालित निर्वासित तिब्बत सरकार के अधिकारियों से भी मुलाकात की है।

image 194

कौन हैं दलाई लामा

दलाई लामा का जन्म 1935 में हुआ था। जन्म के समय उनका नाम ल्हामो धोंडुप रखा गया। दो वर्ष की उम्र में ल्हामो घोडुप पको को 13 वें दलाई लामा के पुनर्जन्म के रूप में पहचाना गया। 1940 में तिब्बत की राजधानी ल्हासा में 14 वें दलाई लामा के रूप में उनकी ताजपोशी की गई। चीन ने 1950 में तिब्बत पर आक्रमण कर दिया और चीन के शासन के खिलाफ असफल क्रांति के बाद 1959 में दलाई लामा तिब्बत से भागकर भारत आ गए। (China India) तभी से भारत के धर्मशाला में निर्वासन में रह रहे है। 1989 में दलाई लामा को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था।

- Advertisement -

दलाई लामा से अमेरिका के सांसदों की मुलाकात से चीन परेशान है। यह यात्रा ऐसे समय हुई है, जब चीन और अमेरिका अपने सबंध सुधारने का प्रयास कर रहे हैं। 2020 में लदाख के गलवन में चीन और भारत की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प के बाद से भारत और चीन के सबंधों में भी तनाव है और सीमा पर गतिरोध अब भी बना हुआ है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन तिब्बत विवाद का समाधान तलाशने के लिए जल्द ही रिजाल्व तिब्बत एक्ट पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। हालांकि, अमेरिका तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र को चीन का हिस्सा मानता है।

image 195

क्या हैं चीन की आपत्तियां

चीन दलाई लामा पर अलगाववादी गतिविधियों का आरोप लगाता है। दूसरी तरफ दलाई लामा का कहना है कि वह तिब्बत के लिए वास्तविक स्वायत्तता चाहते हैं। चीन ने दलाई लामा की विदेशी नेताओं के साथ मुलाकात पर हमेशा आपत्ति जताई है। हालांकि, दलाई लामा अमेरिका के राष्ट्रपतियों सहित दूसरे विदेशी नेताओं से मिलते रहे हैं। (China India) तिब्बत को लेकर सबसे विवादास्पद मुद्दा दलाई लामा का उत्तराधिकारी नियुक्त करना है। चीन का कहना है कि उसे उत्तराधिकारी तय करने का अधिकार है, लेकिन दलाई लामा का कहना है कि उनके उत्तराधिकारी का फैसला सिर्फ तिब्बत के लोग ही कर सकते है और उनका उत्तराधिकारी भारत से भी हो सकता है।

You Might Also Like

Viral Video: लंदन से बांग्लादेश जा रही Flight में भिड़े यात्री, जमकर हुई मारपीट, कपड़े फाड़े, Video Viral

Trump Tariff India: भारत को लेकर ट्रंप का बड़ा फैसला…रूस से तेल खरीदने पर लग सकता है 100% टैरिफ! क्या होगा इसका असर?

India-Pakistan Warships Collision: भारत-पाकिस्तान के युद्धपोतों की टक्कर! विदेश मंत्रालय ने पाक उच्चायोग को किया तलब…दिल्ली से इस्लामाबाद तक हड़कंप

India Slams Trump Tariff: 100% टैरिफ पर भारत का बेखौफ रुख! मोदी सरकार ने दिया मुहतोड़ जवाब, कहा- ‘अमेरिका चाहे जो कर…’

Trump 100 Percent Tariff on India: भारत पर फिर बौखलाए ट्रंप! हिंदुस्तान पर 100% टैरिफ की तैयारी…अमेरिकी संसद में बिल पर मंथन

TAGGED: #China India

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article UK Election 2024: ऋषि सुनक की संसदीय चुनाव में हार पक्की, टेलीग्राफ के सर्वे में बड़ा हुआ खुलासा
Next Article Gwalior News: तीन मंजिला घर में लगी भीषण आग, पिता के साथ जिंदा जलीं दो बेटियां
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 5
Rakhi Sawant: मुस्लिम बनकर बहुत फायदा हुआ.., 47 वर्षीय एक्ट्रेस के बयान से मचा बवाल
मनोरंजन 14 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 4
Ekta Kapoor Film The Vvaan: एकता कपूर को प्रमोट करने बिहार पहुंचीं Ekta Kapoor, भड़के लोग, बोले- नौटंकी बायकॉट करो..
मनोरंजन 15 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 3
Air India Flight: उड़ान भरते ही बजा खतरे का अलर्ट! दिल्ली से काठमांडू जा रही Air India फ्लाइट ने अचानक लिया U-Turn, यात्रियों की अटकी सांसें
राष्ट्रीय समाचार 18 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 2
Asian Games 2026: 20 सितंबर को क्रिकेट सेमीफाइनल से हॉकी के आगाज तक, जानें भारत का पूरा शेड्यूल
स्पोर्ट्स 18 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35 1
Prabhas New Movie: प्रभास की आने वाली फिल्में कौन-सी है, जानिए जिसके लिए फैंस हैं उत्सुक
मनोरंजन 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 09 18 at 17.04.35
Bigg Boss 20 Eviction: बिग बॉस 20 का हुआ पहला एविक्शन, ये प्रतियोगी हुआ बाहर
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?