By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: China: अरुणाचल प्रदेश पर अमेरिका ने ऐसी रिपोर्ट छापी, चीन को बुरा लग गया
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > China: अरुणाचल प्रदेश पर अमेरिका ने ऐसी रिपोर्ट छापी, चीन को बुरा लग गया
विदेश

China: अरुणाचल प्रदेश पर अमेरिका ने ऐसी रिपोर्ट छापी, चीन को बुरा लग गया

Puja Shrivastava
Last updated: 2025/12/27 at 3:35 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
4 Min Read
WhatsApp Image 2025 12 26 at 5.06.49 PM 8
SHARE

China: चीन ने अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) को लेकर उस अमेरिकी दावे पर सवाल उठाए हैं, जिसमें कहा गया है कि चीन ने अरुणाचल को अपने ‘कोर इंट्रेस्ट’ में शामिल कर लिया है. इससे आने वाले समय में भारत और चीन के संबंधों में तनाव बढ़ने की आशंका है. अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (Pentagon) की ओर से कांग्रेस को सौंपी गई रिपोर्ट में ये दावा किया गया है. अब खबर है कि चीन ने इस अमेरिकी रिपोर्ट पर पलटवार किया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) की इस रिपोर्ट को गैर-जिम्मेदाराना और बेबुनियाद बताया है. पेंटागन की रिपोर्ट में ये दावा भी किया गया है कि बीजिंग भारत-चीन सीमा पर कम तनाव का फायदा उठाकर अमेरिका से उसके संबंधों को गहरा होने से रोकने की कोशिश कर रहा है. (China) इसके साथ ही पाकिस्तान से अपने रक्षा संबंधों को भी मजबूती दे रहा है.

Also Read –Israel Recognizes Somaliland: मिडिल ईस्ट में महा-विस्फोट! इजराइल ने रातों-रात इस मुस्लिम देश को दी मान्यता, नई दोस्ती कर नेतन्याहू ने चौंकाया

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने 25 दिसंबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन अमेरिकी दावों के जवाब में कहा कि बीजिंग नई दिल्ली के साथ अपने संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से देखता है. उन्होंने कहा,

- Advertisement -

हम भारत के साथ बातचीत, आपसी सहयोग, भरोसा बढ़ाने और विवादों को सही तरीके से हैंडल करने के लिए एक मजबूत और स्थायी द्विपक्षीय संबंध बनाने के लिए तैयार हैं.

अमेरिकी कांग्रेस को सौंपी गई पेंटागन की रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर जियान ने कहा कि पेंटागन की रिपोर्ट हमेशा चीन की रक्षा नीति को गलत तरीके से पेश करती है. ये चीन और दूसरे देशों के बीच मतभेद पैदा करती है. (China) यह अमेरिकी सैन्य श्रेष्ठता को बनाए रखने का बहाना है. चीन इस रिपोर्ट का कड़ा विरोध करता है.

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने जो रिपोर्ट पेश की है उसका शीर्षक है- पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना से जुड़े सैन्य और सुरक्षा विकास 2025. इस रिपोर्ट में ‘लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल’ के बारे में अमेरिकी आकलन पर जियान ने कहा,

सीमा का मुद्दा चीन और भारत के बीच का मामला है और फिलहाल दोनों देशों के बीच सीमा पर हालात स्थिर हैं. (China) आपसी बातचीत और संपर्क के रास्ते भी ठीक से काम कर रहे हैं.

Also Read –Kushinagar: स्कूल प्रिंसिपल पर धारदार हथियार से वार — इलाज के दौरान मौत, ग्रामीणों ने रोड जाम कर जताया विरोध

चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता झांग शियाओगांग ने भी पेंटागन की इस रिपोर्ट की कड़ी आलोचना की. (China) उन्होंने कहा कि अमेरिका हर साल ऐसी रिपोर्टें जारी करता है जो चीन के आंतरिक मामलों में खुला दखल हैं. उन्होंने कहा,

यह रिपोर्ट चीन को लेकर गलत समझ और जियो पॉलिटिकल पूर्वग्रहों से भरी है. इसमें कथित ‘चीनी सैन्य खतरे’ को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है, ताकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह किया जा सके.

China: अमेरिकी रिपोर्ट में क्या था?

पेंटागन (अमेरिकी रक्षा मंत्रालय) की रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश को भी अपने ‘कोर इंटरेस्ट’ में शामिल कर लिया है. वह ताइवान, दक्षिण चीन सागर और अरुणाचल प्रदेश को लेकर अपने दावे को अपनी ‘ग्रेट रीजुवेनेशन’ नीति का हिस्सा मानता है. इस नीति के तहत चीन खुद को एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में स्थापित करना चाहता है. भारत का इस मामले में स्टैंड क्लियर है और इसमें किसी को शक भी नहीं होना चाहिए कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है.

You Might Also Like

Pahalgam terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, हाफिज सईद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

Russia Iran News: ईरान के समर्थन में रूस की बड़ी एंट्री! तेहरान पहुंचा पुतिन का खास कमांड विमान

Bangladesh Media Censorship: शेख हसीना की देश वापसी के ऐलान से Tariq Rahman की बढ़ी बेचैनी… सरकार ने मीडिया को दी सख्त चेतावनी

Vietnam Boat Accident: फू क्वोक द्वीप के पास भारतीय नाविकों से भरी नाव पलटी, १५ लोगो की मौत ,रेस्क्यू जारी

Iran’s ‘Hit List’: ट्रंप की ईरान को खुली धमकी, बोले- ‘1000 मिसाइलें लॉक्ड एंड लोडेड’

TAGGED: #China

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2025 12 26 at 5.06.49 PM 7 Israel Recognizes Somaliland: मिडिल ईस्ट में महा-विस्फोट! इजराइल ने रातों-रात इस मुस्लिम देश को दी मान्यता, नई दोस्ती कर नेतन्याहू ने चौंकाया
Next Article WhatsApp Image 2025 12 29 at 1.34.58 PM Japan nuclear weapons: परमाणु हथियार बनाने जा रहा जापान… चीन में मची खलबली! भारत को मिलेगा सबसे बड़ा रणनीतिक फायदा
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 07 13 at 19.42.32 1 1
Mamata Banerjee, Bengal Politics: बंगाल कांग्रेस ने ममता बनर्जी को 21 जुलाई के कार्यक्रम में दिया न्योता, रखी एक बड़ी शर्त!
राष्ट्रीय समाचार 47 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 19.42.32 1
Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाईकोर्ट में PIL पर आज सुनवाई संभव, नामचीन हस्तियों ने की अनशन खत्म करने की अपील
राष्ट्रीय समाचार 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 19.42.32 1
Iran Hormuz Missile Attack: Hormuz में खून-खराबे पर भारत का फूटा गुस्सा! नाविक की मौत के बाद ईरानी दूतावास को किया तलब
राष्ट्रीय समाचार 2 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40 2
Gujarat Ambaji Temple Theft: संभल में अवैध मजार और ईदगाह पर चलेगा बुलडोजर! प्रशासन ने शुरू की बड़ी तैयारी
राष्ट्रीय समाचार 24 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40 1
Tumbbad 2 Alia Bhatt: सोहम शाह ने आलिया भट्ट को बनाया तुम्बाड फ्रेंचाइजी का हिस्सा, कहा- वेलकम
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 07 13 at 08.23.40
Playground Season 5 : प्लेग्राउंड सीजन 5 में मेंटर के तौर पर नजर आएंगे ये सेलेब्स
मनोरंजन 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?