Charlie Kirk: कंजर्वेटिव यूथ ग्रुप ‘टर्निंग पॉइंट यूएसए’ के सीईओ और सह-संस्थापक चार्ली कर्क की बुधवार को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में एक डिबेट इवेंट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। चार्ली, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी थे, उस वक्त डिबेट के मंच पर बोल रहे थे। (Charlie Kirk) गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में उनकी मौत की पुष्टि हो गई। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके चार्ली की मौत की जानकारी दी और उनके सम्मान में पूरे देश के राष्ट्रीय ध्वजों को आधा झुका देने का आदेश दिया।
Also Read –Monali Thakur Husband: कौन है मोनाली ठाकुर के हसबैंड माइक रिक्टर और क्या करते हैं, जानिए
अधिकारियों के अनुसार, घटना के बाद एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन उसकी पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है। (Charlie Kirk) पुलिस मामले की जांच कर रही है और कई पहलुओं पर विचार कर रही है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
Charlie Kirk: चार्ली कर्क के इवेंट का विरोध, यूनिवर्सिटी ने रद्द करने से किया इंकार
चार्ली कर्क के इवेंट का पहले से विरोध हो रहा था। कई लोगों ने उनकी यूनिवर्सिटी में उपस्थिति का विरोध किया था और कार्यक्रम को रद्द करने की मांग की थी। इसके लिए एक ऑनलाइन याचिका भी जारी की गई थी, जिस पर लगभग 1,000 लोगों ने साइन किए थे। हालांकि, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पहले ही साफ कर दिया था कि कार्यक्रम रद्द नहीं किया जाएगा। (Charlie Kirk) उनका कहना था कि यह कार्यक्रम पहले संशोधन (First Amendment) के तहत ‘फ्री स्पीच’ और ‘संवाद की आज़ादी’ से जुड़ा हुआ है, जिसे खत्म नहीं किया जा सकता।
- Advertisement -
हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं – ट्रंप
चार्ली कर्क की मौत पर ट्रंप ने अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा, “चार्ली कर्क महान और सचमुच अद्वितीय थे। अमेरिका के युवाओं को समझने वाला उनसे बेहतर कोई नहीं था, और उनके जैसा दिल रखने वाला भी कोई नहीं था। सभी उन्हें प्यार और सम्मान करते थे, और मैं भी उनमें से एक था। अब वह हमारे बीच नहीं हैं।” ट्रंप ने आगे कहा, “मेलानिया और मैं उनकी पत्नी एरिका और पूरे परिवार के साथ अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। चार्ली, हम तुमसे बहुत प्यार करते हैं!