By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Champions Trophy 2025: विदेश मंत्रालय की दो टूक- भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Champions Trophy 2025: विदेश मंत्रालय की दो टूक- भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला
ताज़ा खबरेंस्पोर्ट्स

Champions Trophy 2025: विदेश मंत्रालय की दो टूक- भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/11/29 at 5:35 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
6 Min Read
image 149
SHARE

Champions Trophy 2025: भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी अब पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी। विदेश मंत्रालय ने अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में अगले साल होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पाकिस्तान जाने पर बीसीसीआई के रुख को दोहराया।

Contents
Champions Trophy 2025: विदेश मंत्रालय ने क्या बयान दिया?पीसीबी अध्यक्ष ने दिया था यह बयान

Champions Trophy 2025: विदेश मंत्रालय ने क्या बयान दिया?

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘बीसीसीआई ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा है कि वहां सुरक्षा चिंताएं हैं और इसलिए ऐसी संभावना नहीं है कि टीम वहां जाएगी।’ (Champions Trophy 2025) पाकिस्तान की मेजबानी में होने वाली बहुप्रतीक्षित चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर अनिश्चितता के बादल छाए हुए हैं। आईसीसी ने सदस्य देशों की 29 नवंबर को बैठक बुलाई है। इसी दिन टूर्नामेंट के भविष्य पर फैसला होगा।

दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के कारण भारत ने 2008 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है। पिछली बार भारत ने एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा किया था। (Champions Trophy 2025) दोनों चिर प्रतिद्वंद्वियों ने पिछली द्विपक्षीय सीरीज 2012-13 में खेली थी जिसमें सीमित ओवरों के मैच खेले गए थे। उसके बाद से भारत और पाकिस्तान मुख्य रूप से सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट या फिर एशिया कप में एक-दूसरे का सामना करते हैं।
आईसीसी की बैठक में नहीं बनी सहमति

image 149

शुक्रवार को आईसीसी की बैठक भी हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 12 पूर्ण सदस्य देशों के प्रतिनिधियों, एसोसिएट देशों के तीन, एक स्वतंत्र निदेशक के अलावा आईसीसी चेयरमैन और सीईओ ने हिस्सा लिया। पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी पर बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला का भी बयान आया है। उन्होंने कहा, ‘हमारी चर्चा जारी है। स्थिति को देखने के बाद फैसला लिया जाएगा। (Champions Trophy 2025) हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता खिलाड़ियों की सुरक्षा है। हाइब्रिड मोड भी एक विकल्प है।’ हालांकि, पाकिस्तान हाइब्रिड मॉडल में टूर्नामेंट कराने को तैयार नहीं है। पिछले साल एशिया कप भी इसी तरीके से खेला गया था। भारत के मैच किसी तटस्थ देश में खेले गए थे, जबकि बाकी मैच पाकिस्तान में खेले गए। अगर सहमति नहीं बनी तो आईसीसी पीसीबी से मेजबानी का हक भी छीन सकता है। ऐसे में सभी को काफी नुकसान होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी की बैठक में कोई सहमति नहीं बनी और अब शनिवार को भी आईसीसी बैठक करेगा।

- Advertisement -

पीसीबी अध्यक्ष ने दिया था यह बयान

बैठक से पहले पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने कहा, ‘यह संभव नहीं है कि हर बार पाकिस्तान हर टूर्नामेंट के लिए भारत जाकर खेलता रहे और भारतीय अधिकारी अपनी टीम को पाकिस्तान में खेलने के लिए भेजने से इनकार कर दें।’ हमारे यहां ऐसी असमान स्थिति नहीं हो सकती।’ (Champions Trophy 2025) उन्होंने कहा, ‘मैं सिर्फ इतना आश्वासन दे सकता हूं कि बैठक में जो भी होगा, लेकिन हम अच्छी खबर और फैसले लेकर आएंगे जिन्हें हमारे लोग स्वीकार करेंगे।’ नकवी ने उम्मीद जताई कि पांच दिसंबर को आईसीसी चेयरमैन का पद संभालने वाले जय शाह विश्व क्रिकेट और सभी सदस्य बोर्डों के हित में फैसले लेंगे। उन्होंने कहा, ‘जय शाह दिसंबर में कार्यभार संभालेंगे और मुझे यकीन है कि एक बार जब वह बीसीसीआई से आईसीसी में चले जाएंगे, तो वह आईसीसी के लाभ के बारे में सोचेंगे और यही उन्हें करना चाहिए।’

उन्होंने कहा, ‘जब भी कोई ऐसी भूमिका निभाता है तो उसे केवल उस संगठन के हितों पर विचार करना चाहिए।’ (Champions Trophy 2025) ऐसी खबरें थीं कि पाकिस्तान को हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करने के लिए अतिरिक्त वित्तीय प्रोत्साहन की पेशकश की गई थी, लेकिन नकवी इस पर अड़े रहे। नकवी ने कहा कि ऐसे सभी फैसलों और आईसीसी बैठक के नतीजों से पाकिस्तान सरकार को अवगत कराया जाएगा, जो अंतिम फैसला लेगी।

image 150

इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन भारत के बिना नहीं हो सकता। (Champions Trophy 2025) उन्होंने भारत सरकार के राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को सुरक्षा और राजनीतिक तनाव के कारण पाकिस्तान नहीं भेजने के फैसले का समर्थन किया। उन्होंने कहा- भारत की पाकिस्तान यात्रा बीसीसीआई नहीं बल्कि भारत सरकार द्वारा तय की जाती है। अगर उन्होंने पाकिस्तान की यात्रा नहीं करने का फैसला किया है तो यह पूरी तरह से सही है। जहां कहीं भी यह (चैंपियंस ट्रॉफी) खेली जाएगी, वह भारत के बिना नहीं हो सकती। सच्चाई यह है कि आईसीसी का टूर्नामेंट भारत के बिना नहीं हो सकता। हमें पता चल जाएगा कि यह कहां खेला जाएगा और भारत सरकार द्वारा लिया गया निर्णय बिल्कुल सही है।

You Might Also Like

India vs New Zealand 3rd T20 Highlights: शर्मा जी का जलवा… अभिशेख की तूफानी पारी से उड़ी न्यूजीलैंड! 60 गेंद में चेज कर डाले 154 रन

Suryakumar Yadav 2026 performance: विराट कोहली का रिकॉर्ड ‘तोड़ने’ के करीब पहुंचा ये भारतीय खिलाड़ी, वानिंदु हसरंगा की बराबरी

Bangladesh Boycott ICC World Cup: 250 करोड़ का नुकसान और खिलाड़ियों का करियर खत्म! भारत से पंगा लेकर अब सड़क पर आ जाएगा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड

Pakistan cricket board: भारत की ‘पावर’ देख पस्त हुआ पाकिस्तान? वर्ल्ड कप बहिष्कार की खबरों का सच आया सामने

Rohit Sharma: रोहित-विराट की कमाई पर BCCI की ‘कैंची’, अगरकर का प्लान लीक?

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 148 Ceasefire: इस्राइल ने हिजबुल्ला से समझौता किया, क्या अकेले लड़ पाएगा हमास, बंधकों और विस्थापितों का हाल क्या?
Next Article image 151 Pakistan Kurram Violence: पाकिस्तान में नहीं थम रहा शिया और सुन्नी के बीच कत्लेआम, अब तक 122 की मौत, कई घायल
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM 2
The 50 Eviction: द 50 में हुआ एक और शॉकिंग एविक्शन, नाम सुन लगेगा झटका
मनोरंजन 5 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM 1
PM Modi on Budget 2026: दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का शंखनाद! PM मोदी बोले- अब रुकने वाला नहीं है भारत
राष्ट्रीय समाचार 6 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM 1
India vs New Zealand 3rd T20 Highlights: शर्मा जी का जलवा… अभिशेख की तूफानी पारी से उड़ी न्यूजीलैंड! 60 गेंद में चेज कर डाले 154 रन
स्पोर्ट्स 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM
Suryakumar Yadav 2026 performance: विराट कोहली का रिकॉर्ड ‘तोड़ने’ के करीब पहुंचा ये भारतीय खिलाड़ी, वानिंदु हसरंगा की बराबरी
स्पोर्ट्स 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 31 at 3.02.44 PM
US Iran Talks: ये क्या….ट्रंप का ईरान पर यू-टर्न, कल तक दे रहे थे ‘तबाही’ की धमकी, अब बोलेः बातचीत कर रहे, तेहरान पर नरमी की वजह क्या?
वीडियो 7 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 01 30 at 9.54.22 PM
Jeffrey Epstein: रशियन लड़कियों के साथ बनाया संबंध…हुए गुप्त रोग के शिकार, एपस्टीन फाइल्स ने खोला बिल गेट्स का कच्चा चिट्ठा
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?