By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Ceasefire: इस्राइल ने हिजबुल्ला से समझौता किया, क्या अकेले लड़ पाएगा हमास, बंधकों और विस्थापितों का हाल क्या?
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Ceasefire: इस्राइल ने हिजबुल्ला से समझौता किया, क्या अकेले लड़ पाएगा हमास, बंधकों और विस्थापितों का हाल क्या?
ताज़ा खबरेंविदेश

Ceasefire: इस्राइल ने हिजबुल्ला से समझौता किया, क्या अकेले लड़ पाएगा हमास, बंधकों और विस्थापितों का हाल क्या?

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/11/29 at 4:48 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
8 Min Read
image 148
SHARE

Ceasefire: 14 महीने से पश्चिम एशिया में कई मोर्चों पर लड़ाई चल रही है। हालांकि, शांति की एक पहल के रूप में इस्राइल और हिजबुल्ला ने शुरुआती दो महीने के लिए युद्ध विराम कर लिया। (Ceasefire) यह समझौता लेबनान और इस्राइल के लाखों निवासियों के लिए राहत लेकर आया है जो करीब एक साल से अपने घरों से दूर हैं। युद्ध विराम लागू होने के साथ ही लेबनान और इस्राइल दोनों देशों के हजारों लोग अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं।

Contents
पहले जानते हैं कि इस्राइल-हिजबुल्ला के बीच क्या समझौता हुआ है?युद्ध विराम का असर हमास पर क्या हो सकता है?क्या इस्राइल गाजा में हमास के साथ युद्ध विराम कर सकता है?संघर्ष विराम पर हमास का रुख क्या है?प्रभावितों का हाल क्या है?

युद्ध शुरू होने के बाद से पश्चिम एशिया में प्रगति का यह पहला बड़ा संकेत है। इस्राइल-हिजबुल्ला के बीच युद्ध विराम के बाद अब दुनिया की निगाहें गाजा युद्ध पर हैं। (Ceasefire) गाजा में रहने वाले लाखों फलस्तीनियों और हमास की कैद में फंसे बंधकों के परिवारों के लिए अभी भी अच्छी खबर का इंतजार है।

पहले जानते हैं कि इस्राइल-हिजबुल्ला के बीच क्या समझौता हुआ है?

उत्तरी मोर्चे पर लड़ाई को समाप्त करने के लिए इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच संधि हो गई। (Ceasefire) मंगलवार को इस्राइल के सुरक्षा मंत्रिमंडल की बैठक हुई, जिसमें प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अध्यक्षता में युद्ध विराम पर चर्चा की गई और इसे मंजूरी दे दी गई।

अमेरिका की मध्यस्थता में हुए समझौते से 14 महीने से जारी संघर्ष के अंत का रास्ता साफ हो गया, जिसमें 3750 से ज्यादा लोग मारे गए हैं। समझौते में शुरुआती दो महीने के युद्ध विराम की बात कही गई है। (Ceasefire) समझौते के तहत लेबनानी नागरिकों को दक्षिणी लेबनान के गांवों और कस्बों में अपने घरों में लौटने की अनुमति दी जा रही है, जिन्हें उन्होंने खाली कर दिया था। लेबनान में करीब 12 लाख लोग विस्थापित हुए हैं और बुधवार से हजारों लोग अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं। वहीं दूसरी ओर इस्राइली पक्ष में करीब 50,000 लोग विस्थापित हुए हैं, लेकिन बहुत कम लोग वापस लौटे हैं।

- Advertisement -
image 148

समझौते की दूसरी सबसे बड़ी शर्त के तहत जहां इस्राइली सेना को दक्षिणी लेबनान से हटना होगा, तो वहीं हिजबुल्ला लितानी नदी के दक्षिण में सीमा पर अपनी सशस्त्र मौजूदगी खत्म करेगा। (Ceasefire) जैसे ही इस्राइली सेना दक्षिणी लेबनान से हटेगी, लेबनानी सेना इन खाली क्षेत्रों में हजारों सैनिकों को तैनात करेगी। इसके साथ ही लेबनानी सेना दक्षिणी लेबनान में पहले से ही मौजूद संयुक्त राष्ट्र पर्यवेक्षक बल को भी तैनात करेगी।

युद्ध विराम का असर हमास पर क्या हो सकता है?

समझौते से पहले इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अगुवाई में रविवार को सुरक्षा संबंधी एक बैठक हुई थी। (Ceasefire) इस दौरान पीएम नेतन्याहू ने कहा था कि युद्ध विराम समझौते से हमास गाजा में अलग-थलग पड़ जाएगा और बंधक समझौते की संभावना बढ़ जाएगी।

उधर हिजबुल्ला लंबे समय तक यह कहता रहा कि वह गाजा में युद्ध खत्म होने तक संघर्ष विराम के लिए सहमत नहीं होगा, लेकिन अंततः उसने यह शर्त छोड़ दी। न्यूज एजेंसी ने विश्लेषकों के हवाले से बताया कि इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच युद्ध विराम से क्षेत्रीय तनाव में काफी हद तक कमी आने की उम्मीद है। हालांकि, यह देखना होगा कि इसका गाजा में इस्राइल-हमास युद्ध पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

क्या इस्राइल गाजा में हमास के साथ युद्ध विराम कर सकता है?

पिछले एक साल से हमास की कैद में फंसे बंधकों के परिवार चाहते थे कि इस्राइल-हिजबुल्ला समझौते का एक हिस्सा उनके प्रियजनों को वापस करना भी हो। (Ceasefire) एपी ने बताया कि फलस्तीनियों को उम्मीद थी कि हिजबुल्ला के साथ युद्ध विराम समझौते में गाजा में भी युद्ध विराम शामिल होगा। इसके बजाय, हाल में घोषित हुए युद्ध विराम केवल लेबनान में लड़ाई तक ही सीमित है।

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस बात पर अड़े हुए हैं कि हमास को पूरी तरह से नष्ट कर दिया जाना चाहिए और इस्राइल को क्षेत्र के कुछ हिस्सों पर स्थायी नियंत्रण बनाए रखना चाहिए। (Ceasefire) महीनों की बातचीत नेतन्याहू को उन मांगों से पीछे हटने या हमास को उन शर्तों के तहत बंधकों को रिहा करने के लिए राजी करने में विफल रही है।

संघर्ष विराम पर हमास का रुख क्या है?

7 अक्तूबर 2023 के हमले के एक दिन बाद हिजबुल्ला ने हमास के समर्थन में इस्राइल में गोलीबारी शुरू कर दी थी। तब से दोनों पक्षों के बीच लगभग रोजाना गोलीबारी होती रही है। अब जब इस्राइल और हिजबुल्ला ने समझौता कर लिया है तो हमास को अकेले ही लड़ना पड़ेगा। फलस्तीनी समूह की क्षमताएं पहले से ही इस्राइल के हमले से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं और उसके प्रमुख लोग मारे जा चुके हैं।

फलस्तीनी विश्लेषक खलील सईघ ने न्यूज एजेंसी एपी से कहा कि युद्ध विराम से गाजा में हमास की लोकप्रियता और भी कम हो सकती है। उधर मंगलवार को अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने कहा कि इस्राइल-हिजबुल्ला युद्धविराम हमास को बातचीत की मेज पर लाने में मदद कर सकता है। विशेषज्ञों ने कहा है कि हमास युद्ध के मैदान और बातचीत दोनों में ही अपनी पकड़ बनाए रखेगा। समूह ने जोर देकर कहा है कि वह गाजा से इस्राइल की पूरी वापसी के बदले में ही सभी बंधकों को रिहा करेगा।

प्रभावितों का हाल क्या है?

इस लड़ाई में सबसे ज्यादा असर जिन पर पड़ा है वो हैं बंधक। पिछले साल हमास के घातक हमले के दौरान इसके लड़कों ने इस्राइली नागरिकों समेत 250 लोगों को बंधक बना लिया था। (Ceasefire) आंशिक युद्ध विराम में जहां कुछ बंधक हमास की कैद से बाहर आए जबकि कुछ को वहीं मार दिया गया। इस तरह से गाजा में अभी भी करीब 100 बंधक लोग हैं, जिनमें से कम से कम एक तिहाई के मारे जाने की आशंका है। (Ceasefire) अब इस्राइल और हिजबुल्ला के समझौते में बंधकों को शामिल न करने से प्रभावितों परिवारों में निराशा छा गई है। मंगलवार की रात दर्जनों इस्राइली लोग राजधानी तेल अवीव में एक प्रमुख राजमार्ग पर एकत्र हुए और बंधकों की वापसी के लिए विरोध प्रदर्शन किया।

इस जंग में एक और प्रभावित वर्ग फलस्तीनी विस्थापितों का है। (Ceasefire) गाजा में इस्राइल-हमास की लड़ाई के चलते फलस्तीनियों के अधिकांश घर नष्ट हो गए हैं और लगभग पूरी आबादी अपने घरों से बाहर शरणार्थी बनकर रह रही है। एपी ने बताया कि युद्ध की दूसरी सर्दी में ठंडी बारिश और बाढ़ के कारण लाखों लोग गंदे तंबू वाले शहरों में भूखे रह रहे हैं। 7 अक्तूबर 2023 से शुरू हुए इस्राइल-हमास युद्ध में फलस्तीनी क्षेत्र में भारी तबाही मची है, जिसमें 44,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। दावा है कि मृतकों में आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे हैं।

You Might Also Like

US Iran War: ईरान युद्ध खत्म होने की डेडलाइन तय! ट्रंप बोलेः पागलों के हाथ नहीं दे सकते परमाणु बम,खतरे में दुनिया

Benjamin Netanyahu Alive: हां..मैं जिंदा हूं…, ईजरायल PM नेहन्याहू ने US राजदूत के साथ डाला नया वीडियो, दिखाया पंच कार्ड

Kim Jong Un rocket launcher test: फिर बड़ा अटैक करेंगे किम जोंग? तानाशाह की दहाड़ से कांपा दक्षिण कोरिया, तैनात किए 12 ‘किलर’ रॉकेट लॉन्चर

Mojtaba Russia Moscow report: ईरान जंग में भयंकर ट्विस्ट! अचानक दुनिया के सबसे पावरफुल देश पहुंचे मोजतबा, सुनते ही ट्रंप के छूटे पसीने

Elon Musk Everything App: एक ऐप में मैसेजिंग, पेमेंट और शॉपिंग! Elon Musk बना रहे हैं दुनिया का सुपर ऐप

TAGGED: #israel

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 147 AR Rahman Divorce: तलाक की घोषणा के बाद भी हो सकती है एआर रहमान-सायरा बानो में सुलह, वकील ने दिया बड़ा बयान
Next Article image 149 Champions Trophy 2025: विदेश मंत्रालय की दो टूक- भारतीय टीम पाकिस्तान नहीं जाएगी, सुरक्षा कारणों का दिया हवाला
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 03 14 at 2.11.10 PM 4
Pawan Singh News: पवन सिंह की तबीयत हुई खराब अस्पताल से सामने आया वीडियो देखें, जाने कैसी है अब तबीयत
मनोरंजन 13 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 14 at 2.11.10 PM 3
Dhurandhar 2 Climax: धुरंधर द रिवेंज के क्लाइमेक्स पर से उठा पर्दा, जाने क्या होगा फिल्म के अंत में
मनोरंजन 16 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 14 at 2.11.10 PM 2
US Iran War: ईरान युद्ध खत्म होने की डेडलाइन तय! ट्रंप बोलेः पागलों के हाथ नहीं दे सकते परमाणु बम,खतरे में दुनिया
विदेश 16 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 14 at 2.11.10 PM 1
Benjamin Netanyahu Alive: हां..मैं जिंदा हूं…, ईजरायल PM नेहन्याहू ने US राजदूत के साथ डाला नया वीडियो, दिखाया पंच कार्ड
विदेश 17 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 14 at 2.11.10 PM
Kuldeep Yadav Wedding: वंशिका चड्ढा के साथ शादी के बंधन में बंधे कुलदीप यादव, मसूरी में लिए सात फेरे
स्पोर्ट्स 4 दिन ago
WhatsApp Image 2026 03 14 at 2.11.10 PM
Kim Jong Un rocket launcher test: फिर बड़ा अटैक करेंगे किम जोंग? तानाशाह की दहाड़ से कांपा दक्षिण कोरिया, तैनात किए 12 ‘किलर’ रॉकेट लॉन्चर
विदेश 4 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?