By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Blast at Bandar Abbas Port: Iran के बंदर अब्बास पोर्ट पर भीषण विस्फोट, 500 से ज्यादा घायल, कई लोगों के मारे जाने की आशंका
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Blast at Bandar Abbas Port: Iran के बंदर अब्बास पोर्ट पर भीषण विस्फोट, 500 से ज्यादा घायल, कई लोगों के मारे जाने की आशंका
ताज़ा खबरेंविदेश

Blast at Bandar Abbas Port: Iran के बंदर अब्बास पोर्ट पर भीषण विस्फोट, 500 से ज्यादा घायल, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/04/28 at 12:17 अपराह्न
Sunil Kumar Verma
Share
3 Min Read
image 106
SHARE

Blast at Bandar Abbas Port: ईरान के प्रमुख बंदरगाह शहर बंदर अब्बास में शनिवार को हुए एक जबरदस्त धमाके और उसके बाद लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। यह हादसा राजई बंदरगाह के कंटेनर टर्मिनल में हुआ। (Blast at Bandar Abbas Port) रिपोर्ट्स के अनुसार आग पहले लगी और फिर एक जोरदार विस्फोट ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया।

Contents
Blast at Bandar Abbas Port: निर्यात और ट्रांजिट पर लगी अस्थायी रोकअफवाह फैलाने वालों को चेतावनीआग की असली वजह पर सस्पेंस बरकरार

ईरान की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता बाबक यक्तापरस्त के अनुसार, इस दुर्घटना में अब तक 500 से ज्यादा लोग घायल हो चुके हैं। राहत और बचाव दल लगातार मौके पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं इलाके को खाली कराने का काम भी तेज़ी से जारी है। (Blast at Bandar Abbas Port) हालांकि, अभी तक किसी के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।प्रांतीय आपदा प्रबंधन अधिकारी मेहरदाद हसनजादेह ने बताया कि यह धमाका अत्यंत भयावह था और इसके प्रभाव से बंदरगाह की गतिविधियां पूरी तरह से ठप हो गई हैं। अधिकांश घायलों को होर्मोज़गान प्रांत के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

image 106

घटना के बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदरगाह क्षेत्र से घना काला धुआं आसमान में उठ रहा है। (Blast at Bandar Abbas Port) यह इलाका न केवल कंटेनर ट्रैफिक का मुख्य केंद्र है, बल्कि यहां तेल टैंक और पेट्रोकेमिकल इकाइयां भी स्थित हैं, जिससे आग के और फैलने का खतरा बना हुआ है।

Blast at Bandar Abbas Port: निर्यात और ट्रांजिट पर लगी अस्थायी रोक

धमाके के तुरंत बाद, ईरान के सीमा शुल्क प्राधिकरण ने सभी कस्टम कार्यालयों को निर्देश दिया है कि वे बंदरगाह की ओर भेजे जा रहे किसी भी प्रकार के निर्यात और ट्रांजिट शिपमेंट को अगली सूचना तक रोके। हालांकि, वे ट्रक जो पहले ही कस्टम प्रक्रिया पूरी कर चुके थे, उन्हें बंदरगाह क्षेत्र से बाहर निकलने की अनुमति दी गई है।

- Advertisement -

अफवाह फैलाने वालों को चेतावनी

धमाके को लेकर कुछ अफवाहें भी फैलने लगी थीं, जिनमें दावा किया गया था कि विस्फोट IRGC के नौसैनिक अड्डे के पास हुआ है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तस्नीम न्यूज एजेंसी ने इन खबरों को सिरे से खारिज किया और चेतावनी दी कि ऐसे भ्रामक दावे जनता में डर फैलाने की कोशिश हैं, और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

image 107

आग की असली वजह पर सस्पेंस बरकरार

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके से पहले कंटेनर टर्मिनल के एक हिस्से में हल्की आग लगी थी, जो कुछ ही पलों में फैलकर बड़े धमाके में बदल गई। घटनास्थल से सल्फर जैसी तेज गंध महसूस की गई, जिससे आशंका है कि वहां ज्वलनशील और रसायन युक्त वस्तुएं मौजूद थीं। अभी तक आग के पीछे की सटीक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

You Might Also Like

Iran US nuclear talks Geneva: जिनेवा पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, बोले- धमकियों के आगे झुकना डील का हिस्सा नहीं

US Iran Tensions: मिडिल ईस्ट में ‘आर्माडा’ की एंट्री…. ट्रंप ने भेजा दुनिया का सबसे बड़ा जहाज, ईरान के परमाणु ठिकानों पर मंडराया संकट

Bangladesh New Government Oath Ceremony: बांग्लादेश में नई सरकार मंगलवार तक शपथ ले लेगी…बोले यूनुस के प्रेस सचिव

India US Trade Deal: भारत को बड़ा तोहफा दे सकता हैं अमेरिका…टेक्सटाइल इंडस्ट्री की पलटेगी किस्मत, ट्रम्प के एक फैसले से बदलेगा पूरा खेल

Bangladesh elections 2026: चुनाव बांग्लादेश में, लेकिन टेंशन दिल्ली में! पड़ोसी देश में सत्ता परिवर्तन से भारत पर क्या होगा असर

TAGGED: Iran news

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 105 Pahalgam Attack: एक ही दिन में गायब हो गई बिलावल भुट्टो की हेकड़ी, भारत के कड़े रुख से लगाने लगे बातचीत की गुहार
Next Article Aamir Khan: आमिर खान का गुरुनानक देव के रूप में फेक टीजर जारी, प्रवक्ता ने बयान जारी कर की कार्रवाई की मांग
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 02 16 at 11.20.28 AM 2
Iran US nuclear talks Geneva: जिनेवा पहुंचे ईरानी विदेश मंत्री अराघची, बोले- धमकियों के आगे झुकना डील का हिस्सा नहीं
विदेश 21 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 02 16 at 11.20.28 AM 1
Anushka Sharma Video: अनुष्का शर्मा ने खराब किया अपना चेहरा वीडियो देख लोगों ने कहा- कैसी जोकर लग रही है, देखें
मनोरंजन 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 02 16 at 11.20.28 AM
Rajpal Yadav Latest News: राजपाल यादव की ‘अटकी सांसें’! कोर्ट ने दिया 3 बजे तक का अल्टीमेटम, जमा करने होंगे 1.5 Cr नहीं तो…
राष्ट्रीय समाचार 22 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 9.41.20 PM
Elvish Yadav Wedding: एल्विश यादव जल्द लेंगे सात फेरे, खुद किया खुलासा
मनोरंजन 3 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 9.41.20 PM 2
US Iran Tensions: मिडिल ईस्ट में ‘आर्माडा’ की एंट्री…. ट्रंप ने भेजा दुनिया का सबसे बड़ा जहाज, ईरान के परमाणु ठिकानों पर मंडराया संकट
विदेश 3 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 9.41.20 PM 1
Manoj Bajpayee: ‘घूसखोर पंडत’ की मुश्किलें बढ़ी! अब जबलपुर के जिला न्यायालय में शिकायत दर्ज
मनोरंजन 3 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?