By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Bangladesh Hindu family Murder: बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक के पूरे परिवार की हत्या क्यों? याबा विवाद से खुला राज, दो संदिग्ध हिरासत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Bangladesh Hindu family Murder: बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक के पूरे परिवार की हत्या क्यों? याबा विवाद से खुला राज, दो संदिग्ध हिरासत
विदेश

Bangladesh Hindu family Murder: बांग्लादेश में हिंदू शिक्षक के पूरे परिवार की हत्या क्यों? याबा विवाद से खुला राज, दो संदिग्ध हिरासत

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/08/24 at 2:53 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
6 Min Read
WhatsApp Image 2026 08 24 at 11.46.07 1 1
SHARE

Bangladesh Hindu family Murder: बांग्लादेश के रंगपुर में रिटायर्ड हिंदू शिक्षक गणपति चक्रवर्ती समेत उनके पूरे परिवार की हत्या से सनसनी फैल गई है। बंद घर से शिक्षक, उनकी पत्नी, बेटी और 12 वर्षीय बेटे के शव बरामद होने के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। शुरुआिक जांच में याबा नाम की नशीली गोली को लेकर विवाद हत्या की वजह बताया जा रहा है।

Contents
Bangladesh Hindu family Murder: बंद घर में मिले चार शव, इलाके में मचा हड़कंपछत पर याबा ले रहे थे संदिग्ध?एक-एक कर परिवार के चार लोगों को बनाया निशानाक्या हत्या को लूट का रूप देने की कोशिश हुई?दो युवक हिरासत में, CID भी जांच में जुटीगुरुवार के बाद परिवार से टूट गया था संपर्कपुलिस के दावे पर अभी बाकी हैं कई सवाल

Bangladesh Hindu family Murder: बंद घर में मिले चार शव, इलाके में मचा हड़कंप

बांग्लादेश के रंगपुर शहर के दासपाड़ा इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। मृतकों में 65 वर्षीय रिटायर्ड स्कूल शिक्षक गणपति चक्रवर्ती, उनकी 50 वर्षीय पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती, बेटी अगामी चक्रवर्ती प्रार्थी और 12 वर्षीय बेटा प्रियाम चक्रवर्ती आयुष शामिल हैं।

Also Read –Reservation Hatao Protest: ‘चैरिटी नहीं, संवैधानिक अधिकार…’, आरक्षण हटाओ आंदोलन के बीच चिराग पासवान की दो टूक

परिवार के सदस्य कई दिनों से नजर नहीं आए थे। शनिवार रात घर से दुर्गंध आने के बाद पड़ोसियों को शक हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाहर से बंद घर खोलकर तलाशी ली। करीब रात 11:30 बजे चारों के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किए गए।

- Advertisement -

छत पर याबा ले रहे थे संदिग्ध?

रंगपुर मेट्रोपॉलिटन पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुग्धा दास और सिद्धार्थ दास नाम के दो युवक कथित तौर पर पड़ोसी इमारत के रास्ते गणपति चक्रवर्ती के घर की छत पर पहुंचे थे।

पुलिस का दावा है कि दोनों वहां याबा नाम की नशीली गोली का सेवन कर रहे थे। आवाज सुनकर गणपति छत पर पहुंचे और दोनों युवकों को रोकने की कोशिश की। आरोप है कि अपनी पहचान सामने आने के डर से दोनों ने शिक्षक का गला घोंट दिया।

Also Read –Dinesh Lal Yadav Nirahua Video: दिनेश लाल यादव निरहुआ ने चीनी के दाम बढ़ने पर दिया ऐसा बयान, भड़के लोग कहा- एक और पागल आ गया

हालांकि, यह पुलिस की शुरुआती जांच का दावा है और हत्या के अंतिम कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम तथा फोरेंसिक जांच के बाद ही हो सकेगी।

एक-एक कर परिवार के चार लोगों को बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार, गणपति की हत्या के बाद उनकी पत्नी प्रीतिलता आवाज सुनकर छत की ओर गईं। आरोप है कि संदिग्धों ने सीढ़ियों के पास ही उनकी भी हत्या कर दी।

इसके बाद बेटी अगामी वहां पहुंचीं और उन्हें भी कथित तौर पर निशाना बनाया गया। पुलिस का कहना है कि 12 वर्षीय बेटे ने आरोपियों को पहचान लिया था। इसके बाद उसे भी कथित तौर पर मार दिया गया।

चारों शव घर के अलग-अलग हिस्सों से मिले। गणपति का शव छत पर, पत्नी और बेटी के शव सीढ़ियों के पास तथा बच्चे का शव कमरे में बिस्तर के नीचे मिला।

क्या हत्या को लूट का रूप देने की कोशिश हुई?

जांच के दौरान घर के अंदर सामान बिखरा हुआ मिला। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या हत्या के बाद वारदात को लूट की घटना दिखाने की कोशिश की गई थी।

कुछ स्थानीय रिपोर्टों में घर से सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान ले जाने की आशंका जताई गई है। हालांकि, हत्या के पीछे लूट का मकसद था या नहीं, इसकी अभी अंतिम पुष्टि नहीं हुई है।

दो युवक हिरासत में, CID भी जांच में जुटी

पुलिस ने मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है। स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों की उम्र करीब 19 और 23 वर्ष है और वे माचुआपाड़ा इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दोनों के आपस में रिश्तेदार होने की भी जानकारी सामने आई है।

पूछताछ के दौरान पुलिस को घटना से जुड़े कुछ अहम सुराग मिलने का दावा किया गया है। मामले की जांच में रंगपुर मेट्रोपॉलिटन पुलिस, CID और अन्य जांच एजेंसियां शामिल हैं।

गुरुवार के बाद परिवार से टूट गया था संपर्क

रिश्तेदारों के मुताबिक, गुरुवार रात के बाद परिवार से संपर्क नहीं हो पा रहा था। फोन बंद मिलने और घर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आने के बाद परिजनों को शक हुआ।

शनिवार को जब घर पहुंचकर जांच की गई तो मुख्य गेट बाहर से बंद मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घर का बिजली कनेक्शन भी कटा हुआ बताया गया है।

पुलिस के दावे पर अभी बाकी हैं कई सवाल

पुलिस ने फिलहाल याबा सेवन को लेकर हुए विवाद को हत्या का प्राथमिक कारण बताया है, लेकिन जांच अभी जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वारदात में केवल दो लोग शामिल थे या इसके पीछे कोई और व्यक्ति भी था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फोरेंसिक जांच और हिरासत में लिए गए दोनों संदिग्धों से पूछताछ के बाद हत्या की पूरी कहानी स्पष्ट होने की उम्मीद है।

You Might Also Like

Japan Earthquake: जापान में भूकंप के तेज झटके, टोक्यो समेत कई इलाकों में हिली धरती, 23 लोग घायल

Donald Trump Takeover Strait of Hormuz: ‘होर्मुज हमारा है…’ ट्रंप ने किया कब्ज़े का ऐलान! गुस्से से बौखलाया ईरान…महायुद्ध का बढ़ा खतरा

Prince Harry Meghan Return UK: 6 साल बाद बच्चों संग ब्रिटेन लौटेंगे, क्या बदलेगा?

China viral video: आज मेरे पास गाड़ी, बंगला, बैंक बैलेंस, लेकिन दुल्हा नहीं! चीन की दुल्हन बाजार में फफक-फफक कर रो पड़ी महिला । VIDEO

Sergio Gor Kashmir visit: PoK में बगावत, कश्मीर में अमेरिकी राजदूत! क्या बदलने वाला है पूरा खेल? भारत के पक्ष में बन रहा माहौल

TAGGED: #Bangladesh

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 08 24 at 11.46.07 1 Dinesh Lal Yadav Nirahua Video: दिनेश लाल यादव निरहुआ ने चीनी के दाम बढ़ने पर दिया ऐसा बयान, भड़के लोग कहा- एक और पागल आ गया
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 08 24 at 11.46.07 1
Dinesh Lal Yadav Nirahua Video: दिनेश लाल यादव निरहुआ ने चीनी के दाम बढ़ने पर दिया ऐसा बयान, भड़के लोग कहा- एक और पागल आ गया
मनोरंजन 1 घंटा ago
WhatsApp Image 2026 08 24 at 11.46.07 1
Mahakali Akshaye Khanna: शुक्राचार्य युद्धघोष, महाकाली फिल्म से अक्षय खन्ना का टीजर किया गया जारी
मनोरंजन 3 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 08 19 at 09.00.23 4 1
Drishyam 4 Movie: दृश्यम 3 की सफलता के बाद, मेकर्स ने दृश्यम 4 की घोषणा की, जाने कब आएगी फिल्म
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 19 at 09.00.23 4
Japan Earthquake: जापान में भूकंप के तेज झटके, टोक्यो समेत कई इलाकों में हिली धरती, 23 लोग घायल
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 19 at 09.00.23 9
Donald Trump Takeover Strait of Hormuz: ‘होर्मुज हमारा है…’ ट्रंप ने किया कब्ज़े का ऐलान! गुस्से से बौखलाया ईरान…महायुद्ध का बढ़ा खतरा
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 08 19 at 09.00.23 2 1 1
Spirit Movie: दीपिका पादुकोण ने स्पिरिट मूवी के विवादों पर दिया जवाब, कहा- मेल ईगो
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?