By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Bangladesh Coup: बांग्लादेश में फिर होगा तख्तापलट! आर्मी चीफ ने की सैन्य अफसरों संग आपात बैठक,ढाका समेत बड़े शहरों में सेना की तैनाती
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > ताज़ा खबरें > Bangladesh Coup: बांग्लादेश में फिर होगा तख्तापलट! आर्मी चीफ ने की सैन्य अफसरों संग आपात बैठक,ढाका समेत बड़े शहरों में सेना की तैनाती
ताज़ा खबरेंविदेश

Bangladesh Coup: बांग्लादेश में फिर होगा तख्तापलट! आर्मी चीफ ने की सैन्य अफसरों संग आपात बैठक,ढाका समेत बड़े शहरों में सेना की तैनाती

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2025/03/27 at 11:57 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
image 112
SHARE

Bangladesh Coup: बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस की सरकार के तख्तपलट की चर्चाएं तेज हो गई हैं। यूनुस की सरकार के प्रति देश के लोगों में नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। (Bangladesh Coup) इस बीच बांग्लादेश के आर्मी चीफ वकार उज जमां सक्रिय हो गए हैं और उन्होंने सेना के वरिष्ठ अफसरों के साथ आपात बैठक की है। इससे संकेत मिल रहा है कि बांग्लादेश में आने वाले दिनों में कुछ बड़ा होने वाला है। सोशल मीडिया पर भी इसकी खूब चर्चा हो रही है।

Contents
Bangladesh Coup: सैन्य अफसरों के साथ आर्मी चीफ की आपात बैठकयूनुस सरकार के खिलाफ बड़े कदम की तैयारीसेना के साथ टकराव बढ़ने के संकेत

बांग्लादेश में राजधानी ढाका समय तमाम बड़े शहरों में बड़े पैमाने पर सैन्य कर्मियों की तैनाती की जा रही है। इसके बाद माना जा रहा है कि बांग्लादेश की सेना मोहम्मद यूनुस को हटाकर पूरे देश का नियंत्रण अपने हाथ में ले सकती है। (Bangladesh Coup) वैसे तख्तापलट की चर्चाओं को लेकर अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस और आर्मी चीफ वकार उज जमां की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं जताई गई है।

image 111

Bangladesh Coup: सैन्य अफसरों के साथ आर्मी चीफ की आपात बैठक

बांग्लादेश में पिछले साल अगस्त महीने के दौरान शेख हसीना को हटाकर मोहम्मद यूनुस की अगुवाई में अंतरिम सरकार का गठन किया गया था। (Bangladesh Coup) नई सरकार बनने के बाद देश में बदलाव की उम्मीद जताई जा रही थी मगर बांग्लादेश में लोगों की दिक्कतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसे लेकर लोगों में यूनुस सरकार के प्रति नाराजगी बढ़ रही है। इसके साथ हुई चुनाव को लेकर भी सरकार की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

देश में अस्थिरता और असंतोष के माहौल को देखते हुए सेना ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है आर्मी चीफ जमां ने सोमवार को सेना के वरिष्ठ अफसों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है। इस बैठक में पांच लेफ्टिनेंट जनरल, आठ मेजर जनरल, स्वतंत्र ब्रिगेड के कमांडिंग अफसर और सेना मुख्यालय के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।

- Advertisement -

हालांकि अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि इस बैठक में क्या फैसला लिया गया। वैसे ढाका समेत देश के तमाम बड़े शहरों में सेना के जवानों की तैनाती देश में बड़े बदलाव का संकेत दे रही है।

image 112

यूनुस सरकार के खिलाफ बड़े कदम की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैठक के दौरान आतंकी हमले के खतरे पर भी चर्चा हुई और आर्मी चीफ ने देश में सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश भेज दिया। बैठक के दौरान देश में स्थिरता का माहौल बनाने के लिए सेना की भूमिका पर मंथन किया गया है। (Bangladesh Coup) जानकार सूत्रों का कहना है कि सेना की ओर से या तो राष्ट्रपति पर देश में इमरजेंसी लगाने का दबाव बनाया जा सकता है या सेना यूनुस सरकार को सत्ता से बेदखल करते हुए खुद देश की कमान संभाल सकती है। सेना की निगरानी में देश में राष्ट्रीय एकता सरकार का गठन भी किया जा सकता है।

संयुक्त सुरक्षा बल की ओर से देश में जगह-जगह चेक पॉइंट बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। ढाका और अन्य शहरों में सैन्य कर्मियों की तैनाती के बाद देश में तख्तापलट की चर्चाओं ने काफी तेजी पकड़ ली है। (Bangladesh Coup) हालांकि इस बाबत आधिकारिक रूप से कोई भी प्रतिक्रिया अभी तक सामने नहीं आई है।

सेना के साथ टकराव बढ़ने के संकेत

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस और सेना के बीच काफी दिनों से मतभेद की खबरें सुनी जा रही हैं। दोनों पक्षों की ओर से कुछ इस तरह के बयान भी सामने आए हैं जिनसे टकराव बढ़ने का संकेत मिलता है। देश के सियासी जानकारों का मानना है कि सेना प्रमुख और यूनुस सरकार के बीच टकराव इस हद तक बढ़ चुका है कि सेना की ओर से यूनुस को हटाकर देश का नियंत्रण अपने हाथ में लिया जा सकता है।

You Might Also Like

US Iran Tensions: मिडिल ईस्ट में ‘आर्माडा’ की एंट्री…. ट्रंप ने भेजा दुनिया का सबसे बड़ा जहाज, ईरान के परमाणु ठिकानों पर मंडराया संकट

Bangladesh New Government Oath Ceremony: बांग्लादेश में नई सरकार मंगलवार तक शपथ ले लेगी…बोले यूनुस के प्रेस सचिव

India US Trade Deal: भारत को बड़ा तोहफा दे सकता हैं अमेरिका…टेक्सटाइल इंडस्ट्री की पलटेगी किस्मत, ट्रम्प के एक फैसले से बदलेगा पूरा खेल

Bangladesh elections 2026: चुनाव बांग्लादेश में, लेकिन टेंशन दिल्ली में! पड़ोसी देश में सत्ता परिवर्तन से भारत पर क्या होगा असर

US Bangladesh Tariff Trade Deal: लो… अमेरिका ने फिर घटाया ‘टैरिफ’! भारत के बाद अब बांग्लादेश से हुई बड़ी डील, 20% से घटकर…

TAGGED: #Bangladesh

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article image 109 Sunita Williams Press Conference: अंतरिक्ष से वापसी के बाद अब पत्रकारों से रुबरु होंगी सुनीता विलियम्स, 31 मार्च को करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस
Next Article image 113 Canada News:’अमेरिका के साथ पुराने रिश्ते खत्म’, आखिर कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने क्यों दिया ऐसा बयान
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 02 13 at 9.41.20 PM
Elvish Yadav Wedding: एल्विश यादव जल्द लेंगे सात फेरे, खुद किया खुलासा
मनोरंजन 23 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 9.41.20 PM 2
US Iran Tensions: मिडिल ईस्ट में ‘आर्माडा’ की एंट्री…. ट्रंप ने भेजा दुनिया का सबसे बड़ा जहाज, ईरान के परमाणु ठिकानों पर मंडराया संकट
विदेश 23 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 9.41.20 PM 1
Manoj Bajpayee: ‘घूसखोर पंडत’ की मुश्किलें बढ़ी! अब जबलपुर के जिला न्यायालय में शिकायत दर्ज
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 9.41.20 PM
Bangladesh New Government Oath Ceremony: बांग्लादेश में नई सरकार मंगलवार तक शपथ ले लेगी…बोले यूनुस के प्रेस सचिव
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 10.10.12 AM 2
India US Trade Deal: भारत को बड़ा तोहफा दे सकता हैं अमेरिका…टेक्सटाइल इंडस्ट्री की पलटेगी किस्मत, ट्रम्प के एक फैसले से बदलेगा पूरा खेल
विदेश 2 दिन ago
WhatsApp Image 2026 02 13 at 10.10.12 AM
Ranveer Singh Rohit Shetty Threat: रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को दुबारा मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी हैरी बॉक्सर पर शक
मनोरंजन 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?