Baba Vanga Predictions 2026: साल 2025 अब अपने आखिरी पड़ाव पर खड़ा है। जैसे-जैसे कैलेंडर के पन्ने पलट रहे हैं, लोगों की नजरें नए साल 2026 पर टिकने लगी हैं। नए साल के साथ उम्मीदें भी हैं और डर भी। हर साल की तरह इस बार भी दुनिया भर में एक नाम फिर चर्चा में है और वह है बाबा वेंगा। वह महिला थी, जो देख नहीं सकती, लेकिन भविष्य को लेकर उनकी बातें आज भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती हैं।
Baba Vanga Predictions 2026: तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी
बाबा वेंगा की 2026 को लेकर सबसे डरावनी भविष्यवाणी तीसरे विश्व युद्ध से जुड़ी है। उन्होंने कहा था कि दुनिया में बढ़ते तनाव एक बड़े युद्ध की नींव बन सकते हैं। (Baba Vanga Predictions 2026) चीन और ताइवान के बीच टकराव, रूस और अमेरिका के रिश्तों में खटास और वैश्विक राजनीति में बढ़ती दुश्मनी को लोग इस भविष्यवाणी से जोड़कर देख रहे हैं। अगर ऐसा हुआ, तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा।
AI बनेगा इंसान के लिए चुनौती?
बाबा वेंगा ने तकनीक को लेकर भी चेतावनी दी थी। उनके अनुसार 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इतनी तेजी से आगे बढ़ेगा कि वह इंसानी फैसलों को प्रभावित करने लगेगा। (Baba Vanga Predictions 2026) कहा जा रहा है कि एआई जीवन के अहम हिस्सों पर नियंत्रण कर सकता है, जिससे इंसानों की भूमिका सीमित हो सकती है। आज के दौर में एआई की रफ्तार देखकर यह भविष्यवाणी लोगों को और डराने लगी है।
- Advertisement -
एलियंस और प्राकृतिक आपदाओं की आशंका
बाबा वेंगा ने यह भी कहा था कि 2026 के नवंबर महीने में इंसानों का एलियंस से संपर्क हो सकता है और पृथ्वी के वायुमंडल में एक बड़ा अंतरिक्ष यान नजर आ सकता है। इसके अलावा भूकंप, बाढ़, सुनामी और भीषण गर्मी जैसी प्राकृतिक आपदाओं की भी आशंका जताई गई है।
अब सवाल यही है कि क्या 2026 सच में इतना डरावना साबित होगा या ये भविष्यवाणियां सिर्फ संयोग भर हैं? इसका जवाब तो वक्त ही देगा, लेकिन फिलहाल बाबा वेंगा की बातें एक बार फिर दुनिया को सोचने पर मजबूर कर रही हैं।
कौन थीं बाबा वेंगा, जिनकी बातें आज भी डराती हैं?
बाबा वेंगा का असली नाम वेंजेलिया पांडेवा गुश्तेरोवा था। (Baba Vanga Predictions 2026) बुल्गारिया की रहने वाली बाबा वेंगा बचपन में एक हादसे के बाद अपनी आंखों की रोशनी खो बैठीं, लेकिन इसके बाद उनमें भविष्य देखने की क्षमता होने का दावा किया गया। 1996 में 85 साल की उम्र में उनका निधन हो गया, लेकिन उनकी भविष्यवाणियां आज भी दुनिया के कई बड़े घटनाक्रमों से जोड़ी जाती हैं। 9/11 का आतंकी हमला हो या ब्रिटेन में आई भीषण बाढ़, कई घटनाओं को लोग उनकी बातों से जोड़ते हैं। इसी वजह से उन्हें ‘बाल्कन की नास्त्रेदमस’ भी कहा जाता है।
