Air India Flight: गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट 12 जून को टेकऑफ के कुछ सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे हादसे से देशभर में लोक की लहर है। इसमें सवार 242 में से 241 यात्रियों की मौत हो गई है, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। (Air India Flight) इस घटना को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते हैं और लंदन जा रही एक और एयर इंडिया की ही फ्लाइट टेकऑफ के तीन घंटे बाद वापस मुंबई लौट आई। इसके बाद से ही हवाई यात्रा की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो गए। ऐसे में आइये जानते हैं कि आखिर एयर इंडिया की मुंबई से लंदन जा रही फ्लाइट ने अचानक यू-टर्न किस वजह से लिया।

फ्लाइटराडार24 के मुताबिक, एयर इंडिया (बोइंग 777-3FX) की फ्लाइट AIC- 129 आज मुंबई से लंदन जाने वाली थी। (Air India Flight) इसके लिए फ्लाइट ने मुंबई एयरपोर्ट छत्रपति शिवाजी महाराज इंटनेशनल एयरपोर्ट से तड़के उड़ान भी भरी थी, लेकिन टेकऑफ के तीन घंटे बाद ही यू-टर्न लेते हुए फ्लाइट वापस मुंबई एयरपोर्ट पर आ गई। अब एयर इंडिया ने इसके पीछे की वजह बताई है।
Air India Flight: एयर इंडिया ने बयान जारी कर बताया कारण
एयर इंडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए इसके पीछे की वजह बताई है। उन्होंने बताया कि इजरायल- ईरान युद्ध (Israel Iran War) के कारण तनावपूर्ण हालातों के मद्देनजर फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया या फिर उनके उड़ान वाले एयरपोर्ट पर वापस भेजा गया है।

Also Read –Sunjay Kapur: नहीं रहे करिश्मा कपूर के Ex हसबैंड संजय कपूर, 53 की उम्र में दुनिया का कहा अलविदा, शोक में डूबी इंडस्ट्री
एयर इंडिया ने लिखा, ‘ईरान में तनावपूर्ण माहौल के बाद उसका एयरस्पेस बंद हो गया है, जिसकी वजह से हमारे यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एयर इंडिया फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है या फिर उनके उड़ान वाले एयरपोर्ट पर वापस भेज दिया गया है। हम इस असुविधा के लिए खेद जताते हैं। हम हर संभव प्रयास कर रहे हैं। (Air India Flight) इसमें यात्रियों के रहने की व्यवस्था करना, यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने पर रिफंड या बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के रिशेड्यूल का विकल्प देने की सुविधाएं दी जा रही है।’
- Advertisement -
यहां उन सभी फ्लाइट के बारे में बताया गया है, जिन्हें डायवर्ट या वापस उड़ान भरने वाले एयरपोर्ट पर ही लैंड किया गया है।