By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: World’s Largest Economy in 50 Years: 2075 तक मुस्लिमों के हाथों में होगा दुनिया का कंट्रोल? करीब 50 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनोमी होगी हाथों में 
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > World’s Largest Economy in 50 Years: 2075 तक मुस्लिमों के हाथों में होगा दुनिया का कंट्रोल? करीब 50 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनोमी होगी हाथों में 
विदेशताज़ा खबरें

World’s Largest Economy in 50 Years: 2075 तक मुस्लिमों के हाथों में होगा दुनिया का कंट्रोल? करीब 50 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनोमी होगी हाथों में 

Sunil Kumar Verma
Last updated: 2024/04/29 at 11:20 पूर्वाह्न
Sunil Kumar Verma
Share
5 Min Read
SHARE

World’s Largest Economy in 50 Years: अगले 50 साल में दुनियाभर के टॉप देशों की इकोनॉमी कुल 235 ट्रिलियन डॉलर होगी, जिसमें से करीब 50 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी मुस्लिमों के हाथ में होगी. साल 2075 तक चार मुस्लिम देश सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर उभरेंगे. Goldman Sachs ने इसका अनुमान लगाया है कि 2075 तक वर्ल्ड इकोनॉमी कितनी हो जाएगी और कौन से देश सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर उभरेंगे. (World’s Largest Economy in 50 Years) रिपोर्ट में टॉप 10 देशों में इंडोनेशिया, पाकिस्तान, नाइजीरिया और मिस्त्र के शामिल होने की भविष्वाणी की गई है.

Contents
World’s Largest Economy in 50 Years: 2075 तक कितनी हो जाएगी चारों मुस्लिम देशों की जीडीपी?भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देशइंडोनेशिया, पाकिस्तान, नाइजीरिया, मिस्त्र में रहते हैं कितने मुसलमान?और कौन से देश होंगे सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

रिपोर्ट के अनुसार 5 दशकों में चार मुस्लिम देशों में से दो टॉप फाइव में होंगे और इंडोनेशिया इनमें सबसे आगे होगा. इंडोनेशिया चौथे और नाइजीरिया पांचवें नंबर पर होगा. इनके बाद पाकिस्तान छठे और मिस्त्र सातवें नंबर पर होगा. (World’s Largest Economy in 50 Years) इसके अलावा, साल 2075 में भारत दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा और मुस्लिम आबादी के लिहाज से देखें तो इंडोनेशिया के बाद यहां सबसे ज्यादा मुसलमान रहते हैं. इतना ही नहीं अमेरिकी थिंक टैंक प्यू रिसर्च का अनुमान है कि साल 2050 तक भारत सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा.

World’s Largest Economy in 50 Years: 2075 तक कितनी हो जाएगी चारों मुस्लिम देशों की जीडीपी?

इंडोनेशिया 13.6 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के साथ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा और अभी यह देश 1.319 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ 16वें नंबर पर है. फिलहाल नाइजीरिया 477 बिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ 31वें नंबर पर है, लेकिन 2075 तक यहां बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और इसके पास 13.1 ट्रिलियन की इकोनॉमी होगी. 32वें नंबर पर मिस्त्र है और इसके पास भी करीब 477 बिलियन की इकोनॉमी है.

50 साल में यह 10.4 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के साथ 32वें नंबर से सातवें स्थान पर आ जाएगा. पाकिस्तान जो अभी आर्थिक तंगी के दौरा से गुजर रहा है, वह 2075 तक 12.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा. पाकिस्तान अभी 377 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी के साथ 41वें नंबर पर मौजूद है.

- Advertisement -

भारत दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश

भारत में इंडोनेशिया के बाद दुनिया के सबसे ज्यादा मुसलमान रहते हैं. यहां की कुल आबादी के 80 फीसदी से ज्यादा हिंदू और 14 फीसदी मुस्लिम आबादी है. दुनिया की 11 फीसदी आबादी भारत में रहती है. प्यू रिसर्च का अनुमान है कि साल 2050 तक भारत 11.2 फीसदी मुस्लिम आबादी के साथ दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम आबादी वाला देश बन जाएगा. यहां मुसलमानों की जनसंख्या कुल आबादी की 18 फीसदी हो जाएगी.

Goldman Sachs का अनुमान है कि साल 2075 तक भारत 52.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा. भारत अभी पांचवें नंबर पर है.

इंडोनेशिया, पाकिस्तान, नाइजीरिया, मिस्त्र में रहते हैं कितने मुसलमान?

इंडोनेशिया में दुनियाभर की सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी रहती है. यहां कुल 22 करोड़ 96 लाख मुसलमान रहते हैं. (World’s Largest Economy in 50 Years) प्यू रिसर्च के अनुसार 2050 तक इस मुस्लिम देश में मुसलमानों की जनसंख्या 25 करोड़ 68 लाख से ज्यादा हो जाएगी. यहां देश की कुल आबादी का 87.1 फीसदी हिस्सा इस्लाम को मानता है.

पाकिस्तान में अभी 20 करोड़ 4 लाख 90 हजार मुस्लिम आबादी है. इनके अलावा, नाइजीरिया में 10 करोड़ 46 लाख और मिस्त्र में 9 करोड़ 4 लाख 20 हजार मुसलमान रहते हैं. (World’s Largest Economy in 50 Years) इस समय ईसाइयत दुनिया का सबसे बड़ा धर्म है. इसे मानने वाले दुनिया में सबसे ज्यादा हैं, लेकिन प्यू रिसर्च का अनुमान है कि साल 2075 तक इस्लाम ईसाइयत को पीछे छोड़कर दुनिया में सबसे ज्यादा माना जाने वाले धर्म बन जाएगा.

और कौन से देश होंगे सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था?

2075 तक चीन 57 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी के साथ दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगा और मौजूदा समय में सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था अमेरिका खिसकर तीसरे नंबर पर आ जाएगा. (World’s Largest Economy in 50 Years) अमेरिका की इकोनॉमी 51.5 ट्रिलियन डॉलर होगी. इनके अलावा, 8.7 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ ब्राजील आठवें, 8.1 ट्रिलियन डॉलर के साथ जर्मनी नौवें और 7.6 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के साथ 2075 तक मेक्सिको दसवें नंबर पर होगा.

You Might Also Like

Iran Shia Mosque Attack: इजरायल का सीधा प्रहार! ईरान के जंजन शहर में मस्जिद को बनाया निशाना, खून से सनी इबादतगाह, 3 की मौत

US News: गूगल-ऐपल समेत 18 अमेरिकी कंपनियों पर गिरेंगी मिसाइलें, ईरान ने कर दी घोषणा

India ships stuck at Hormuz: 700% महंगा हुआ समंदर का रास्ता! होर्मुज में फंसे 18 भारतीय जहाजों ने बढ़ाई मोदी सरकार की टेंशन, छिड़ी सबसे बड़ी ‘रेस्क्यू जंग’

US-Iran war plan Z: 21 युद्धपोत और 3500 मरीन कमांडो ने घेरा ईरान! ट्रंप का सबसे खौफनाक ‘प्लान-Z’ लीक, दुनिया देखेगी महाविनाश का तांडव?

Lashkar e Taiba Terrorist Arrest: लश्कर का खूंखार आतंकी शब्बीर लोन गिरफ्तार, ISI के इशारे पर बनाया था डेथ मॉड्यूल, प्लान हुआ फेल

TAGGED: #World's Largest Economy in 50 Years

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article Ruslaan Box Office Collection Day 2: रिलीज होते ही फ्लॉप हुई ‘रुस्लान’? दूसरे दिन भी नहीं कर सकी दमदार कमाई
Next Article Ravindra Singh Bhati News: कांग्रेस से सस्पेंड किए गए अमीन खान से मिले रविंद्र सिंह भाटी, कह दी ये बड़ी बात
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 2
Priyanka Chopra Video: गोल्डन टेंपल पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा, किया कुछ ऐसा, देख भड़क गए यूजर्स
मनोरंजन 31 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 1
Iran Shia Mosque Attack: इजरायल का सीधा प्रहार! ईरान के जंजन शहर में मस्जिद को बनाया निशाना, खून से सनी इबादतगाह, 3 की मौत
विदेश 53 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1
US News: गूगल-ऐपल समेत 18 अमेरिकी कंपनियों पर गिरेंगी मिसाइलें, ईरान ने कर दी घोषणा
विदेश 1 घंटा ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 2
Dhurandhar 2 Collection Day 12: धुरंधर 2 बनी भारत की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
मनोरंजन 24 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1 1
India ships stuck at Hormuz: 700% महंगा हुआ समंदर का रास्ता! होर्मुज में फंसे 18 भारतीय जहाजों ने बढ़ाई मोदी सरकार की टेंशन, छिड़ी सबसे बड़ी ‘रेस्क्यू जंग’
विदेश 24 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 03 31 at 10.20.58 AM 1 1
US-Iran war plan Z: 21 युद्धपोत और 3500 मरीन कमांडो ने घेरा ईरान! ट्रंप का सबसे खौफनाक ‘प्लान-Z’ लीक, दुनिया देखेगी महाविनाश का तांडव?
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?