By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: Women’s Reservation Bill: मोदी सरकार ने जुटा ली दो-तिहाई बहुमत… कहां से आए 41 और सांसद? बीजेपी ने दिए बड़े संकेत
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > Women’s Reservation Bill: मोदी सरकार ने जुटा ली दो-तिहाई बहुमत… कहां से आए 41 और सांसद? बीजेपी ने दिए बड़े संकेत
विदेश

Women’s Reservation Bill: मोदी सरकार ने जुटा ली दो-तिहाई बहुमत… कहां से आए 41 और सांसद? बीजेपी ने दिए बड़े संकेत

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/11/24 at 11:22 पूर्वाह्न
Puja Shrivastava
Share
8 Min Read
WhatsApp Image 2026 11 22 at 9.17.37 AM 1 2
SHARE

Women’s Reservation Bill: संसद में महिला आरक्षण को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। संकेत मिल रहे हैं कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार (Narendra Modi Government) इस बार नारी शक्ति वंदन अधिनियम (Nari Shakti Vandan Adhiniyam) को लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठा सकती है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने ऐलान किया है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम बहुत जल्द लागू किया जाएगा। उनके इस बयान के बाद संसद के आगामी सत्र में परिसीमन (Delimitation) और महिला आरक्षण को लेकर नए सिरे से चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

Contents
Women’s Reservation Bill: महिलाओं को मिलेगा अधिकारलोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने की तैयारी?NDA के पास कितने सांसद?महिला आरक्षण पर विपक्ष भी अलर्ट2029 के चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक फैसला?

Also Read –Nepal Earthquake: नेपाल में सुबह-सुबह कांपी धरती, 5.3 तीव्रता के भूकंप से भारत तक हड़कंप! कई राज्यों में महसूस हुए झटके

दरअसल, नारी शक्ति वंदन अधिनियम साल 2023 में संसद से पारित हो चुका है, लेकिन अभी तक इसे लागू नहीं किया गया है। अब केंद्र सरकार परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक (Constitution Amendment Bill) को लाने की तैयारी में जुटी होने की चर्चाएं हैं। प्रस्तावित बदलाव के तहत लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों को बढ़ाकर अधिकतम 850 तक किया जा सकता है। हालांकि, विपक्ष इस पूरी प्रक्रिया को लेकर सहमत नहीं है। विपक्षी दलों की मांग है कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण (33% Women’s Reservation) मौजूदा लोकसभा सीटों के आधार पर ही दिया जाए।

Also Read –Kailash Kher Cobra Story: कोबरा के साथ क्यों सोते थे कैलाश खेर? 20 साल की उम्र में पाल लिया था जहरीला सांप, फिर…

- Advertisement -

Women’s Reservation Bill: महिलाओं को मिलेगा अधिकार

रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन चंडीगढ़ में मौजूद थे। यहां उन्होंने नगर निगम चुनावों से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इसी कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया।

नितिन नवीन ने कहा, ‘जाने से पहले मैं एक और बात कहना चाहूंगा। महिलाओं के स्वाभिमान और सुरक्षा के साथ-साथ आने वाले समय में हम महिलाओं को उनके अधिकारों के मामले में भी आगे बढ़ाएंगे।’

उन्होंने आगे कहा, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम बहुत जल्द लागू किया जाएगा। चिंता न करें। मोदी के नेतृत्व में हमने जो संकल्प लिया है, हमारी पार्टी जब भी कोई संकल्प लेती है, तो सरकार उसे पूरा करती है।’

नितिन नवीन के इस बयान को महिला आरक्षण कानून को जल्द लागू करने की सरकार की मंशा के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी तक परिसीमन विधेयक को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई घोषणा नहीं की गई है।

लोकसभा की सीटें 543 से बढ़ाकर 850 करने की तैयारी?

महिला आरक्षण को लागू करने के लिए केंद्र सरकार परिसीमन (Delimitation) से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर आगे बढ़ सकती है। चर्चा है कि सरकार संसद के विशेष सत्र (Special Session) या शीतकालीन सत्र (Winter Session) में इससे संबंधित विधेयक पेश कर सकती है।

एक समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू होने की संभावना है। इस दौरान सरकार परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण संशोधन विधेयक और संबंधित संविधान संशोधन विधेयक को अपनी प्रमुख विधायी प्राथमिकता के तौर पर पेश कर सकती है।

प्रस्तावित विधेयकों का मकसद परिसीमन के जरिए लोकसभा की मौजूदा 543 सीटों की संख्या बढ़ाकर अधिकतम 850 करना है। इसके साथ ही सरकार 2029 के आम चुनाव (2029 General Election) से पहले संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ करना चाहती है।

यानी अगर सरकार की योजना आगे बढ़ती है तो लोकसभा में सीटों की संख्या में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, इस प्रस्ताव को संसद से पारित कराना सरकार के लिए आसान नहीं होगा।

NDA के पास कितने सांसद?

परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक को संसद से पारित कराने के लिए सरकार को दो-तिहाई बहुमत (Two-Thirds Majority) की जरूरत होगी। मौजूदा 540 सदस्यीय लोकसभा में इस विधेयक को पारित कराने के लिए 361 सांसदों के समर्थन की आवश्यकता होगी। लोकसभा में फिलहाल तीन सीटें रिक्त हैं।

एजेंसी के मुताबिक, सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के पास करीब 320 सांसद हैं। ऐसे में सरकार को विधेयक पारित कराने के लिए विपक्ष के कुछ दलों का समर्थन भी जुटाना होगा।

हालांकि, सरकार के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने एजेंसी से बातचीत में भरोसा जताया है कि यह विधेयक 15 से 18 मतों के अंतर से पारित हो जाएगा। यानी सरकार को उम्मीद है कि जरूरी संख्या जुटाकर वह संविधान संशोधन विधेयक को संसद से पास करा सकती है।

दूसरी तरफ, एनडीए के ही एक सांसद ने इस प्रक्रिया को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि जब तक सदन में कामकाज सुचारू रूप से नहीं चलेगा, तब तक संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा और मतदान कराना मुश्किल होगा।

महिला आरक्षण पर विपक्ष भी अलर्ट

महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर सरकार की संभावित तैयारी के बीच विपक्षी दल भी सतर्क हो गए हैं। खबरों के मुताबिक, विपक्षी दलों ने अपने सांसदों को लंबे कार्यक्रमों में व्यस्तता से बचने और जरूरत पड़ने पर दिल्ली पहुंचने के लिए तैयार रहने की सलाह दी है।

एजेंसी से बातचीत में कांग्रेस के एक सांसद ने बताया था कि सांसदों को स्पष्ट रूप से दिल्ली में ही रहने के लिए नहीं कहा गया है, लेकिन उन्हें अपने कार्यक्रम इस तरह तय करने की सलाह दी गई है कि जरूरत पड़ने पर एक दिन के नोटिस पर दिल्ली पहुंच सकें।

वहीं, समाजवादी पार्टी के एक सांसद ने भी कहा कि विपक्षी दलों को सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी के सांसद उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और जरूरत पड़ने पर किसी भी परिस्थिति में एक दिन के भीतर दिल्ली पहुंच सकते हैं।

2029 के चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक फैसला?

नारी शक्ति वंदन अधिनियम साल 2023 में पारित होने के बावजूद अब तक लागू नहीं हो पाया है। अब नितिन नवीन के बयान और संसद के आगामी शीतकालीन सत्र को लेकर सामने आ रही चर्चाओं ने इस मुद्दे को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

सरकार जहां परिसीमन के जरिए लोकसभा की सीटें बढ़ाने और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में आगे बढ़ने के संकेत दे रही है, वहीं विपक्ष मौजूदा सीटों के आधार पर ही आरक्षण लागू करने की मांग पर कायम है। ऐसे में आने वाले संसद सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच बड़ा टकराव देखने को मिल सकता है।

You Might Also Like

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में फिर खूनी खेल! शेख हसीना के गढ़ में समर्थकों पर देसी बम से हमला, 30 से ज्यादा घायल

Nepal Earthquake: नेपाल में सुबह-सुबह कांपी धरती, 5.3 तीव्रता के भूकंप से भारत तक हड़कंप! कई राज्यों में महसूस हुए झटके

Sheikh Hasina Return Bangladesh: इस दिन बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, सामने आई भारत से ढाका जाने की तारीख, क्यों खास है ये दिन?

America: शादी करो, ज्यादा बच्चे पैदा करो और चर्च में पालो… ट्रंप की पूर्व प्रवक्ता ने अमेरिकियों से क्यों की ये अपील?

COP31 Climate: जलवायु संकट पर दुनिया की सबसे बड़ी बैठक बेनतीजा! COP31 में देश आपस में ही भिड़े, जानें वजह

TAGGED: #Women's Reservation Bill

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 11 22 at 9.17.37 AM 1 1 Nepal Earthquake: नेपाल में सुबह-सुबह कांपी धरती, 5.3 तीव्रता के भूकंप से भारत तक हड़कंप! कई राज्यों में महसूस हुए झटके
Next Article WhatsApp Image 2026 11 22 at 9.17.37 AM 1 3 Bangladesh Violence: बांग्लादेश में फिर खूनी खेल! शेख हसीना के गढ़ में समर्थकों पर देसी बम से हमला, 30 से ज्यादा घायल
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 11 22 at 9.17.37 AM 1 3
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में फिर खूनी खेल! शेख हसीना के गढ़ में समर्थकों पर देसी बम से हमला, 30 से ज्यादा घायल
विदेश 15 मिनट ago
WhatsApp Image 2026 11 22 at 9.17.37 AM 1 1
Nepal Earthquake: नेपाल में सुबह-सुबह कांपी धरती, 5.3 तीव्रता के भूकंप से भारत तक हड़कंप! कई राज्यों में महसूस हुए झटके
विदेश 1 घंटा ago
WhatsApp Image 2026 11 22 at 9.17.37 AM 1
Sheikh Hasina Return Bangladesh: इस दिन बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, सामने आई भारत से ढाका जाने की तारीख, क्यों खास है ये दिन?
विदेश 1 घंटा ago
Diljit 1795343138245 v 4
Thalapathy Vijay And Sangeeta: थलापति विजय और उनकी पत्नी तलाक की खबरों के बीच पहुँचे काव्या मारन और अनिरूद्ध के रिसेप्शन में
मनोरंजन 23 घंटे ago
Diljit 1795343138245 v 3
OM Collection Day 3: धनुष की फिल्म ओम ने 50 करोड़ रूपए का आकड़ा किया पार, जाने कितना किया कलेक्शन
मनोरंजन 24 घंटे ago
Diljit 1795343138245 v 2
America: शादी करो, ज्यादा बच्चे पैदा करो और चर्च में पालो… ट्रंप की पूर्व प्रवक्ता ने अमेरिकियों से क्यों की ये अपील?
विदेश 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?