By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: World’s Most Influential Muslims: दुनिया के सबसे ताकतवर मुस्लिमों की लिस्ट में शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर नंबर-1! इन्हें भी मिली जगह
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > World’s Most Influential Muslims: दुनिया के सबसे ताकतवर मुस्लिमों की लिस्ट में शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर नंबर-1! इन्हें भी मिली जगह
विदेश

World’s Most Influential Muslims: दुनिया के सबसे ताकतवर मुस्लिमों की लिस्ट में शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर नंबर-1! इन्हें भी मिली जगह

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/11/16 at 12:20 अपराह्न
Puja Shrivastava
Share
8 Min Read
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 1
SHARE

World’s Most Influential Muslims: दुनिया के सबसे प्रभावशाली मुस्लिमों की नई सूची जारी हो गई है। इस बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि इस सूची में सऊदी अरब के किंग सलमान, क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन को भी संयुक्त रूप से नंबर-1 पर रखा गया है।

Contents
World’s Most Influential Muslims: आखिर क्यों पांच लोगों को मिला संयुक्त रूप से पहला स्थान?सऊदी की दौलत, तुर्की की तकनीक और पाकिस्तान की सैन्य ताकतटॉप-10 में कौन-कौन शामिल?गाजा के डॉक्टर को चुना गया ‘मैन ऑफ द ईयर’ईरान की छात्रा फातेमेह जहरा बनीं ‘वुमन ऑफ द ईयर’कैसे तैयार होती है दुनिया के प्रभावशाली मुस्लिमों की सूची?

यह सूची जॉर्डन की राजधानी अम्मान स्थित रॉयल इस्लामिक स्ट्रैटेजिक स्टडीज सेंटर (RISSC) ने जारी की है। रिपोर्ट का नाम ‘द मुस्लिम 500: द वर्ल्ड्स 500 मोस्ट इन्फ्लुएंशियल मुस्लिम्स’ है। यह इसका 18वां संस्करण है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव यह हुआ है कि पहली बार नंबर-1 का स्थान किसी एक व्यक्ति को देने के बजाय पांच लोगों को संयुक्त रूप से दिया गया है।

Also Read –Swara Bhasker Video: स्वरा भास्कर ने बताया उनके जौहर विवाद के बाद रेप पीड़ितो ने अपनी भावनाएं बताई, देखें वीडियो

World’s Most Influential Muslims: आखिर क्यों पांच लोगों को मिला संयुक्त रूप से पहला स्थान?

रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की के बीच हुए मक्का संयुक्त रक्षा समझौते (Makkah Joint Defence Agreement) की वजह से इन पांचों लोगों को संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान दिया गया है। इस समझौते के तहत तीनों देशों ने सामूहिक सुरक्षा (Collective Security) की व्यवस्था बनाई है।

- Advertisement -

इसका मूल सिद्धांत यह है कि अगर इन तीन देशों में से किसी एक पर सशस्त्र हमला होता है, तो उसे बाकी दोनों देशों पर भी हमला माना जाएगा। यानी किसी एक देश की सुरक्षा पर खतरा आने की स्थिति में दूसरे देश भी उसके साथ खड़े होंगे।

Also Read –PM Modi Philippines Visit: PM मोदी आज से दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; इन मुद्दों पर रहेगी नजर

रिपोर्ट में कहा गया है कि संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर पांच लोगों को शामिल किया गया है, लेकिन वास्तव में इसे तीन साझा प्रविष्टियों में बांटा गया है। यह मुस्लिम देशों के बीच सुरक्षा सहयोग के तरीके में आए बड़े बदलाव को दिखाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस ऐतिहासिक फैसले की मुख्य वजह मक्का संयुक्त रक्षा समझौता है।

सऊदी की दौलत, तुर्की की तकनीक और पाकिस्तान की सैन्य ताकत

रिपोर्ट में इस गठबंधन में शामिल तीनों देशों की अलग-अलग ताकत का भी जिक्र किया गया है। इसमें सऊदी अरब की आर्थिक संपन्नता (Economic Strength), तुर्की की तकनीकी और विनिर्माण क्षमता (Technology and Manufacturing) और पाकिस्तान की सैन्य ताकत (Military Strength) को इस साझेदारी की प्रमुख विशेषताएं बताया गया है।

समझौते पर 7 अगस्त 2026 को हस्ताक्षर किए गए थे। इसके बाद रियाद में आयोजित आपात शिखर बैठक के दौरान इसे सक्रिय किया गया। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष तथा खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच इस रक्षा साझेदारी को अहम माना गया है।

हालांकि, इस समझौते के दावों के बीच सऊदी अरब पर हूती विद्रोहियों के हमलों का मुद्दा भी सामने है। हाल ही में हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब को निशाना बनाया, लेकिन पाकिस्तान की ओर से सैन्य कार्रवाई के बजाय केवल बयानबाजी ही देखने को मिली। सऊदी अरब के महत्वपूर्ण ठिकानों पर हूती विद्रोहियों के हमले जारी रहने की बात भी सामने आई है।

टॉप-10 में कौन-कौन शामिल?

इस बार की सूची में दूसरा और तीसरा स्थान नहीं दिया गया है। पांच लोगों को संयुक्त रूप से पहला स्थान मिला है और इसके बाद सीधे चौथे नंबर से सूची आगे बढ़ती है।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई को चौथा स्थान दिया गया है। जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय पांचवें और कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी छठे स्थान पर हैं। पाकिस्तान के इस्लामी विद्वान मुफ्ती मुहम्मद तकी उस्मानी को सातवां और यमन के मजहबी आलिम अल-हबीब उमर बिन हफीज को आठवां स्थान मिला है।

इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद 12वें, मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी 22वें और पाकिस्तान के धर्मगुरु मौलाना तारिक जमील 32वें स्थान पर हैं।

खेल और राजनीति की दुनिया से भी कई नाम इस सूची में शामिल हैं। मिस्र के फुटबॉलर मोहम्मद सलाह को 39वां स्थान दिया गया है। फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास 45वें और न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी 49वें स्थान पर हैं।

गाजा के डॉक्टर को चुना गया ‘मैन ऑफ द ईयर’

इस बार रिपोर्ट में फिलिस्तीनी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. हुसाम अबू सफिया को ‘मैन ऑफ द ईयर’ (Man of the Year) चुना गया है। वह गाजा के कमाल अदवान अस्पताल के निदेशक रह चुके हैं।

रिपोर्ट में युद्ध के दौरान मरीजों को न छोड़ने और मुश्किल हालात में भी चिकित्सा सेवाएं जारी रखने के उनके प्रयासों का उल्लेख किया गया है। इसके साथ ही इजरायली हिरासत में उनके 600 से ज्यादा दिन बिताने की बात भी रिपोर्ट में शामिल है।

ईरान की छात्रा फातेमेह जहरा बनीं ‘वुमन ऑफ द ईयर’

वहीं, इस बार ‘वुमन ऑफ द ईयर’ (Woman of the Year) का खिताब ईरान के मिनाब में फरवरी 2026 में हुए स्कूल हमले में बची छात्रा फातेमेह जहरा शेखाबादी को दिया गया है।

उन्होंने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के सामने मिनाब के बच्चों की आवाज उठाई थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि मिनाब के स्कूल पर अमेरिकी हमले में 150 से ज्यादा बच्चियों की मौत हुई थी। इस हमले में बचने के बाद फातेमेह जहरा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर इस घटना से जुड़े मुद्दे को उठाया।

कैसे तैयार होती है दुनिया के प्रभावशाली मुस्लिमों की सूची?

‘द मुस्लिम 500’ रिपोर्ट में उन लोगों को शामिल किया जाता है, जिनका मुस्लिम समुदायों पर अलग-अलग क्षेत्रों में प्रभाव रहा है। इसमें धर्म, राजनीति, शिक्षा, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्रों में योगदान को आधार बनाया जाता है।

रॉयल इस्लामिक स्ट्रैटेजिक स्टडीज सेंटर की ओर से यह सूची साल 2009 से हर वर्ष प्रकाशित की जा रही है। इस बार इसका 18वां संस्करण जारी हुआ है। हालांकि, इस संस्करण में पांच लोगों को संयुक्त रूप से पहला स्थान दिए जाने की वजह से यह सूची खास चर्चा में है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर का सऊदी अरब और तुर्की के शीर्ष नेतृत्व के साथ नंबर-1 पर आना इस रिपोर्ट की सबसे बड़ी चर्चा बन गया है।

You Might Also Like

Nvidia Jensen Huang Affair Scandal: CEO अफेयर कांड के पीछे कारोबार का बड़ा खेल! ट्रंप ने पहले ही खरीदे थे Nvidia के $5000000 के शेयर

US Flights Cancelled: अमेरिकी आसमान में उड़ानों पर संकट बरकरार, हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे; FAA ने मांगी माफी

Nvidia CEO Jensen Huang: चीनी जासूस के साथ अफेयर में फंसे Jensen Huang की Nvidia में होगी वापसी? Elon Musk ने किया बड़ा ऐलान

US-Iran War: अमेरिका के सुरक्षा कवच पर ईरान की चोट! बहरीन में रडार सिस्टम को बनाया निशाना

Indonesia Vice President Resign: इंडोनेशिया में बड़ा सियासी उलटफेर! उपराष्ट्रपति गिब्रान ने दिया इस्तीफा, डिप्लोमा विवाद से मचा बवाल

TAGGED: #World's Most Influential Muslims

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 20 PM Modi Philippines Visit: PM मोदी आज से दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; इन मुद्दों पर रहेगी नजर
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 20
PM Modi Philippines Visit: PM मोदी आज से दो दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; इन मुद्दों पर रहेगी नजर
राष्ट्रीय समाचार 1 घंटा ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 19
Sonakshi Sinha Morphed Photos Case: सोनाक्षी सिन्हा केस में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल, दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट ने किया रिहा
मनोरंजन 24 घंटे ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 18
Weather Update: 15 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां गिरेगी बर्फ? जानिए यूपी-बिहार समेत देशभर का मौसम
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 17
Nvidia Jensen Huang Affair Scandal: CEO अफेयर कांड के पीछे कारोबार का बड़ा खेल! ट्रंप ने पहले ही खरीदे थे Nvidia के $5000000 के शेयर
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 06 at 11.19.49 1 16
US Flights Cancelled: अमेरिकी आसमान में उड़ानों पर संकट बरकरार, हजारों यात्री एयरपोर्ट पर फंसे; FAA ने मांगी माफी
विदेश 1 दिन ago
Tides along changing shores
public 2 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?