Sara Tendulkar: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर आज अपना 28 वां जन्मदिन मना रही हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें इस खास मौके पर खूब बधाइयां और प्यार दिया जा रहा है। सचिन ने खुद अपने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी सारा के लिए भावुक पोस्ट लिखा। हालांकि यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि सारा फैशन इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम बन चुकी है, जिनकी नेटवर्थ जानकर आपको भी काफी हैरानी होगी। आईए जानते हैं कि सारा तेंदुलकर अपने भाई अर्जुन तेंदुलकर के मुकाबले कितना ज्यादा कमाती हैं।
Sara Tendulkar: कितनी है सारा तेंदुलकर की नेटवर्थ?
सारा तेंदुलकर की लोकप्रियता अब केवल सचिन तेंदुलकर की बेटी के रूप में सीमित नहीं है। वह एक मॉडल और बिजनेस वूमेन के तौर पर भी काफी जानी जाती है। फैशन इंडस्ट्री से लेकर विज्ञापन की दुनिया में सारा के पास बड़ी-बड़ी कंपनियों की लाइन लगी हुई है। सारा की कमाई का मुख्य स्रोत मॉडलिंग और विज्ञापन है। इसके अलावा वह कॉस्मेटिक और ब्यूटी ब्रांड के ऐड शूट में भी काम करती है, जिसके लिए उन्हें अच्छी खासी रकम दी जाती है।
- Advertisement -
एक रिपोर्ट के मुताबिक सारा तेंदुलकर की कुल नेटवर्थ 1 से 1.5 करोड़ रुपए बताई जाती है। हालांकि सारा की नेटवर्थ उनके भाई अर्जुन से काफी कम है। अर्जुन घरेलू क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल कांट्रैक्ट से भी अच्छी कमाई करते हैं।
घूमने की शौकीन है सारा
सारा तेंदुलकर अपने सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती है, जो अपने मॉडलिंग प्रोजेक्ट से जुड़े कई अपडेट शेयर करते रहती है। हाल ही में उन्होंने फिटनेस से जुड़े पायलेट्स वेंचर की शुरुआत की है और उनका अपना ऑनलाइन ब्यूटी स्टोर भी है। सारा तेंदुलकर की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग भी है जिनके साथ वह अपने अनुभव को साझा किया करती है। सारा को घूमने- फिरने का काफी ज्यादा शौक है। जब भी वह अपने काम से ब्रेक पर होती है तो कहीं घूमने निकल जाती है।
