By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • About
  • Contact
  • Privacy Policy
© 2025 naudunia.com
Reading: China Opposes India: ‘भारत ने किया अवैध कब्जा…’, लद्दाख को लेकर ड्रैगन के अजीबोगरीब दावे से बढ़ी तनातनी!
Share
Sign In
Notification Show More
Aa
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Aa
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Search
  • विदेश
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • राजनीति
  • लाइफ स्टाइल
  • प्रौद्योगिकी
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें > News > विदेश > China Opposes India: ‘भारत ने किया अवैध कब्जा…’, लद्दाख को लेकर ड्रैगन के अजीबोगरीब दावे से बढ़ी तनातनी!
विदेश

China Opposes India: ‘भारत ने किया अवैध कब्जा…’, लद्दाख को लेकर ड्रैगन के अजीबोगरीब दावे से बढ़ी तनातनी!

Puja Shrivastava
Last updated: 2026/10/14 at 10:56 पूर्वाह्न
Puja Shrivastava
Share
6 Min Read
WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1
SHARE

China Opposes India: भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर तनाव बढ़ता दिख रहा है। चीन ने लद्दाख में 28 रणनीतिक स्थानों और भौगोलिक क्षेत्रों के मानकीकृत नाम तय करने के भारत के फैसले का कड़ा विरोध किया है। इतना ही नहीं, चीन ने एक बार फिर दावा किया है कि पूरा लद्दाख का इलाका उसका है।

Contents
China Opposes India: 28 जगहों के नाम तय करने से भड़का चीनभारत ने 2 अक्टूबर को चिन्हित किए थे 28 स्थानगोगरा और हॉट स्प्रिंग भी सूची मेंइन जगहों को भी भारत ने किया चिन्हितचीन के बयान से फिर बढ़ी तनातनी

चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने मंगलवार को बीजिंग में एक संवाददाता सम्मेलन में भारत के इस कदम पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि चीन ने भारत की ओर से बनाए गए तथाकथित केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को कभी मान्यता नहीं दी है। चीन ने भारत पर लद्दाख पर एकतरफा और अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप भी लगाया।

Also Read –Bareilly News: दंगा किया तो बाप-दादाओं की कमाई से भी धोना पड़ेगा हाथ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

China Opposes India: 28 जगहों के नाम तय करने से भड़का चीन

माओ निंग लद्दाख में 28 जगहों और भौगोलिक क्षेत्रों के लिए भारत के गृह मंत्रालय की ओर से तय किए गए मानकीकृत नामों को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थीं।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि चीन भारत की ओर से तथाकथित मानकीकृत नामों की घोषणा का कड़ा विरोध करता है। चीन का कहना है कि भारत की ओर से उठाया गया यह कदम अवैध और अमान्य है।

माओ निंग ने कहा कि भारत के इस फैसले से इस तथ्य में कोई बदलाव नहीं आएगा कि भारत-चीन सीमा (India-China Border) के पश्चिमी क्षेत्र में संबंधित इलाके हमेशा से चीन के रहे हैं।

Also Read –CJP Protest Delhi: जंतर मंतर पर सुबह-सुबह CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका व अन्य को पुलिस ने हिरासत में लिया

भारत ने 2 अक्टूबर को चिन्हित किए थे 28 स्थान

भारत ने दो अक्टूबर को लद्दाख में 28 रणनीतिक स्थानों और भौगोलिक विशेषता वाले क्षेत्रों को औपचारिक रूप से चिन्हित किया था। इनमें वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) (LAC) के पास मौजूद गोगरा और हॉट स्प्रिंग जैसे प्रमुख सीमा विवाद वाले स्थान भी शामिल हैं।

इन स्थानों को भारत के आधिकारिक मानचित्र में शामिल किया गया है। लद्दाख प्रशासन के परामर्श से सरकार की ओर से उठाए गए इस कदम का उद्देश्य आधिकारिक मानचित्रण को सुव्यवस्थित करना, इन स्थानों की सटीक पहचान सुनिश्चित करना और संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्र के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाना है।

गोगरा और हॉट स्प्रिंग भी सूची में

भारत की ओर से चिन्हित किए गए स्थानों में गोगरा और हॉट स्प्रिंग भी शामिल हैं। दोनों ही अहम रणनीतिक क्षेत्र हैं और 2020 में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच तनाव के दौरान यहां टकराव की स्थिति बनी थी।

वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास मौजूद ये इलाके भारतीय गश्त (Indian Patrolling) के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण हैं।

पूर्वी लद्दाख में सीमा पर गतिरोध पांच मई 2020 को पैंगोंग झील क्षेत्र में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों देशों के बीच सीमा पर लंबे समय तक तनाव बना रहा। दोनों पक्षों ने 2022 में सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया शुरू की थी।

इन जगहों को भी भारत ने किया चिन्हित

भारत की ओर से 28 चिन्हित स्थानों में अलीशा गिरि पर्वत चोटी, ब्रांगसा, चापचिंगल दर्रा, कनिष्क चोटी, करुण पीर पर्वत, कुकसेल, मार्तंड गिरि, पारपिक हिमनद, स्कामरी हिमनद, शचमिरिक दर्रा, शकोरगा घाटी, जोरावर चोटी, देहरा कंपास और द्रक कारपो शामिल हैं।

इसके अलावा जलमोरी, कुमारायण पॉइंट, पांगलुंग, रिनचेन जांगपो, साक्यश्री गिरि, गुरु रिनपोछे, शामल लुंगपा, यांगपा नदी, मारपा लोत्सावा री, मिलारेपा कांगरी, शिव री और महेश्वर री को भी सूची में शामिल किया गया है।

शामल लुंगपा का भी रणनीतिक महत्व है। यह मार्ग 1950 के दशक में गश्त और सैनिकों की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किया जाता था।

चीन के बयान से फिर बढ़ी तनातनी

भारत की ओर से लद्दाख के इन 28 स्थानों को आधिकारिक रूप से चिन्हित किए जाने के बाद चीन की ओर से आया बयान सीमा विवाद के बीच एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव को सामने लाता है। चीन ने भारत के फैसले को अवैध और अमान्य बताते हुए इन क्षेत्रों पर अपना दावा दोहराया है।

वहीं, भारत ने इन रणनीतिक स्थानों और भौगोलिक क्षेत्रों को अपने आधिकारिक मानचित्र में शामिल किया है। ऐसे में लद्दाख को लेकर भारत और चीन के पुराने सीमा विवाद के बीच दोनों देशों के दावों का टकराव एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

You Might Also Like

Bangladesh Violence: बांग्लादेश में बवाल के बीच भारत को लेकर क्या बोल गए तारिक रहमान? मंत्री के घर पर पेट्रोल बम से हमला

Dhaka News: शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में बवाल! यूनुस के घर में आग, 28 जिलों में बम धमाके

Asian Energy Agency: मोदी की ‘बहन’ PM ताकाइची ने खेला ऐसा खेल! भारत समेत पूरे एशिया में थम जाएगा पेट्रोल-डीजल का भाव

Bhindi Bazaar Mosque Demolition: मुंबई में दाऊद के गढ़ में 100 साल पुराने मुसाफिरखाने पर गरजेगा बुलडोजर! 18-19 नवंबर को होगी कार्रवाई

Sheikh Hasina Return: विजय दिवस पर बांग्लादेश में गृहयुद्ध की आहट! हसीना की वापसी से क्यों डरी तारिक रहमान सरकार?

TAGGED: #China Opposes India

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
Share
Previous Article WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 2 CJP Protest Delhi: जंतर मंतर पर सुबह-सुबह CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका व अन्य को पुलिस ने हिरासत में लिया
Next Article WhatsApp Image 2026 10 12 at 17.08.01 1 3 Cockroach Janta Party: CJP को बड़ा झटका: आशुतोष और सौरव 5 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेजे गए, अजिंक्य शिंदे रिहा; अब आगे क्या?
Leave a comment Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Latest News

Diljit 1795343138245 v
Diljit Dosanjh: कॉन्सर्ट में फीमेल फैन ने की दिलजीत को किस करने की कोशिश, सिंगर ने दिया ऐसा रिएक्शन; वीडियो वायरल !
मनोरंजन 4 घंटे ago
bjp rajya sabha mp ramrao wadkute passes away
Ramrao Wadkute Passes Away: धनगर समुदाय के प्रमुख नेता रामराव वडकुटे का निधन, महाराष्ट्र में BJP संगठन को मजबूत करने में रहा अहम योगदान!
राष्ट्रीय समाचार 7 घंटे ago
2065372 1200 720 2026 11 17t161138882 3 10
Aishwarya Rai Bodyguard: ऐश्वर्या राय बच्चन के एक्स बॉडीगार्ड ने Salman Khan से जुड़े खोले अनसुने राज
मनोरंजन 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 17 at 3.08.49 PM 1
Bangladesh Violence: बांग्लादेश में बवाल के बीच भारत को लेकर क्या बोल गए तारिक रहमान? मंत्री के घर पर पेट्रोल बम से हमला
विदेश 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 17 at 3.08.49 PM
PM Modi Lucknow Visit Traffic Plan: PM मोदी के दौरे पर लखनऊ में ट्रैफिक बदलाव, 35 रास्तों पर रहेगी रोक; घर से निकलने से पहले देखें रूट
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
WhatsApp Image 2026 11 17 at 3.08.49 PM
PM Modi Lucknow Visit: ड्रोन, स्नाइपर और चप्पे-चप्पे पर NSG… PM मोदी के दौरे से पहले लखनऊ में कैसे हैं सुरक्षा इंतजाम?
राष्ट्रीय समाचार 1 दिन ago
नौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरेंनौ दुनिया : देश विदेश की बड़ी खबरें
Follow US
© 2025 All Rights Reserved.
  • Home
  • Privacy Policy
  • Contact
  • About
adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?