Anupam Kher First Wife: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर और करीब 600 फिल्मों में काम कर चुके अनुपम खेर की निजी के बारे में बहुत कम लोगों को पता हैं। सभी को यही लगता है कि अनुपम खेर की पत्नी किरण राव हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को ये पता है कि किरण राव और अनुपम खेर दोनों की ही ये दूसरी शादी है। (Anupam Kher First Wife) जहाँ अनुपम खेर की पहली पत्नी का नाम मधुमालती है। जिनसे शादी के कुछ दिन बाद ही अनुपम खेर ने तलाक ले लिया था। अब जाकर फिर से अनुपम खेर और उनकी पहली पत्नी मधुमालती जी चर्चाओं में आ गई हैं। जिसके पीछे की वजह अनुपम खेर के भाई हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला
Also Read –Bigg Boss 20 Nomination: इस हफ्ते बिग बॉस 20 में नॉमिनेट हुए ये कंटेस्टेट, जाने कौन होगा एलिमिनेट
Anupam Kher First Wife: अनुपम खेर की पहली पत्नी कौन हैं और अब कहाँ हैं
अनुपम खेर के भाई राजू खेर ने एक हालिया इंटरव्यू में अनुपम खेर की पहली शादी और तलाक का जिक्र किया है, जिसके बाद उनकी पहली पत्नी मधुमालती कपूर सुर्खियों में आ गई हैं। 71 साल की उम्र में जहां अनुपम खेर और किरण राव एक खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं, वहीं अपने जमाने की स्टार एक्ट्रेस मधुमालती आज तन्हा और अकेली हैं। (Anupam Kher First Wife) वह भी 71 साल की हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि अनुपम खेर से अलग होने के बाद मधुमालती ने दूसरी शादी नहीं की। लेकिन अफसोस कि उनका दूसरा रिश्ता भी टूट गया।
Also Read –Prem Keetanu Collection Day 1: दृश्यम 3 के आगे बुरी तरह फ्लॉप हुई, प्रेम कीटाणु जाने कलेक्शन
- Advertisement -
अनुपम खेर और मधुमालती का बरसों पुराना रिश्ता राजू खेर की वजह से दोबारा लाइमलाइट में है। राजू ने सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि शादी के ठीक बाद दोनों लग हो गए थे। राजू के मुताबिक, अनुपम खेर और मधुमालती की शादी लखनऊ के एक मंदिर में हुई थी और अनुपम ने विवाह के एक-दो दिन बाद ही यह महसूस किया कि वह इस रिश्ते को निभा नहीं सकते। ताज्जुब की बात यह कि शादी का फैसला अचानक नहीं था। अनुपम खेर और मधुमालती कपूर ने इससे पहले करीब दो-तीन साल एक-दूसरे को डेट किया था।
अनुपम खेर और किरण खेर की तरह ही मधुमालती कपूर भी अपने जमाने की पॉपुलर एक्टर रही हैं। करीब दो-तीन साल डेटिंग के बाद उन्होंने अनुपम खेर से 1979 में शादी की। लेकिन उसी साल यह रिश्ता टूट गया। इसके बाद मधुमालती कपूर ने राइटर और डायरेक्टर रंजीत कपूर से शादी कर ली, जो एक्टर अन्नू कपूर के भाई हैं। लेकिन अफसोस कि यह रिश्ता भी कुछ साल बाद टूट गया।
अनुपम खेर के कितने बच्चे हैं
अनुपम खेर ने दो शादियाँ की हैं। लेकिन दोनों ही शादियों से अनुपम खेर का कोई बच्चा नहीं है। लेकिन किरण राव की पहली शादी जोकि गौतम बेरी के साथ हुई थी। उनसे उनका एक बेटा है, सिंकदर खेर जिसको अनुपम खेर अपने बच्चे की तरह ही मानते हैं। सिंकदर खेर बॉलीवुड की कई सारी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। वो एक बेहतरीन एक्टर हैं। आने वाले दिनों में राजकुमार राव की फिल्म प्रहार में नजर आएंगे।
