Rani Mukherjee Mother Dead: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री रानी मुखर्जी जिन्होंने कई सारी हिट फिल्में दी हैं। इसके साथ ही रानी मुखर्जी, आदित्य चोपड़ा की पत्नी हैं। रानी मुखर्जी बॉलीवुड के सबसे बड़े खानदान यानि यशराज प्रोडक्शन के घर की बहू हैं। आदित्य चोपड़ा और रानी मुखर्जी की एक बेटी है। रानी मुखर्जी ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा मीडिया के सामने नहीं दिखाया है। लेकिन रानी मुखर्जी के पति या फिर उनकी बेटी के बारे में नहीं, बल्कि उनके भाई, माँ और पिता के बारे में बात करने जा रही हूँ।
Rani Mukherjee Mother Dead: रानी मुखर्जी की माँ कौन थी
रानी मुखर्जी की माता कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। परिवार ने मंगलवार को एक बयान जारी कर इस खबर की पुष्टि की,”बड़े दुख के साथ हम यह सूचित करते हैं कि रानी मुखर्जी की माता श्रीमती कृष्णा मुखर्जी, 75 वर्ष, का आज दोपहर निधन हो गया।” रानी अक्सर अपनी मां के साथ अपने घनिष्ठ रिश्ते के बारे में बात करती रही हैं। कृष्णा, रानी के अभिनय के लिए प्रेरणा का एक प्रमुख स्रोत थीं, खासकर फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ में, जिसमें उन्होंने अपने बच्चों को वापस पाने के लिए संघर्ष कर रही एक बंगाली मां की भूमिका निभाई थी। रानी मुखर्जी की माँ एक पार्श्व गायिका थी।
रानी मुखर्जी के पिता कौन थे
रानी मुखर्जी के पिता एक प्रसिद्ध फिल्म मेकर थे। जिनका नाम राम मुखर्जी था। जिनका निधन 2017 में हो गया है। हम हिंदुस्तानी (1960) और लीडर (1964) जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाने जाते हैं ।
- Advertisement -
रानी मुखर्जी के भाई कौन थे
रानी मुखर्जी की कजिन सिस्टर काजोल हैं। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि रानी मुखर्जी के भाई भी हैं। जिनका नाम राजा मुखर्जी है। जोकि एक प्रोड्यूसर और निर्माता हैं। उन्होंने बंगाली फिल्म बियेर फूल (1996) का निर्देशन किया, जो रानी मुखर्जी के अभिनय की पहली फिल्म थी, और उनकी पहली हिंदी फिल्म राजा की आएगी बारात (1997) का निर्माण किया।
Also Read -Asian Games 2026: भारत का पहला गोल्ड, फाइनल में श्रीलंका 69 रन पर ढेर; स्मृति-शेफाली ने रचा इतिहास
